May 27, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ27मई26*सनातन महापरिषद भारत और राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद सम्मान समारोह का आयोजन

लखनऊ27मई26*सनातन महापरिषद भारत और राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद सम्मान समारोह का आयोजन

लखनऊ से बड़ी खबर

लखनऊ27मई26*सनातन महापरिषद भारत और राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद सम्मान समारोह का आयोजन

लखनऊ से आजाद सिंह की रिपोर्ट यूपीआजतक

लखनऊ*राजधानी Lucknow में आज सनातन महापरिषद भारत और राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के तत्वावधान में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभर से आए पदाधिकारी, पत्रकार, समाजसेवी और गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया।

समारोह के मुख्य आकर्षण के रूप में King George’s Medical University की कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर सोनिया नित्यानंद को “कर्मविभूषण 2026” सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान ग्रहण करने के बाद उन्होंने अपने उद्बोधन में सनातन संस्कृति और भारतीय परंपराओं के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारी राजश्री मुखर्जी (BPCL लखनऊ) सहित कई विशिष्ट हस्तियों को भी सम्मानित किया गया। इससे पूर्व प्रोफेसर डॉक्टर आर.के. धीमान तथा Escorts Heart Institute के कार्डियक डायरेक्टर डॉक्टर एस.एन. खन्ना को भी कर्मविभूषण अवॉर्ड प्रदान किया जा चुका है।

कार्यक्रम के दौरान सनातन महापरिषद भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सी.एम. पांडेय ने कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर सोनिया नित्यानंद से पत्रकारों के लिए हेल्प डेस्क स्थापित करने की मांग रखी। कुलपति ने आश्वासन दिया कि वह इस विषय को शासन स्तर तक पहुंचाकर जल्द व्यवस्था कराने का प्रयास करेंगी।

समारोह में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। पिहू द्विवेदी की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिसके बाद उन्हें सनातन महापरिषद भारत का ब्रांड एंबेसडर घोषित किया गया। वहीं सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल के छात्र नैमिष श्लोक पांडेय और क्रीधानिका पांडेय द्वारा किए गए मंत्रोच्चार ने पूरे सभागार में नई ऊर्जा का संचार किया।

कार्यक्रम में मदहु पराशर, उत्तम कुमार शर्मा, चंद्र मोहन नौटियाल, योगी महेंद्र नाथ गोरखधाम, कंचन सुंदराली, पुष्पेंद्र पांडेय, राजेंद्र सिंह, शोभित कुमार शुक्ला, हिमांशु पांडेय, राधेश्याम गुप्ता, विशाल जालान, डॉ. अजय प्रकाश सिंह, प्रोफेसर डॉ. शैली महाजन, ईशांत प्रताप सेंगर और संदीप दुबे सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। साथ ही समाज सेवा एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए अर्चना तिवारी, कल्पना वर्मा, किरण उपाध्याय, अनिल मिश्रा, रूपेश जैतली और पिहू द्विवेदी को भी सम्मानित किया गया।