लखनऊ4अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡ लखनऊ: पंचमुखी हनुमान मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है। मंदिर से 12 किलोग्राम चांदी का मुकुट गायब हो गया है। अयोध्या के बाद अब लखनऊ में चोरी की घटना सामने आई है। महानगर थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। चोरी हुए मुकुट की अनुमानित कीमत 35 लाख रुपये बताई जा रही है। बीरबल साहनी मार्ग स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में ताले काटकर चांदी के कई मुकुट और छत्र चोरी किए गए। चोर मंदिर का CCTV DVR भी ले गए।
➡ लखनऊ: अमेरिकी नागरिकों के साथ धोखाधड़ी मामले में 42 आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज हो गई है। शांतनु नंदी, अभिषेक और संजय सिंह को झटका लगा है। सेशन कोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज की है। आरोपी समिट बिल्डिंग में फर्जी कॉल सेंटर चलाते थे।
➡ लखनऊ: ट्रैफिक पुलिसकर्मी और वाहन चालक के बीच विवाद का मामला सामने आया है। शहीद पथ पर देर रात वाहन रोकने को लेकर विवाद हुआ। कहासुनी हाथापाई में बदल गई और मारपीट भी हुई। इस दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मी की वर्दी भी फट गई। सरोजनीनगर थाने में 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
➡ हमीरपुर: पति ने फांसी लगाकर जान दे दी, जबकि पत्नी ने टॉयलेट क्लीनर पी लिया। फोन पर आपसी विवाद के बाद दोनों ने गलत कदम उठाया। बेंगलुरु में पति रोहित ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति के प्रेम प्रसंग के चलते फोन पर झगड़ा हुआ था। रोहित ने फांसी लगाते हुए वीडियो पत्नी को भेजा था। पति की मौत देखकर पत्नी ने टॉयलेट क्लीनर पी लिया। गर्भवती पत्नी की हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर किया गया है। घटना राठ कोतवाली क्षेत्र के फरसौलियाना की है।
➡ सोनभद्र: तीन दुकानों और मकान में ट्रेलर वाहन घुस गया। हादसे में पूर्व प्रधान का बेटा गंभीर घायल हुआ है। दुकान, होटल समेत तीन प्रतिष्ठान क्षतिग्रस्त हुए हैं। टक्कर से मकान का बड़ा हिस्सा धराशायी हो गया। घटना चोपन थाना क्षेत्र के मारकुण्डी इलाके की है।
➡ आगरा: गवाही देने नहीं आने पर दारोगा को भारी पड़ गया। अदालत ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के आदेश दिए हैं। थानाध्यक्ष सदर को आदेश दिया गया है कि अजय कुमार को पेश करें। मामला 10 साल पुराने NDPS एक्ट से जुड़ा है। मामला सदर थाना क्षेत्र का है।
➡ चंदौली: राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में हेरफेर का आरोप लगा है। 30 हजार रुपये में से 15 हजार रुपये हड़पने का आरोप है। विधवा ने पूर्व पंचायत सहायक पर आरोप लगाए हैं। निशा भारती, उनके पिता और जीजा पर आरोप लगाया गया है। DPRO से शिकायत कर रकम वापस दिलाने की मांग की गई है। मामला मुगलसराय थाना क्षेत्र के सेमरा गांव का है।
➡ उन्नाव: जनशक्ति ग्रुप के रसूख के आगे प्रशासन बेबस नजर आ रहा है। बिना धारा 80 के सैकड़ों बीघा जमीन बेचने का आरोप है। जिला प्रशासन आज तक कार्रवाई नहीं कर सका है। स्टांप चोरी मामले में मुकदमा लिखा गया था। महेंद्र सिंह यादव और RS चौहान पर कार्रवाई नहीं होने का आरोप है। स्टांप चोरी से करोड़ों के राजस्व नुकसान की बात कही गई है। अलग-अलग तहसीलों में बिल्डर की मनमानी का आरोप है। महेंद्र सिंह यादव और RS चौहान के सिंडिकेट का आरोप लगाया गया है। अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई नहीं करने का भी आरोप है।
➡ गोंडा: यूरिया के लिए समितियों पर किसानों की लंबी कतारें लगी हैं। मुजेहना रेतवागाड़ा साधन सहकारी समिति का वीडियो सामने आया है। बरसात के बावजूद महिलाएं लंबी लाइनों में खड़ी रहीं। लाइन में पुरुषों से ज्यादा महिलाओं की भीड़ दिखाई दी। 1045 बोरी यूरिया पहुंची, जिसमें 700 से ज्यादा का वितरण किया गया। अधिकारियों ने कहा कि यूरिया पर्याप्त है, लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी।
