August 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ1अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ1अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ1अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡ लखनऊ: INISIYA GLOBAL गोदाम में आग लग गई। खजूर से भरे गोदाम में भीषण आग लगी। दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है। आग की घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। मामला दुबग्गा थाना क्षेत्र का है।

➡ लखनऊ: नगर निगम क्वार्टर तोड़कर बंगला बनाने का मामला सामने आया है। दो क्वार्टर तोड़कर आलीशान बंगला बनाया जा रहा था। पीली कॉलोनी में स्थित नगर निगम के दो क्वार्टरों को तोड़कर एक बंगले में तब्दील किया गया। किसी खास के लिए बंगला निर्माण का राज गहराया है। निगम अधिकारियों को निर्माणकर्ता का पता नहीं है। मामला गरमाने के बाद आनन-फानन में काम बंद कराया गया।

➡ सीतापुर: अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई। सड़क तक बने चबूतरों को ध्वस्त किया गया। कांवड़ मार्ग पर हुए अतिक्रमण को हटाया गया। श्यामनाथ मंदिर जाने वाले मार्ग पर अतिक्रमण था। नगर पालिका ईओ के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। शहर के मन्नी चौराहे पर कार्रवाई हुई।

➡ लखनऊ: रूफटॉप सोलर ऊर्जा में यूपी का दबदबा कायम है। देश के शीर्ष 100 जिलों में से 17 जिले उत्तर प्रदेश के हैं। देशभर में लखनऊ को पहला स्थान मिला है। पीएम सूर्य घर योजना के तहत यह उपलब्धि हासिल हुई है। योगी सरकार ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। लखनऊ में 1,24,167 रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाए गए हैं। लखनऊ लगातार देश का नंबर-1 जिला बना हुआ है। वाराणसी देश में 10वें और कानपुर नगर 14वें स्थान पर है। देश के टॉप 15 जिलों में यूपी के 3 जिले शामिल हैं।

➡ मुरादाबाद: मासूम बच्चों से वाहन में धक्का लगवाने का मामला सामने आया है। बैन खराब होने के बाद बच्चों से धक्का लगवाया गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला कुन्दरकी थाना इलाके का है।

➡ मैनपुरी: भारतीय किसान यूनियन बलराज ने प्रदर्शन किया। किसान नेताओं ने कचहरी पहुंचकर प्रदर्शन किया। सात सूत्रीय मांगों को लेकर एसपी को ज्ञापन दिया गया। SP ने मांगों का संज्ञान लेकर जांच के निर्देश दिए हैं। सेना में भर्ती कराने के नाम पर ठगी का आरोप लगाया गया है। एसपी कार्यालय मैनपुरी पर प्रदर्शन किया गया।

➡ हापुड़: नमाज पढ़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। नमाज पढ़कर लौट रहे युवक पर हमला किया गया। चार दबंगों ने मिलकर हमला किया। दबंगों ने पीड़ित की दुकान का सामान तोड़ दिया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। मामला गढ़ कोतवाली के स्याना बस अड्डे का है।

➡ प्रयागराज: UPPSC की APO 2025 भर्ती से जुड़ी खबर सामने आई है। एपीओ 2025 भर्ती में आरक्षण के मामले में आयोग के अधिवक्ता ने जवाब दाखिल किया है। HC में पूरक शपथ पत्र का जवाब दाखिल किया गया। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जवाब रिकॉर्ड पर लिया है। इसके बाद दोनों पक्षों ने दलीलें पेश कीं। हाईकोर्ट ने आयोग को काउंटर एफिडेविट दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। 7 अगस्त तक काउंटर एफिडेविट दाखिल करना होगा।

➡ रायबरेली: करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। झाड़ू लगाते समय पंखे में उतरे करंट से महिला की मौत हुई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना हरचंदपुर थाना क्षेत्र के घोंसरी गांव की है।

➡ हमीरपुर: पत्नी की हत्या की वारदात का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। बीमा के 44 लाख रुपये पाने के लिए पति ने ही हत्या की थी। पति ने साथियों के साथ मिलकर पत्नी की हत्या की। 2 साल पहले अमरसिंह ने रीता से प्रेम विवाह किया था। हत्या को हादसा दिखाने के लिए शव को कार से कुचला गया। कई बार शव को कुचलकर मौत के घाट उतारा गया। मृतक महिला के चचेरे भाई के साथ मिलकर हत्या की गई। पुलिस ने चारों आरोपियों और घटना में इस्तेमाल कार को पकड़ा है। SOG टीम और पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीन दिन पहले हाईवे किनारे रीता का शव मिला था। अपर पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता कर खुलासा किया।

