May 29, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

चंडीगढ़ 29 मई 2026 * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर हरियाणा की टॉप-20 बड़ी खबरें

लखनऊ29मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर उत्त5प्रदेश की कुछ महत्वपूर्ण खबरें

लखनऊ29मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर उत्त5प्रदेश की कुछ महत्वपूर्ण खबरें

 

[29/05, 10:35] +91 93690 03069: *हाईकोर्ट*

– वैधानिक प्रक्रिया पूरी होने पर प्रशासन किसी व्यक्ति का धर्म परिवर्तन नहीं रोक सकता

*मुस्लिम शिक्षक के हिंदू बनने का रास्ता साफ*

– समस्त परिणामी वैधानिक कार्यवाहियां चार सप्ताह के भीतर पूर्ण करने का दिया निर्देश

*प्रयागराज, विधि संवाददाता।*

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में कहा है कि

यदि अधिनियम की धारा 8 एवं 9 के अंतर्गत निर्धारित वैधानिक प्रक्रिया का पालन कर लिया गया हो,

तो प्रशासनिक अधिकारी अनिश्चितकालीन जांच, संदेह या व्यक्तिगत संतुष्टि के आधार पर किसी व्यक्ति के धर्म परिवर्तन अथवा धार्मिक पहचान को बाधित नहीं कर सकते।

*न्यायमूर्ति अजीत कुमार एवं न्यायमूर्ति इन्द्रजीत शुक्ला* की खंडपीठ ने यह आदेश उस याचिका पर सुनवाई करते हुए पारित किया, जो वर्ष 2022 से लंबित थी।

याचिका *डॉ. मोहम्मद एहसान उर्फ अनिल पंडित* की ओर से दाखिल की गई थी,

जो प्रयागराज स्थित *सीएमपी डिग्री कॉलेज में अंग्रेजी विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर* हैं।

उन्होंने सनातन धर्म अपनाने की वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण कर ली थी, बावजूद इसके प्रशासनिक स्तर पर उनके धर्म परिवर्तन को मान्यता नहीं दी जा रही थी।

याची की *पत्नी बलिया के राजकीय इंटर कॉलेज में अंग्रेजी विषय की प्रवक्ता* हैं।

प्रशासनिक अस्वीकार्यता के चलते दंपती को विवाह पंजीकरण, पहचान
पत्र, शासकीय अभिलेखों और अन्य वैधानिक अधिकारों से संबंधित गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।

इससे उनकी वैवाहिक पहचान एवं भविष्य के पारिवारिक अधिकारों पर भी अनिश्चितता की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।

मामले में याची की ओर से अधिवक्ता *आशीष कुमार श्रीवास्तव* ने दलील दी कि प्रशासनिक अधिकार संविधान प्रदत्त व्यक्तिगत स्वतंत्रता से ऊपर नहीं हो सकते

तथा वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद प्रशासनिक अड़चनें विधिसम्मत नहीं मानी जा सकतीं।

कोर्ट ने अपने 05 मई 2026 के आदेश में कहा था कि अधिनियम की धारा 8(1) के अंतर्गत आवश्यक घोषणा पूर्व में ही प्रस्तुत की जा चुकी थी तथा प्रथम दृष्टया वैधानिक प्रक्रिया का अनुपालन किया गया था।

न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), प्रयागराज ने 14 मई 2026 को अंतिम आदेश पारित करते हुए याची के धर्म परिवर्तन आवेदन को स्वीकार कर लिया।

इसके बाद 27 मई 2026 को पारित अंतिम आदेश में कोर्ट ने अधिनियम की धारा 9 (6) के अंतर्गत समस्त परिणामी वैधानिक कार्यवाहियां चार सप्ताह के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया।
[29/05, 10:35] +91 93690 03069: *विश्वविद्यालय*

