लखनऊ19मई26*गर्मी की छुट्टियां शुरू होते ही खिल उठे बच्चों के चेहरे, बैग हवा में उछालकर जताई खुशी
नगराम , लखनऊ। परिषदीय विद्यालयों में मंगलवार से गर्मी की छुट्टियां शुरू होते ही बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। प्राथमिक विद्यालय गुमानी खेड़ा में जैसे ही प्रधानाध्यापक अनिल कुमार वर्मा ने छुट्टियों की घोषणा की, बच्चे खुशी से झूम उठे और अपने बैग हवा में उछालकर उत्साह जाहिर किया।
प्रधानाध्यापक ने बच्चों को छुट्टियों में स्वास्थ्य के साथ-साथ पढ़ाई का भी ध्यान रखने की सीख दी और बताया कि विद्यालय की ओर से गृह कार्य दिया गया है, जिसे नियमित रूप से पूरा करना है। उन्होंने कहा कि विद्यालय अब 15 जून को खुलेगा। बच्चों ने भी उत्साह के साथ कहा कि वे छुट्टियों में नानी-मौसी के घर जाएंगे, लेकिन पढ़ाई जारी रखेंगे। वहीं प्रधानाध्यापक ने विद्यालय की रसोइयों से छुट्टियों के दौरान विद्यालय परिसर की हरियाली बनाए रखने और पेड़-पौधों की सिंचाई करते रहने की अपील की, जिस पर उन्होंने सहमति जताई।
More Stories
लखनऊ 5 अक्टूबर 26*कांशीराम की पुण्यतिथि पर नौ को बसपा करेगी शक्ति प्रदर्शन*
मुजफ्फरनगर 5 अक्टूबर 26*खेत पर मां से मिलने जा रही युवती से अभद्रता का आरोप, तीन युवकों पर कार्रवाई की मांग,,
मुजफ्फरनगर 5 अक्टूबर 26 सदर विधानसभा सीट-14 पर संभावित दावेदारियों को लेकर सियासी चर्चा तेज,,,,