लखनऊ19अगस्त26*यूपी में भारी तबाही का अलर्ट: मौसम विभाग ने 3 जिलों के लिए जारी किया रेड अलर्ट
लखनऊ*उत्तर प्रदेश में अगले कुछ घंटों में मूसलाधार बारिश का खतरा
मौसम विभाग ने दक्षिण और पूर्वी यूपी के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है
कुछ जिलों में रेड अलर्ट यानी अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी है
*रेड अलर्ट वाले जिले*
*अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट*
*बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, संत रविदास नगर भदोही, महोबा और आसपास के इलाके*
इन इलाकों में निचले क्षेत्र डूब सकते हैं और नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है
*ऑरेंज अलर्ट वाले जिले*
*भारी बारिश का अलर्ट*
*फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, जौनपुर, हमीरपुर, ललितपुर और आसपास*
यहां जलभराव और बिजली गिरने की आशंका है
*येलो अलर्ट वाले जिले*
*भारी बारिश का अलर्ट*
*गाजीपुर, आजमगढ़, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, औरैया, जालौन, झांसी और आसपास*
यहां भी तेज बारिश के साथ सड़कों पर पानी भरने की संभावना
मौसम विभाग ने दक्षिण और पूर्वी यूपी के लोगों से सतर्क रहने की अपील की है
नदी किनारे न जाएं, कमजोर मकानों से दूर रहें और जरूरी होने पर ही घर से निकलें
प्रशासन को भी अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं

More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अगस्त 26 *पूर्णिया निबंधन कार्यालय में हड़ताल का पहला दिन, आम लोग परेशान,
लखनऊ19अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
नई दिल्ली19अगस्त26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें