लखनऊ24अगस्त26*यूपी में मानसून सक्रिय, 26 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट – उन्नाव में गंगा उफान पर*
*लखनऊ/कानपुर:* उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। प्रदेश के लगभग सभी 75 जिलों में व्यापक बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज 26 जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी भरी हवाओं और ओडिशा-छत्तीसगढ़ पर बने सिस्टम के यूपी की ओर शिफ्ट होने से अगले 4-5 दिन तक प्रदेश में अच्छी बारिश जारी रहेगी।
*इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी:*
लखनऊ, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, बाराबंकी, अयोध्या, अमेठी, रायबरेली, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, प्रयागराज, फतेहपुर, वाराणसी, गोंडा, बहराइच, बस्ती, गोरखपुर समेत 26 जिलों में भारी बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है।
*उन्नाव में गंगा खतरे के निशान के पार:*
लगातार बारिश से उन्नाव में गंगा का जलस्तर चेतावनी स्तर को पार कर गया है। जलस्तर 112.11 मीटर पहुंच गया है, जो चेतावनी स्तर 112.02 मीटर से 9 सेमी ऊपर है।
सबसे ज्यादा असर शुक्लागंज इलाके में है। यहां कर्बला, मंसुख खेड़ा, गोताखोर, सैय्यद कंपाउंड, रविदास नगर, मालवीय नगर और श्रीनगर मोहल्लों में घरों में पानी घुस गया है। लोग छतों पर सामान रखकर सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं। प्रशासन ने नावें चलाई हैं और बाढ़ प्रभावित इलाकों में सुरक्षा के चलते बिजली काट दी गई है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नदी के किनारे और निचले इलाकों में न जाएं !!

More Stories
लखनऊ24अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
पूर्णिया बिहार 24 अगस्त 26 *पूर्णिया व्यवहार न्यायालय को मिली नई सौगात,
लखनऊ24अगस्त26*यूपी बोर्ड 2027 परीक्षा फॉर्म भरने वाले छात्रों के लिए राहत की खबर।