लखनऊ23अप्रैल26*एडवोकेट सुजीत यादव बंटी के परिवार पर हमला, पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल
लखनऊ। थाना मरियाहूं चौकी अज़ीज़ नगर क्षेत्र में बुधवार रात उस समय सनसनी फैल गई जब एडवोकेट सुजीत यादव बंटी के घर पर दबंग पड़ोसी ने शराब के नशे में धुत होकर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने बंटी की पत्नी और दो छोटे बच्चों को गाली-गलौज करते हुए धमकाया और घर पर पथराव किया।
पीड़ित परिवार ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। थाना मरियाहूं चौकी अज़ीज़ नगर की पुलिस मौके पर पहुंची भी, लेकिन नशे में धुत आरोपी को पकड़कर थाने नहीं ले गई। इससे मोहल्ले में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी लंबे समय से शराब पीकर गाली-गलौज और झगड़े करता रहा है, लेकिन पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
एडवोकेट सुजीत यादव बंटी ने कहा कि परिवार पर लगातार खतरा मंडरा रहा है और पुलिस की लापरवाही से दबंग का हौसला और बढ़ गया है। मोहल्ले के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
यह घटना न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि थाना मरियाहूं चौकी अज़ीज़ नगर पुलिस की निष्क्रियता से आमजन में असुरक्षा की भावना भी गहराती जा रही है।

More Stories
सद्गुरु महात्मा सुशील कुमार जी के 24वें महानिर्वाण दिवस पर अश्रुपूर्ण श्रद्धाँजली
रीवा 23 अप्रैल26*शराब ठेकेदार के गुर्गों की दबंगई, आदिवासी युवक पर अवैध शराब बिक्री के लिए बनाया दबाव
कानपुर नगर 23अप्रैल26*🏆 हार्दिक बधाई और गौरव का क्षण! 🌟