.लखनऊ4अगस्त25 *🏵️CURRENT AFFAIRS🏵️*
1. राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड में पहली बार शाहरुख खान (जवान) व विक्रांत मैसी (12th फेल) को संयुक्त रूप से बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे) को बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया। वहीं कठल को बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड दिया गया।
2. माइक्रोसॉफ्ट ने एआई और क्लाउड कंप्यूटिंग के दम पर 4 ट्रिलियन डॉलर का वैल्यूएशन हासिल किया है। यह उपलब्धि पाने वाली एनवीडिया के बाद दूसरी लिस्टेड कंपनी बनी है।
3. रुबिक्स डाटा साइंस की रिपोर्ट के अनुसार रूस से भारत का तेल आयात 2020 के 2% से 2025 में 35% हो गया है। वहीं, इराक की हिस्सेदारी 22% से 19% व सऊदी अरब की 20% से 14% रह गई है।
4. एंडरसन-तेंदुलकर सीरीज में KL राहुल 1066 गेंद खेल मुरली विजय को पीछे छोड़ते हुए दूसरे सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले भारतीय ओपनर बने। 1382 गेंदों के साथ पहले स्थान परगावस्कर हैं।
5. जोमैटो के को-फाउंडर दीपिंदर गोयल ने सुरोभी दास के साथ LAT एयरोस्पेस स्टार्टअप शुरू किया, जो छोटे विमानों के लिए गैस टर्बाइन इंजन बनाएगा। इसे 437 करोड़ रु. की फंडिंग मिली है।
6. जर्मनी की बायथलॉन खिलाड़ी लौरा डालमायर का पाकिस्तान के काराकोरम पर्वत क्षेत्र में माउंटेनियरिंग के दौरान हादसे में निधन हो गया। वे 31 साल की थीं। लौरा 2 बार की ओलंपिक और 7 बार की वर्ल्ड चैंपियन थीं।
7. डॉ. मयंक शर्मा को वित्तीय सलाहकार (रक्षा सेवाएं) के पद पर नियुक्त किया गया है। वे 1989 बैच के आईडीएएस अधिकारी हैं और उनके पास सरकारी विभागों में 30 वर्षों से अधिक का अनुभव है।
8. वाइस एडमिरल संजय वत्सायन ने भारतीय नौसेना के 47 वें वाइस चीफ ऑफ नेवल स्टाफ का पदभार संभाला। वे मिसाइल और गनरी सिस्टम के विशेषज्ञ हैं और तीन दशक से नौसेना में सेवा दे रहे हैं।
9. जर्मन टेनिस स्टार एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने कनाडा ओपन में इटली के मातेओ अर्नाल्डी को हराकर 500वीं सिंगल्स जीत दर्ज की। वे 1990 के बाद जन्मे पहले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 500 मुकाबले जीते।
10. जुलाई 2025 में भारत का जीएसटी कलेक्शन 1.96 लाख करोड़ रु. रहा। यह पिछले साल की तुलना में 7.5% ज्यादा है। रिफंड में 117% की बढ़ोतरी के कारण शुद्ध वृद्धि 1.7% रही।

More Stories
अयोध्या3मई26*श्रद्धालु की मोबाइल चोरी करने वाला गिरफ्तार (विनय सिन्हा)
जालौन 3मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर जालौन केई कुछ महत्वपूर्ण खबरें
जालौन3मई26*मनुष्य के जीवन मे भोजन की तरह से सत्संग की भी आवश्यकता होती है