– पीजी में छात्र-छात्राओं को मिले इंटरनल एग्जाम में 26 नंबर से अधिक,

– करीब 1500 छात्र ग्रेस मार्क मिलने के बाद किसी तरह हुए पास

*18 हजार छात्रों को इंटरनल एग्जाम में 24 नंबर मिले फिर भी फेल*

– 188 बीएससी कॉलेजों में पास हो सके 10.43 फीसदी,

– शिक्षाविद् बोले, इंटरनल एग्जाम में बेहतर नंबर देने का माइंडसेट हटाना होगा

*मुरादाबाद, वरिष्ठ संवाददाता।*

गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के सेमेस्टर परिणामों का रिजल्ट किसी से छिपा नहीं है। इन परिणामों ने शिक्षा की गुणवत्ता पर सवाल भी खड़े कर दिए हैं।

सख्ती और कड़ी मॉनिटरिंग के कारण मंडलभर के कॉलेजों में बीएससी व बीए में बड़ी संख्या में छात्र फेल हो गए।

अगर बीएससी व बीए की बात करें तो छात्रों को इंटरनल एग्जाम में 24 नंबर तक दिए गए।

इसके अलावा पीजी कोर्सों में 26 और उससे ऊपर भी नंबर दिए गए, फिर भी हजारों छात्र पास नहीं हो सके।

बीएससी में 89 प्रतिशत और बीए में 76 प्रतिशत छात्र अनुत्तीर्ण हुए हैं। इसके अलावा पीजी का रिजल्ट भी खराब ही रहा।

188 बीएससी व 304 बीए के कॉलेजों सहित पीजी के कोर्सों में 18 हजार छात्रों को इंटरनल एग्जाम में 24 नंबर तक मिले हैं।

ग्रेजुएशन में थ्योरी में 75 व इंटनरल एग्जाम के 25 नंबर दिए जाते हैं।

इसी तरह पीजी में इंटनरल एग्जाम के लिए 30 नंबर होते हैं।

ग्रेजुएशन के स्तर पर छात्रों को 24 नंबर तक दिए गए, वहीं पीजी में छात्रों को 30 में से अधिकांश को 26 और उससे अधिक नंबर दिए गए हैं।

मंडलभर की बात करें तो बीएससी में बिजनौर के 76, मुरादाबाद के 41, अमरोहा व संभल के 26-26 व रामपुर के 16 कॉलेजों की परफारमेंस काफी खराब रही है।

*बीएससी में 12001 छात्र में 542 ही हुए पास*

परीक्षा परिणाम की बात करें तो बीएससी की स्थिति सबसे खराब रही।

मंडलभर में बीएससी में 12001 छात्रों में से मात्र 542 ही पास हो सके।

इसी तरह 13670 छात्राओं में से सिर्फ 2135 पास हो सकीं। इनमें भी बड़ी संख्या में छात्रों को ग्रेस मार्क दिया गया है।

*इंटरनल एग्जाम के नंबरों से विद्यार्थियों को मिली राहत*

मुरादाबाद : बीएससी व बीए में छात्रों को मिले नंबरों में थ्योरी का योगदान बहुत ही कम रहा है।

दूसरी ओर बच्चों को इंटरनल एग्जाम में दिल खोलकर नंबर दिए गए।

सवाल यह भी उठ रहे हैं कि थ्योरी में निराशाजनक प्रदर्शन करने वाले छात्रों ने इंटरनल एग्जाम में बेहतर कैसे किया।

“इन्टर्नल एग्जाम में मूल्यांकन स्थानीय होता है। स्थानीय आधार पर पक्षपात होने की संभावना अधिक रहती है।

इंटर्नल एग्जामिनर उसी केंद्र का होता है और बाहर से आए एक्सपर्ट कई बार प्रभावित हो जाते हैं।

आपसी संबंधों के आधार पर भी लोग नंबर दे देते हैं।इसमें बदलाव की जरूरत है।”

– *प्रो. विशेष गुप्ता,*
पूर्व प्राचार्य एमएच कॉलेज
[29/05, 10:35] +91 93690 03069: *सीएमपी के मुस्लिम शिक्षक ने पत्नी के लिए बदला धर्म*

– डॉ. मो. एहसान 2018 में बने थे असि. प्रोफेसर

* अंग्रेजी के शिक्षक ने मुस्लिम धर्म छोड़ा अपनाया सनातन

*प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता।*

सीएमपी डिग्री कॉलेज के अंग्रेजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मोहम्मद एहसान ने अपने निजी जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिया, जो शहर में चर्चा का विषय बना है।

