January 14, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ20जून*यूपी में वृक्षारोपण को जनआंदोलन बनाने की तैयारी*

लखनऊ20जून*यूपी में वृक्षारोपण को जनआंदोलन बनाने की तैयारी*

लखनऊ20जून*यूपी में वृक्षारोपण को जनआंदोलन बनाने की तैयारी*

*प्रदेश में 35 करोड़ वृक्षारोपण का लक्ष्य*

*» धार्मिक स्थलों पर पर भी होंगे पौधरोपण*

प्रदेश सरकार ने यूपी को हराभरा बनाने के लिए इस मानसून 35 करोड़ वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा है। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत डेढ़ महीने तक वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को 14 करोड़ और अन्य 25 विभागों को 21 करोड़ वृक्षारोपण का लक्ष्य सौंपा गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सामाजिक सहभागिता को बढ़ाने के लिए अभियान से किसान, शिक्षक, विद्यार्थी, अभ्युदय • लाभार्थी, एनसीसी कैडेट्स, ग्राम पंचायत, नगर विकास कर्मियों और अन्य संस्थाओं व समाजसेवियों को जोड़कर अभियान चलाया जाएगा।

सरकार की योजना 15 अगस्त तक 58000 गांव में वृक्षारोपण किये जाने की है। अभियान के तहत प्रत्येक गांव में 75 पेड़ लगाए जाएंगे। ग्राम विकास विभाग के साथ मिलकर अमृत सरोवर, धार्मिक स्थलों पर भी वृक्षारोपण किया जाएगा। सीएम योगी ने ये भी निर्देश दिये हैं कि अभियान के तहत जो भी वृक्ष लगाए जाएंगे उनके संरक्षण और रखरखाव का पूरा ध्यान रखा जाए। वृक्षारोपण अभियान की निगरानी के लिए तकनीक वृक्षारोपण जन का प्रयोग भी किया जाए। वृक्षारोपण अभियान के लिए सरकार के पास 45.63 करोड़ पौधे उपलब्ध हैं। पूरा कराया जाए।

सीएम योगी ने अधिकारियों को समयबद्ध ढंग से तैयारी करते हुए सभी सम्बंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर वृक्षारोपण अभियान की कार्रवाई के निर्देश दिये हैं। उन्होंने यह भी निर्देश दिये हैं कि सभी संबंधित विभाग वन विभाग के साथ मिलकर अपनी कार्ययोजना पर तेजी से काम शुरू करें। आंदोलन-2022 कार्यक्रम को कोविड प्रोटोकॉल और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ।

*ब्यूरो रिपोर्ट -लवलेश कुमार 9648641037*

Taza Khabar