लखनऊ19मई26*नगराम में चोरों का आतंक: एक ही रात में दो घरों से लाखों की चोरी, ग्रामीणों में दहशत…..
सलेमपुर अचाका गांव में अज्ञात चोरों ने दो मकानों को बनाया निशाना….
नगराम, लखनऊ। नगराम थाना क्षेत्र के सलेमपुर अचाका गांव में सोमवार रात अज्ञात चोरों ने दो घरों में धावा बोलकर लाखों रुपये के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फील्ड यूनिट टीम जांच-पड़ताल में जुट गई है।
गांव निवासी अरविंद कुमार यादव ने बताया कि रात में वह परिवार के साथ कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान चोर घर में घुस आए और कमरे में रखे बड़े बक्से व अलमारी का ताला खोलकर उसमें रखा सामान चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान में पत्नी आशा देवी की लगभग 10 ग्राम सोने की चेन, ढाई ग्राम की अंगूठी, 6 ग्राम का सोने का झाला, बेटी की 5 ग्राम की सोने की चेन, एक छोटी अंगूठी, सोने की बाली तथा करीब ₹10 हजार की नगदी शामिल है। घटना की जानकारी होने पर बेटे अनुराग ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
वहीं दूसरी घटना में गांव निवासी सचिन शर्मा पुत्र चंद्रिका प्रसाद के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया। प्रार्थना पत्र के अनुसार रात करीब 1 बजे से 3 बजे के बीच चोर पीछे के रास्ते से घर में दाखिल हुए और तकिये के नीचे रखी चाबी निकालकर अलमारी का ताला खोल दिया। चोर घर से सोने की चेन, झुमकी, हार, टप्स, झाला, चांदी की पायल, हाफपेटी, हथफूल, सिक्के, अंगूठियां, बेंन समेत पीतल के बर्तन और करीब ₹17 हजार की नगदी चोरी कर ले गए।
घटना की सूचना मिलते ही नगराम थाना प्रभारी विवेक चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य जुटाए गए। लगातार हुई दो चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भय और आक्रोश व्याप्त है।

More Stories
सहारनपुर27जुलाई26*कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के दामाद शायान मसूद थामेंगे सपा का दामन*
मैनपुरी27जुलाई26*मामूली कहा सुनी के बाद देवर ने भाभी की गर्दन में धार दार हथियार से किया हमला
लखनऊ27जुलाई26*गुरु पूर्णिमा पर सीएम ने लिखी पाती, समझाया गुरु का महत्व*