उन्होंने मुस्लिम धर्म छोड़कर सनातन धर्म स्वीकार कर लिया और अपना नया नाम अनिल पंडित रख लिया।

बताया जा रहा है कि यह निर्णय उन्होंने अपनी पत्नी के साथ वैवाहिक जीवन एवं भविष्य के पारिवारिक अधिकारों को कानूनी रूप से सुरक्षित करने के उद्देश्य से लिया। क्योंकि पत्नी हिन्दू धर्म की है।

कॉलेज से जुड़े लोगों के अनुसार, डॉ. एहसान न केवल अंग्रेजी विषय के विद्वान हैं,बल्कि उन्हें संस्कृत भाषा का भी अच्छा ज्ञान है।

उनके करीबी बताते हैं कि सनातन परंपराओं के प्रति उनकी रुचि लंबे समय से रही है।

वर्ष 2018 में सीएमपी डिग्री कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में नियुक्त हुए। डॉ. एहसान अपने शैक्षणिक कार्यों के लिए कॉलेज में पहचान रखते हैं।

उनकी पत्नी बलिया के एक राजकीय इंटर कॉलेज में अंग्रेजी विषय की प्रवक्ता हैं।
[29/05, 21:02] +91 93690 03069: *मा ध्रुव त्रिपाठी जी की और शर्मा गुट की शिक्षको में बढ़ती लोकप्रियता से विपक्षी प्रत्याशी सदमे में डूबे*
———–
*गोरखपुर फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 17 जनपदों में शिक्षक विधायक मा ध्रुव त्रिपाठी जी के सामने कोई प्रत्याशी अपने आप को मजबूत समझने की गलती नही कर रहा है। सबसे हास्यास्पद पहलू यह है किसी भी राजनीतिक दल का कोई भी प्रत्याशी मा ध्रुव त्रिपाठी जी के सामने लड़ने को तैयार नही है उसका बड़ा कारण यह है कि शिक्षक समुदाय के मर्म को सिर्फ ध्रुव त्रिपाठी जी शिक्षक होकर ही समझ सकते है ना कि आज़मगढ़ का कोई अधिवक्ता शिक्षको की नुमाइंदगी कर सकता है। इसी बीच समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी श्री कमलेश कुमार अभी तक अपने आप को गोरखपुर फैज़ाबाद विधानमंडल क्षेत्र से प्रत्याशी बताने में भी नाकाम रहे हैं।बाकी दर्जनों लोग कोई अधिवक्ता कोई समाजसेवी , कोई वित्तविहीन शिक्षको का फरिश्ता, कोई पुरानी पेंशन बहाली को लेकर, कोई जाति के आधार पर, कोई क्षेत्रीय राजनेता बनकर अपना भाग्य आजमाइश करने में लगे हुए हैं। मा ध्रुव त्रिपाठी जी को चौथी बार विधानपरिषद में पहुंचाना शिक्षको ने संकल्प ले लिया है। कुछ प्रत्याशी अपना मुखौटा बदलकर इस बार बड़े राजनैतिक दल का समर्थन तलाश रहे हैं। जबकि वही प्रत्याशी शिक्षक संगठन का समर्थन लेकर सम्मानजनक मतो से पराजित हो चुके हैं।जबकि मा ध्रुव त्रिपाठी जी ने स्पष्ट ऐलान कर दिया है कि चौथी बार की जीत वित्तविहीन शिक्षको तथा पुरानी पेंशन बहाली के नाम पर समर्पित रहेगी। जिसमे वित्तविहीन शिक्षको की सेवा नियमावली बनवाकर उन्हें राजकोष से वेतन दिलाने का मुद्दा सम्मिलित रहेगा।*

[28/05, 16:10] +91 81888 99938: *हल्द्वानी- पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने की प्रेस कांफ्रेंस*

