लखनऊ17नवम्बर23*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मोहम्मद शमी को तोहफा*
सेमी फाइनल मैच में भारत का नाम दुनिया में रोशन करने वाले अमरोहा के लाल मोहम्मद शमी को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने तोहफा दिया है और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के शासन की ओर से मोहम्मद शमी के गांव सहसपुर अली नगर में स्टेडियम बनाने का निर्देश दिया गया है जिसके बाद डीएम राजेश त्यागी के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी अमरोहा ने अपनी टीम के साथ मिलकर आज गांव सहसपुर अलीनगर पहुंचकर मोहम्मद शमी के गांव मैं स्टेडियम के लिए जमीन की तलाश शुरू कर दी है ,डीएम राजेश त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया की आज मोहम्मद शमी के गांव में बनने वाले स्टेडियम के लिए एक हेक्टेयर जमीन को देखने के लिए मुख्य विकास अधिकारी अपनी टीम के साथ पहुंचे और उन्होंने स्टेडियम का प्रस्ताव शासन को बनाकर भेज दिया है। स्टेडियम को लेकर गांव में भी खुशी का माहौल है गांव के लोगों का कहना है कि जिले के लोग को क्रिकेट मे आगे बढ़ने का मौका मिलेगा,
More Stories
हरिद्वार 16 सितंबर 26*53 साल बनाम 8 महीने — हरिद्वार में विकास की दो तस्वीरें सामने हैं
पूर्णिया बिहार 16 सितंबर26 *जेल में उगेगा रोजगार: पूर्णिया सेंट्रल जेल में मशरूम प्रशिक्षण का आगाज़*
पूर्णिया 16 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर पूर्णिया किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें