लखनऊ20अगस्त25*सड़े लहसुन पेस्ट और बदबूदार चटनी से बन रही थी ‘जहरीली बिरयानी’, शिकायत पर होटल सील
लखनऊ के कैसरबाग बस अड्डे के पास स्थित सैफ होटल में मंगलवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने छापा मारा। छापे में होटल की रसोई से सड़े हुए लहसुन पेस्ट, बदबूदार टमाटर की चटनी, एक्सपायर सिरका और खराब दही का रायता बरामद हुआ। यही नहीं, बिरयानी में खाने वाले असली रंग की जगह साधारण रंग मिलाया जा रहा था। शिकायत मिलने के बाद हुई इस कार्रवाई में टीम ने सभी खराब खाद्य पदार्थ नष्ट करवा दिए और होटल को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया। एफएसडीए ने धनिया, तेल, अचार और पानी के भी नमूने जांच के लिए भेजे। होटल के स्टोरेज से लेकर सफाई तक सब कुछ लापरवाही भरा पाया गया। कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच भी कभी नहीं कराई गई थी। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है।
#Lucknow #UttarPradesh #LucknowNews #FoodSafety #UttarPradeshNews #SealedHotel #FSDA #HealthHazard #Awareness
More Stories
नई दिल्ली 14 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
नई दिल्ली 14 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*
नई दिल्ली 14 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*