*राज्य के विकास प्राधिकरणों पर बोला हमला*

*राज्य भर के विकास प्राधिकरण बन गए है नासूर*

*उगाही मास्टर हो गए है प्राधिकरण के सभी अधिकारी*

*सरकार से की मांग इन प्राधिकरणों से उत्तराखंड की जनता को बचाएं*

*प्रदेश में बढ़ रहा है सूखा नशा और मानव तस्करी: हरीश रावत*

*जंगली जानवरों के आतंक से गांव के लोग है बेहद परेशान*

*उत्तराखंड में जंगलों की आग है बेहद चिंताजनक*

*उत्तराखंड में चुनावी संखनाद करेंगे राहुल गांधी*

*कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र: हरीश रावत।*
[29/05, 17:11] +91 81888 99938: पत्र सूचना शाखा
*(मुख्य सचिव मीडिया कैम्प)*
सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, उ0प्र0

*मुख्य सचिव की अध्यक्षता में निजी क्षेत्र के अन्तर्गत विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक आयोजित*

*बैठक में समिति द्वारा 01 नए निजी विश्वविद्यालय स्थापित करने हेतु आशय पत्र जारी करने की संस्तुति*

*दिनांक: 29 मई, 2026*

*लखनऊ।* मुख्य सचिव श्री एस.पी. गोयल की अध्यक्षता में निजी क्षेत्र के अन्तर्गत विश्वविद्यालयों की स्थापना के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में समिति द्वारा एक नए निजी विश्वविद्यालय ‘सांई ग्लोबल यूनिवर्सिटी, अलीगढ़’ को आशय पत्र जारी किए जाने की संस्तुति की गई। प्रदेश में निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना से शिक्षण व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।
बैठक में अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित कुमार घोष, प्रमुख सचिव आयुष श्री रंजन कुमार, प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा श्री एम.पी. अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।
—————–
[29/05, 17:11] +91 81888 99938: पत्र सूचना शाखा
*(मुख्य सचिव मीडिया कैम्प)*
सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, उ0प्र0

*मुख्य सचिव के समक्ष पंचायतीराज विभाग की 5 वर्षों की उपलब्धियों का प्रस्तुतिकरण*

*दिनांकः 29 मई, 2026*

*लखनऊ।* प्रदेश के मुख्य सचिव श्री एस. पी. गोयल के समक्ष पंचायतीराज विभाग द्वारा विगत 5 वर्षों में किए गए उल्लेखनीय कार्यों एवं उपलब्धियों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया गया। इस अवसर पर विभागीय योजनाओं, ग्राम पंचायतों के सुदृढ़ीकरण, डिजिटल व्यवस्थाओं, ग्रामीण विकास तथा प्रशासनिक सुधारों से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
मुख्य सचिव ने विभाग की कार्यप्रणाली एवं उपलब्धियों की सराहना करते हुए प्रस्तावित सभी पदों को स्वीकृति प्रदान की। वित्त विभाग द्वारा भी वित्तीय विषयों से संबंधित बिंदुओं पर अपने महत्वपूर्ण सुझाव एवं टिप्पणियाँ प्रस्तुत की गईं।
इससे पहले बैठक में प्रमुख सचिव पंचायतीराज श्री अनिल कुमार ने विभाग के सुचारु संचालन हेतु विभिन्न रिक्त पदों को भरने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि विभाग की बढ़ती जिम्मेदारियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक मानव संसाधन उपलब्ध होना अत्यंत आवश्यक है।
बैठक में पंचायतीराज निदेशक अमित कुमार सिंह द्वारा पिछले पांच वर्षों की विभागीय प्रगति पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया। प्रस्तुतीकरण में पंचायत भवन निर्माण, ई-गवर्नेंस, ग्राम पंचायतों में आधारभूत सुविधाओं के विकास, वित्तीय प्रबंधन तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन की जानकारी दी गई।
बैठक में संयुक्त निदेशक श्री एस. एन. सिंह, उप निदेशक श्री प्रवीण सिंह, वित्त नियंत्रक श्री अमितोष श्रीवास्तव सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा विभाग की भावी कार्ययोजना एवं प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण पर भी विचार-विमर्श किया गया।
—————-
[29/05, 17:41] +91 81888 99938: *लखनऊ*
लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) औपचारिक रूप से यह घोषणा करती है कि ऋषभ पंत ने फ्रेंचाइजी से कप्तानी छोड़ने का अनुरोध किया है। फ्रेंचाइजी ने उनके इस अनुरोध को तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।
साथ ही एलएसजी प्रबंधन ने कप्तान के रूप में ऋषभ पंत के योगदान की सराहना करते हुए उनके नेतृत्व और टीम के प्रति समर्पण के लिए आभार व्यक्त किया है।