➡ पौड़ी: जच्चा-बच्चा की मौत के बाद आक्रोश फैल गया। लोगों ने निजी अस्पताल का घेराव किया। युवाओं ने घेराव करते हुए प्रदर्शन किया। रैली निकालकर लोगों ने विरोध जताया। उत्तरा केयर अस्पताल में दोनों की मौत हुई। जांच के लिए समिति गठित की गई है।

➡ हापुड़: दबंगों ने व्यक्ति को बंधक बनाकर पीटा। पीड़ित ने घंटों बंधक बनाकर थर्ड डिग्री देने का आरोप लगाया। ट्यूबवेल से उठाकर मुर्गा बनाकर पीटने का आरोप है। पीड़ित ने दबंगों के खिलाफ स्टेटस लगाया था। व्हाट्सएप स्टेटस से नाराज होकर दबंगों ने वारदात की। पीड़ित ने पहले भी दबंगों के खिलाफ गवाही दी थी। घटना कोतवाली पिलखुवा के गांव कांवी की है।

➡ प्रयागराज: आगरा की दो बहनों के धर्म परिवर्तन मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। दोनों ने मर्जी से इस्लाम अपनाने और शादी करने की बात कही है। पिता और पुलिस पर अवैध हिरासत का आरोप लगाया गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राज्य सरकार, पुलिस और पिता को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है। सभी को 6 अगस्त को HC में पेश होना होगा। पेश न होने पर अधिकारियों से हलफनामा तलब किया जाएगा। हाईकोर्ट ने कहा कि दोनों बालिग हैं और फैसले लेने के लिए स्वतंत्र हैं। अदालत खुद दोनों से बात कर उनकी मर्जी जानेगी।

➡ हरदोई: गंगा एक्सप्रेसवे पर ट्रक में कार जा घुसी। हादसे में मासूम समेत 2 लोगों की मौत हो गई। 3 लोग गंभीर घायल हुए हैं, जिन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। कार चालक पवन शुक्ला और मासूम हार्दिक की मौत हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना पचदेवरा थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे की है।

➡ प्रयागराज: अवैध आधार कार्ड बनाने और अपडेट करने का खुलासा हुआ है। साइबर पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। लव कुश यादव और परमात्मा शरण उर्फ विवेक को अरेस्ट किया गया। कब्जे से तीन लैपटॉप, 8 स्टोरेज डिवाइस बरामद हुए हैं। एक फिंगर स्कैनर, 19 चेकबुक और पासबुक भी बरामद हुई हैं। आरोपी UIDAI आधार प्रणाली की क्लोनिंग कर अवैध आधार कार्ड बनाते थे।

➡ शाहजहांपुर: हत्यारोपी के हाफ एनकाउंटर मामले में परिजनों ने फुल एनकाउंटर की मांग की है। आरोपी समीर के फुल एनकाउंटर की मांग को लेकर जाम लगाया गया। मृतक के परिजनों ने थाने का घेराव किया। मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है। आरोपी के घर बुलडोजर चलाने की मांग की गई है। कल युवक गौतम मौर्या की हत्या हुई थी। मामला थाना कांट का है।

➡ सीतापुर: टॉवर पर चढ़े युवक ने हंगामा किया। युवक ग्राम प्रधान और पुलिस से नाराज था। पुलिस ने समझाकर युवक को नीचे उतारा। युवक ने ग्राम प्रधान पर परिवार को भड़काने का आरोप लगाया। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने से नाराज था। मामला पिसावां थाना क्षेत्र का है।

➡ हरिद्वार: गंगा की तेज धारा में फंसे कांवड़िए को SDRF ने बचाया। SDRF की तत्परता से युवक की जान बची। 22 वर्षीय महेंद्र यूपी का निवासी है। मामला कांगड़ा पुल के पास का है।

➡ शामली: कलयुगी भाई ने बहन की हत्या कर दी। युवती 8 साल से प्रेमी के साथ रिश्ते में थी। दूसरी जगह शादी तय होने पर प्रेमी नाराज था। नाराज प्रेमी ने युवती की शादी तुड़वाई। परिजनों के समझाने पर भी युवती नहीं मानी। सो रही बहन की भाई ने जान ले ली। हत्याकांड में परिजनों पर आरोप लगा है। प्रेमी ने मुकदमा दर्ज कराया था। युवती का अंतिम संस्कार करने जा रहे परिजनों पर कार्रवाई हुई। प्रेमी की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। आरोपी पिता गिरफ्तार है, भाई फरार है। पुलिस की कई टीमें तलाश में जुटी हैं। मामला आदर्श मंडी थाना क्षेत्र का है।

➡ शामली: करंट लगने से सास-बहू की मौत हो गई। घर का बल्ब जलाने के दौरान करंट लगा। सास को बचाने गई बहू भी करंट की चपेट में आ गई। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। घटना मंडी थाना क्षेत्र के कसेरवा गांव की है।

 

————————————————————————————