लखनऊ1अगस्त26*यूपी वालों के लिए बड़ी खबर! 1 अगस्त से बदल जाएगा आपकी गाड़ी की RC का सिस्टम*
*वाहन स्वामियों को मिलेगी अब हाईटेक स्मार्ट आरसी*
उत्तर प्रदेश सरकार 1 अगस्त से कागज वाली RC (रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट) की जगह एक नई व्यवस्था लागू करने जा रही है। अब आपको अपनी गाड़ी के लिए मिलेगी एकदम नई और हाईटेक ‘स्मार्ट आरसी’।
*कैसा होगा लुक:* यह नई RC बिल्कुल आपके ATM कार्ड जैसी होगी, जिसे अपने वॉलेट में कैरी करना बेहद आसान होगा।
*क्या है खास:* इसमें एक स्मार्ट चिप और QR कोड इनबिल्ट होगा। इसकी मदद से किसी भी वाहन का वेरिफिकेशन डिजिटली और बहुत जल्दी हो सकेगा।
*पुरानी गाड़ियों के लिए भी सुविधा:* अगर आपकी गाड़ी पुरानी है, तो भी आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है! आप भी ऑनलाइन तय फीस जमा करके अपनी *कागज वाली RC को नई ‘स्मार्ट आरसी’ में बदलवा सकते* हैं। नए वाहनों की खरीद पर तो अब स्मार्ट आरसी ही मिलेगी।
More Stories
नई दिल्ली 18 सितंबर 2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*
नई दिल्ली 18सितंबर 26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
कानपुर17 सितंबर 26*श्रमिकों के सम्मान में विशाल मेगा सुपर स्वास्थ्य शिविर, निःशुल्क जांच और दवाओं का वितरण