एलएसजी के क्रिकेट निदेशक टॉम मूडी ने कहा, ऋषभ ने फ्रेंचाइजी से इस संबंध में संपर्क किया था और हमने सम्मानपूर्वक उनके अनुरोध को स्वीकार कर लिया है। ऐसे निर्णय लेना कभी आसान नहीं होता। कप्तान के रूप में ऋषभ ने इस ड्रेसिंग रूम में जो कुछ भी योगदान दिया है, उसके लिए हम उनके आभारी हैं। अब हमारा ध्यान सर्वश्रेष्ठ मानकों तक पहुंचने के लिए टीम के सामूहिक पुनर्निर्माण और पुनर्गठन पर है।
[29/05, 19:59] +91 81888 99938: केंद्र की एनडीए सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर यूपी में 05 से 21 जून तक चलेगा व्यापक जनसंपर्क अभियान

मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर अभियान की तैयारियों की समीक्षा

नए भारत के निर्माण को समर्पित रहे हैं केंद्र की मोदी सरकार के 12 वर्ष: मुख्यमंत्री

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, गरीब कल्याण, सामाजिक न्याय और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है: मुख्यमंत्री

केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश, जनभागीदारी पर रहेगा विशेष जोर

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होगी लगभग 10 किलोमीटर की ‘प्रगति पथ यात्रा’

जनप्रतिनिधि गांवों में रात्रि विश्राम करेंगे, चौपाल लगाएंगे

जनकल्याण मेले, प्रगति पथ यात्रा, विकसित भारत संकल्प सम्मेलन और प्रदर्शनियों का होगा आयोजन

स्वास्थ्य, शिक्षा, किसान, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था में हुए बदलावों को जनता तक पहुंचाएगी सरकार

विकसित भारत के संकल्प को जनआंदोलन बनाने के लिए व्यापक संवाद और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित होंगे
[29/05, 20:05] +91 81888 99938: *आंधी तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर जारी एडवाइजरी*

*28 मई, 2026*

*आँधी तूफान के दौरान सावधानियों हेतु क्या करें-*

1. टिन की छत, होर्डिंग, क्षतिग्रस्त मकान, पेड़, बिजली के खंभे एवं मोबाइल टावर से दूर रहें l
2. घर के बाहर या छत पर रखी हुई भारी वस्तुएं उड़ सकती हैं, इसलिये उन्हें बांधकर रख दें l
3. यात्रा कर रहे हैं तो सुरक्षित स्थान देखकर रुक जाएं l

*आँधी तूफान के दौरान सावधानियों हेतु क्या ना करें-*

1. धारदार एवं नुकीली वस्तुओं को खुले में ना रखें l
2. धातु से बनी वस्तुओं का उपयोग न करें एवं पेड़ की शरण में ना जायें l

*आकाशीय विद्युत के परिप्रेक्ष्य में सावधानियों हेतु क्या करें-*

1. पक्के मकान की शरण में चले जाएं l
2. खिड़की, दरवाजे एवं बरामदे से दूर रहें l
3. पेड़, मोबाइल टावर, बिजली के खंभों, कच्चे मकान, तालाब, जलाशय से दूरी बना कर रखें l
4. खराब मौसम में बच्चों को बाहर न खेलने दें, लोहे की खिड़की, दरवाजे व हैण्डपम्प आदि को न छुएं।
5. यदि खुले खेत में फंस गये हैं तो दोनों कानों को बंद कर पैरों को सटा लें तथा घुटनों का टेक लेकर उकड़ू बैठ जाएं l
6. वर्षा, आंधी तूफान, आकाशीय बिजली एवं बदलते मौसम का सटीक पूर्वानुमान देगा बहुउपयोगी सचेत एप एवं दामिनी एप जिससे कि प्रशासन, स्वयंसेवक तथा जागरुक लोगों द्वारा पूर्व चेतावनियों एवं अलर्ट को आम जनमानस तक समय से पहुचांकर आपदा से होने वाली क्षति को कम किया जा सकता है। l गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है दामिनी ऐप एवं सचेत एप l

