लखनऊ21.6. 26*”उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति” के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हजारों लोगों ने योगाभ्यास किया
लखनऊ*“उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति” के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 1000 से अधिक योगाभ्यासियों ने एक साथ आशियाना के मल्टी एक्टिविटी सेंटर में योग किया
योगाभ्यास कार्यक्रम में व्यापारियों ,महिलाओं ,बुजुर्गों, वर्तमान अधिकारियों एवं सेवा निवृत अधिकारियों ,बालिक एवं बालिकाओं ने योग किया
निरंतर योग करने वाले योगाभ्यासियों एवं पूरे वर्ष भर निरंतर निशुल्क प्रशिक्षण देने वाले योगाचार्यो को इस अवसर पर सम्मानित भी किया गया
उपस्थित योगाभ्यासियों को समिति के अध्यक्ष संदीप सिंह गौर ने अन्य लोगों को भी योग के लिए प्रेरित करने का संकल्प दिलाया
योग अपनाने से जीवन में चमत्कारिक परिवर्तन होता है: संजय गुप्ता
तन और मन को स्वस्थ रखने का योग सबसे बड़ा माध्यम है :संदीप सिंह गौर
बच्चों में योग को संस्कार के रूप में डालें: संजय गुप्ता
लखनऊ, 21 जून रविवार,”उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति “के तत्वाधान में आशियाना के मल्टी एक्टिविटी सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशाल योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें 1000 से अधिक योगाभ्यासियो ने एक साथ योग किया
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं समिति के संरक्षक संजय गुप्ता मौजूद रहे तथा क्षेत्रीय विधायक राजेश्वर सिंह के विधायक प्रतिनिधि के रूप मे पार्षद के एन सिंह, क्षेत्रीय पार्षद कौशलेंद्र द्विवेदी ,पूर्व मंत्री ओ पी सिंह सिंह ,पार्षद सौरभ सिंह मोनू , पार्षद हिमांशु अंबेडकर, उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की सलाहकार समिति के सदस्य गोपाल कृष्ण गुप्ता योगाभ्यास कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद रहे
योगाभ्यास कार्यक्रम में व्यापारियों ,महिलाओं ,बुजुर्गों, वर्तमान एवं सेवानिवृत अधिकारियों ,बालक- बालिकाओं ,सभी योगाभ्यासियो ने एक साथ योग किया
इस अवसर पर बोलते हुए उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति के संरक्षक संजय गुप्ता ने कहा योग भारत की प्राचीन परंपरा है भारत के ऋषियों मुनियों ने हमें विरासत में योग दिया है हम सबको योग अपने जीवन में अवश्य अपनाना चाहिए तथा अपने बच्चों को भी संस्कार के रूप में योग रोपित करना चाहिए
मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा योग के माध्यम से तन और मन दोनों को स्वस्थ रखा जा सकता है तथा असाध्य रोगों को भी ठीक किया जा सकता है उन्होने कहा योग तन और मन को स्वस्थ रखने का सबसे बड़ा माध्यम है उन्होंने कहा सभी को निरंतर योग करना चाहिए तथा नशे से दूर रहना चाहिए
समिति के अध्यक्ष संदीप सिंह गौर ने उपस्थित सभी योगाभ्यासियों को अन्य लोगों को भी योग के लिए प्रेरित करने का संकल्प दिलाया समिति के अध्यक्ष संदीप सिंह गौर ने कहा योग से जीवन में अद्भुत परिवर्तन होता है
तथा योग के माध्यम से शरीर की छोटी छोटी कोशिकाओं को भी स्वस्थ रखा जा सकता है तथा निरंतर योग करने से व्यक्ति मानसिक रूप से और शारीरिक रूप से बलवान होता है
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता एवं अन्य अतिथियों द्वारा आशियाना के विभिन्न र्पाको में एवं अन्य स्थानों पर पूरे वर्ष भर निशुल्क योग का प्रशिक्षण देने वाले योगाचार्यो को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया
इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष एवम गीता चैरिटी ट्रस्ट एंड फाऊंडेशन के अध्यक्ष सुनील मौर्य ने सभी का स्वागत किया तथा योग के महत्व के बारे में बताया
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश आदेश योग समिति के उपाध्यक्ष एवं गीता चैरिटी ट्रस्ट एंड फाउंडेशन के अध्यक्ष, योगाचार्य सुनील मौर्य ,शैलेश श्रीवास्तव शैलू, राज दुबे,संजय मिश्रा, अनिरुद्ध सिंह ,रितेश खरबंदा, ओपी श्रीवास्तव, हरीश श्रीवास्तव ,आरके गुप्ता, आरके शुक्ला ,मधुलिका, डीएन यादव, अजय डिमला, डॉ सत्येंद्र भावनानी, डॉक्टर विनीत अग्रवाल, राजेश श्रीवास्तव योगेंद्र सिंह चंदेल ,बेबी मौर्य, रजनी शुक्ला ,मधुलिका शुक्ला, शायरा अंसारी ,जेपी सिंह, सुरेंद्र मौर्य, रणजीत मौर्य ,दीप त्रिवेदी, कुसुम वर्मा ,कुसुम पाठक, विनोद मौर्य ,एमएल अग्रवाल, एलडी चौबे, हंसा चौबे, जेपी तिवारी, संजीव नारायण, नीलम सचान ,राणा बहादुर श्रीवास्तव, ओंकार नाथ मिश्रा ,एच एस ओली, आर एन प्रजापति, राजीव गुप्ता, रणजीत सिंह, एके सिंह ,अर्चना सिंह ,शौर्य प्रताप सिंह ,श्याम जी राय, आदेश शाहिद बड़ी संख्या में योगाभ्यासी शामिल रहे
संजय गुप्ता
संरक्षक
उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति
एवं प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल

More Stories
हरदोई21जून26*जमीनी विवाद ने ली भट्ठा व्यापारी की जान, बेहटा गोकुल पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार”
बांदा में 21जून 26 BJP कार्यालय पर मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, रामपाल प्रजापति ने कराया योगाभ्यास*
लखनऊ21जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*