लखनऊ4अगस्त26*वेतन के बराबर धनराशि देने की सीएम योगी की घोषणा का स्वागत*
________________________
*लखनऊ।* राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष सुरेश रावत एवं महामंत्री अतुल मिश्रा ने मुख्यमंत्री द्वारा एलटीसी में 10 दिन के वेतन के बराबर धनराशि देने की घोषणा का स्वागत किया है।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उ प्र के महामंत्री अतुल मिश्रा ने बताया कि उत्तर प्रदेश में एलटीसी में अभी भी भारत सरकार से बराबरी नहीं है।
भारत सरकार में हर तीसरे वर्ष पर कर्मचारियों को एलटीसी की सुविधा अनुमन्य है तथा 10 दिन के वेतन के बराबर की धनराशि भी दी जाती है।
श्री मिश्र ने मांग की है कि उत्तर प्रदेश में भी भारत सरकार की भांति 3 वर्ष पर एलटीसी देने का प्राविधान है उसी प्रकार यहां भी अनुमन्य किया जाए। परिषद ने यह भी मांग की है की पुरानी पेंशन की बहाली की जाए अन्यथा जहाँ भी चुनावों होंगे वहाँ पराजित होना पड़ेगा।
मिश्र ने मुख्यमंत्री से यह भी मांग की है कि कोविड काल से बंद किये भत्ते को भी बहाल किया जाये तथा महँगाई दर की रोकी गई तीन किश्तों को दिया जाये ।
More Stories
मुजफ्फरनगर 20 सितम्बर 26 छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में इंचार्ज अध्यापक निलंबित,
नई दिल्ली 20 सितंबर 26*राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल से गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी।
कानपुर नगर 20 सितंबर 26*फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन का फर्जी बैनामा कराने वाला 10 हजार का इनामी गिरफ्तार