➡ प्रयागराज: संगम नगरी में देर रात से बारिश हो रही है। बारिश के कारण वकीलों और उनके मुंशियों को परेशानी हो रही है। हाईकोर्ट पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बार एसोसिएशन ने चीफ जस्टिस को पत्र लिखा है। चीफ जस्टिस से नो एडवर्स ऑर्डर का अनुरोध किया गया है।
➡ प्रयागराज: ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई है। दो महिलाओं और एक पुरुष की हत्या की वारदात सामने आई है। धारदार हथियार से तीनों को मौत के घाट उतारा गया। तीनों किराए के घर में कबाड़ का काम करते थे। पति, पत्नी और एक अन्य महिला की हत्या की गई है। सनसनीखेज वारदात की जांच जारी है। मामला शाहगंज के गढ़ी सराय का है।
➡ मथुरा: जन्माष्टमी से पहले मिलावटखोरों पर कार्रवाई हुई है। 5 हजार किलो खराब पेड़ा और मिल्क केक नष्ट किया गया है। 100 बोरों में रखी मिलावटी मिठाई जब्त की गई। मिठाई बांके बिहारी मंदिर में बांटने की तैयारी थी। विष्णु अग्रवाल के गोदाम में टीम ने छापा मारा। सुनरख गांव में सत्यपाल के ठिकाने पर भी रेड की गई। खराब मिठाई नष्ट की गई और कुछ सैंपल लैब भेजे गए। DM के निर्देश पर खाद्य विभाग ने कार्रवाई की।
➡ आगरा: ताजमहल पर तैनात ASI कर्मचारी की अचानक मौत हो गई। स्टाफ पार्किंग में वाहन खड़ा करते समय कर्मचारी की मौत हुई। वाहन खड़ा करते समय अटैक आने की आशंका जताई जा रही है। सहकर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 54 वर्षीय कैलाश के रूप में हुई है। मामला थाना ताजगंज ताजमहल के पूर्वी गेट का है।
➡ दिल्ली: यूपी में 69000 शिक्षक भर्ती मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। आरक्षण के नियमों पर सुनवाई होगी। संशोधित मेरिट सूची को लेकर भी सुनवाई होगी।
➡ दिल्ली: सपा सांसद राजीव राय ने विधानसभा उपचुनाव के परिणाम पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बांकीपुर और दतिया में जो हुआ, वही UP में होगा। राजीव राय ने कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी की जीत होगी। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का क्रेडिट लिया तो चोरी का भी लो। जब तक चर्चा नहीं होगी, विरोध जताएंगे।
➡ दिल्ली: अमन विहार थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 2 सक्रिय ऑटो-लिफ्टर और झपटमार गिरफ्तार किए गए हैं। कब्जे से 13 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद हुए हैं। आरोपी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में चोरी करते थे।
➡ दिल्ली: संसद परिसर में समाजवादी पार्टी ने प्रदर्शन किया। विपक्षी दलों ने मकर द्वार के सामने प्रदर्शन किया। चंदा चोरी मुद्दे को लेकर सपा प्रदर्शन कर रही है।
➡ दिल्ली: राज्यसभा में विपक्ष का भारी हंगामा हुआ। राम धन गबन मामले को लेकर विपक्ष ने हंगामा किया। खरगे ने चढ़ावा चोरी की ED जांच की मांग की। रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस और सपा राम विरोधी हैं। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर बहस हुई। रिजिजू ने कहा कि विपक्ष पूरा दिन एक मुद्दा उठाता है। हंगामे के बाद राज्यसभा स्थगित कर दी गई।
➡ दिल्ली: रेप केस की सुनवाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने गाइडलाइंस जारी की हैं। लज्जा भंग या बेबस महिला जैसे शब्दों के प्रयोग पर रोक लगाई गई है। पीड़ित केंद्रित भाषा के उपयोग की सलाह दी गई है। संवेदनशील भाषा के लिए SC ने दिशा-निर्देश दिए हैं। जजों को ऐसे शब्दों से बचने की सलाह दी गई है।
➡ दिल्ली: मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर पोस्ट किया है। खरगे ने कहा कि प्रभु राम के नाम पर लूट की गई। उन्होंने कहा कि पीएम जवाबदेही से बच नहीं सकते। ED, CBI और इनकम टैक्स कहां है। देश को गुमराह करना बंद करिए। सदन में प्रधानमंत्री मोदी से जवाब देने की मांग की।
————————————————————–

More Stories
गोरखपुर4अगस्त26*शीर्षक: जाने कौन हैं श्याम नारायण सिंह – निस्वार्थ सेवा से बढ़ रही लोकप्रियता*
बलिया4अगस्त26* बलिया: में वफादार कुत्ते ने मालिक को सांप से बचाया, खुद गंवाई जान।
प्रतापगढ़4अगस्त26*प्रतापपुर कमैंचा: टूटे खड़ंजे पर प्रधान-सचिव मौन, ग्रामीण 1 साल से लगा रहे गुहार*