*आकाशीय विद्युत के परिप्रेक्ष्य में सावधानियों हेतु क्या ना करें-*
1. पेड़ के नीचे ना खड़े हों l
2. दीवार के सहारे टेक न लगायें l
3. धातु युक्त नल एवं फ्रिज को ना छुएँ l
4. धातु से बने छाते का प्रयोग न करें l
5. घरों में चलने वाले भारी विद्युत उपकरणों को प्लग से अलग कर दें।
6. खुल वाहनों मेे सवारी न करें, बचाव के लिए जमीन पर न लेटें तथा तैराकी या नौकायन न करें।
[29/05, 20:06] +91 81888 99938: पत्र सूचना शाखा
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने राजकीय महाविद्यालयों में ऑनलाइन स्थानांतरण प्रक्रिया से किए 91 प्राध्यापकों के तबादले

शिक्षकों के हितों और पारदर्शिता के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय

लखनऊ, 29 मई 2026।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार शासन-प्रशासन में पारदर्शिता, सुशासन और तकनीक आधारित व्यवस्थाओं को बढ़ावा देने की दिशा में लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। इसी क्रम में उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालयों में कार्यरत प्राध्यापकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी बनाते हुए शुक्रवार को 91 प्राध्यापकों के तबादले संपन्न किए गए।

प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय की उपस्थिति में शुक्रवार को लखनऊ स्थित अपने आवास पर ऑनलाइन स्थानांतरण प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रक्रिया के माध्यम से सहायक प्रोफेसर, सह-प्रोफेसर तथा प्रोफेसर संवर्ग के कुल 91 शिक्षकों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए।

उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षकों के हितों की रक्षा करने के साथ-साथ प्रशासनिक प्रक्रियाओं में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन स्थानांतरण व्यवस्था से मानवीय हस्तक्षेप की संभावना समाप्त हुई है तथा योग्य शिक्षकों को निर्धारित नियमों एवं मेरिट के आधार पर निष्पक्ष अवसर प्राप्त हुआ है।

स्थानांतरण के लिए प्राप्त आवेदनों का निर्धारित मानकों के अनुसार परीक्षण किया गया और पात्र आवेदनों को डिजिटल पोर्टल के माध्यम से स्वीकृति प्रदान की गई। सॉफ्टवेयर आधारित प्रक्रिया पूर्ण होते ही संबंधित शिक्षकों को उनके स्थानांतरण की सूचना एसएमएस के माध्यम से उपलब्ध करा दी गई, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से संपन्न हुई।

मंत्री उपाध्याय ने इस सफल व्यवस्था के लिए उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. बी.एल. शर्मा, एनआईसी तथा विभाग की तकनीकी टीम को बधाई देते हुए कहा कि तकनीक के प्रभावी उपयोग से शासन की सेवाओं को अधिक सुगम, पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जा रहा है।

संपर्क सूत्र : धर्मवीर खरे 8737008603
[29/05, 20:06] +91 81888 99938: पत्र सूचना शाखा
*(मुख्य सचिव मीडिया कैम्प)*
सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, उ0प्र0

*मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनगणना कार्य की प्रगति तथा टीजीटी लिखित परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा कर दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश*

*जनगणना के प्रथम चरण का कार्य शेष क्षेत्रों में आगामी दो दिवस के भीतर कराया जाए प्रारंभ*

*जनगणना कार्य में सहयोग न करने वाले कार्मिकों के विरुद्ध जनगणना अधिनियम के तहत की जाए कार्रवाई*

*टीजीटी परीक्षा में “जीरो टॉलरेन्स” नीति को पूरी गंभीरता एवं सख्ती के साथ किया जाए लागू*

