May 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ1मई26*यूपी में आंधी-तूफान और बारिश ने ली 24 लोगों की जान, अलर्ट जारी*

लखनऊ1मई26*यूपी में आंधी-तूफान और बारिश ने ली 24 लोगों की जान, अलर्ट जारी*

लखनऊ1मई26*यूपी में आंधी-तूफान और बारिश ने ली 24 लोगों की जान, अलर्ट जारी*

लखनऊ।उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिनों तक हुई भारी बारिश, तेज आंधी और आकाशीय बिजली ने भारी तबाही मचाई है। 24 लोगों की मौत हुई है और 15 लोग घायल हुए हैं। 16 पशुओं की भी मौत हो गई है।यूपी के कई जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं और बिजली गिरने की घटनाएं हुईं हैं।इससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस प्राकृतिक आपदा पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक यूपी के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली गिरने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।खेतों में काम कर रहे किसान,खुले स्थानों पर मौजूद लोग और कच्चे मकानों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।कई जगह पेड़ गिरने,बिजली आपूर्ति बाधित होने और जलभराव जैसी समस्याएं भी सामने आई हैं।

सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि राज्य सरकार हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों को तुरंत बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाए और अस्पतालों में सभी जरूरी चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।

सीएम योगी ने निर्देश दिया है कि जनहानि,पशुहानि और घायलों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। सीएम ने जिलाधिकारियों और संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के आदेश दिए हैं।साथ ही चेतावनी दी है कि राहत कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रशासन की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में लगातार राहत कार्य में जुटी हुई हैं।घर-घर जाकर नुकसान का आकलन किया जा रहा है और जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाई जा रही है।मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक कई जिलों में भारी बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने की आशंका जताई है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों,खेतों और पेड़ों के नीचे जाने से बचें और बिजली चमकने के समय सुरक्षित स्थानों पर रहें। लगातार बिगड़ते मौसम को देखते हुए पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Taza Khabar