May 19, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ19मई26*चेंबर तोड़े जाने के विरोध में वकीलों का फूटा गुस्सा, दो दिन का कार्य बहिष्कार.......

लखनऊ19मई26*चेंबर तोड़े जाने के विरोध में वकीलों का फूटा गुस्सा, दो दिन का कार्य बहिष्कार…….

लखनऊ19मई26*चेंबर तोड़े जाने के विरोध में वकीलों का फूटा गुस्सा, दो दिन का कार्य बहिष्कार…….

तहसील परिसर से हाईवे तक गूंजे नारे, दोषियों पर कार्रवाई की मांग…….

मोहनलालगंज, लखनऊ। राजधानी लखनऊ में रविवार को अधिवक्ताओं के चेंबर तोड़े जाने की घटना के विरोध में सोमवार को मोहनलालगंज तहसील परिसर में अधिवक्ताओं का आक्रोश खुलकर सामने आया। मोहनलालगंज बार एसोसिएशन के बैनर तले सैकड़ों अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और दो दिन के कार्य बहिष्कार का ऐलान किया।बार एसोसिएशन अध्यक्ष कौशलेंद्र शुक्ला एवं संगठन महामंत्री राम लखन यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में एकत्र होकर “पुलिस मुर्दाबाद”, “प्रशासन होश में आओ” और “अधिवक्ताओं का उत्पीड़न बंद करो” जैसे नारे लगाए। प्रदर्शनकारी अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर से बाहर निकले और हाईवे तक पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। कुछ देर तक हाईवे किनारे प्रदर्शन करने के बाद अधिवक्ता पुनः तहसील परिसर लौट आए।प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि चेंबर तोड़े जाने की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला है। अधिवक्ताओं का आरोप था कि बिना संवाद और वैकल्पिक व्यवस्था के इस प्रकार की कार्रवाई करना न्यायिक व्यवस्था से जुड़े लोगों का अपमान है। उन्होंने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और अधिवक्ताओं के सम्मान की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग की।वरिष्ठ अधिवक्ता शिव अटल सिंह, पूर्व बार अध्यक्ष केपी सिंह, पूर्व बार अध्यक्ष श्रवण कुमार यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता अमरेंद्र सिंह, पूर्व महामंत्री ललित मिश्रा समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन में भाग लेते हुए प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि यदि अधिवक्ताओं की मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।बार संगठन महामंत्री राम लखन यादव ने बताया कि विरोध स्वरूप मोहनलालगंज बार एसोसिएशन द्वारा दो दिनों तक न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान अधिवक्ता न्यायालयों में कार्य नहीं करेंगे।प्रदर्शन के दौरान तहसील परिसर में काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं की मौजूदगी को देखते हुए पुलिस बल भी सतर्क नजर आया।

Taza Khabar