*परीक्षा कार्य में केवल अच्छी छवि वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की हो तैनाती*

*गर्मी को देखते हुए परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, छाया और ओआरएस की रहे व्यवस्था*

*एस.पी.गोयल,*
*मुख्य सचिव*

*दिनांकः 29 मई 2026*

*लखनऊः* मुख्य सचिव श्री एस.पी. गोयल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनगणना कार्य की प्रगति तथा उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित की जाने वाली टीजीटी लिखित परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जनगणना कार्य की समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि जनगणना के प्रथम चरण के अंतर्गत प्रदेश में हाउस लिस्टिंग का कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराया जाए। जिन क्षेत्रों में यह कार्य अभी तक प्रारंभ नहीं हुआ है, वहां आगामी दो दिवस के भीतर कार्य प्रारंभ कराया जाए। इस महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। जनगणना कार्य में सहयोग न करने वाले कार्मिकों के विरुद्ध जनगणना अधिनियम के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी स्तर पर माइक्रो मॉनीटरिंग करते हुए जनगणना कार्य को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूर्ण कराया जाए।
टीजीटी लिखित परीक्षा के संबंध में मुख्य सचिव ने कहा कि परीक्षाओं के संबंध में उत्तर प्रदेश शासन की “जीरो टॉलरेन्स” नीति को पूरी गंभीरता एवं सख्ती के साथ लागू रखा जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा से संबंधित सभी व्यवस्थाएं एक दिन पूर्व ही पूर्ण कर ली जाएं तथा सीसीटीवी कैमरों का संचालन जनपद एवं आयोग के कंट्रोल रूम से समन्वित रूप से करते हुए पूर्वाभ्यास भी सुनिश्चित किया जाए। परीक्षा कार्य में केवल अच्छी छवि वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ही तैनाती की जाए।
उन्होंने निर्देशित किया कि परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सघन जांच एवं फ्रिस्किंग की जाए। महिला अभ्यर्थियों की तलाशी महिला कर्मियों द्वारा निर्धारित पृथक कक्ष में ही ली जाए। दिव्यांग अभ्यर्थियों द्वारा उपयोग किए जाने वाले उपकरणों की भी समुचित जांच सुनिश्चित की जाए। प्रश्नपत्र एवं अन्य गोपनीय सामग्री का भंडारण जनपद के नोडल अधिकारी की प्रत्यक्ष निगरानी में कोषागार के डबल लॉक में कराया जाए।
मुख्य सचिव ने कहा कि वर्तमान गर्मी के मौसम को देखते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर छाया, पेयजल, ओआरएस एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। परीक्षा अवधि के दौरान यातायात प्रबंधन, चिकित्सा व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति तथा पेयजल उपलब्धता को सुचारु रखा जाए। साथ ही आयोग के प्रेक्षकों के साथ सतत संवाद एवं समन्वय बनाए रखा जाए।
उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान जनपद एवं राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम से निरंतर निगरानी रखी जाए। परीक्षा कार्य हेतु आवश्यक कार्मिकों की समय से तैनाती तथा उनका समुचित प्रशिक्षण सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि की संभावना न रहे। कोषागार से प्रश्नपत्र एवं अन्य गोपनीय सामग्री की निकासी निर्धारित केंद्र एवं सीरीज के अनुरूप ही की जाए तथा सामग्री को समयबद्ध ढंग से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जाए।
बैठक में अवगत कराया गया कि टीजीटी लिखित परीक्षा दिनांक 03 एवं 04 जून, 2026 को प्रदेश के 36 जनपदों में स्थापित 614 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। प्रथम पाली प्रातः 09:30 बजे से 11:30 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 02:30 बजे से 04:30 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा में कुल 8,68,531 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। सर्वाधिक परीक्षा केंद्र लखनऊ जनपद में बनाए गए हैं।
बैठक में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष श्री प्रशांत कुमार, प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा श्री एम.पी.अग्रवाल, निदेशक जनगणना कार्य श्रीमती शीतल वर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।
——————-

Taza Khabar