लखनऊ17अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- गोमती नगर जी20 रोड पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। डिवाइडर फांदकर कार ने दूसरी कार को टक्कर मार दी। एयरबैग खुलने से कार सवारों की जान बाल-बाल बच गई। टक्कर मारने वाला चालक मौके से फरार हो गया। चालक के नशे में होने की बात सामने आ रही है। गोमती नगर विस्तार पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
➡मुरादाबाद- पुराने विवाद को लेकर युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। दबंग पिता-बेटे ने युवक को लात-घूसों से बेरहमी से पीटा। पीड़ित युवक ने पुलिस पर भी आरोप लगाए हैं। मारपीट की पूरी घटना CCTV में कैद हुई है। मामला सदर कोतवाली के मालवीय नगर का है।
➡कानपुर देहात- 14 वर्षीय कांवड़िया सड़क हादसे का शिकार हो गया। कांवड़ लेकर जा रहा शिवा अज्ञात कारणों से घायल हो गया। हादसे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पीछे से आ रहे कांवड़ियों ने शिवा को सड़क पर पड़ा देखा और आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। बेहोशी की हालत में उसे अस्पताल लाया गया। हादसा अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बारा टोल के पास हुआ।
➡सहारनपुर- शिवालिक पहाड़ियों से लेकर मैदानी इलाकों तक मूसलाधार बारिश हो रही है। जबरदस्त बारिश के बाद सहारनपुर की सभी प्रमुख नदियां उफान पर हैं। गांव दतौली मुगल से गुजर रही नागा देव नदी भी उफान पर है।
➡लखनऊ- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं के नाम पाती जारी की है। CM ने ‘5 करोड़ घरों में तिरंगा फहराने के महायज्ञ’ और हर घर तिरंगा महा-अभियान की बधाई दी। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को आगे बढ़ने के लिए हरसंभव अवसर प्रदान कर रही है। CM ने युवाओं से योग और व्यायाम को जीवन का अंग बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रनिर्माण का महती दायित्व युवाओं के कंधों पर है और युवा शक्ति उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी पूंजी है।
➡पीलीभीत- वाहन चोर से चोरी की तीन बाइक बरामद हुई हैं। चेकिंग के दौरान आरोपी बिना नंबर और कागज के बाइक ले जाते पकड़ा गया। पुलिस ने तीनों बाइक बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया है। मामला थाना बरखेड़ा के रमपुरा नत्थु के पास का है।
➡कानपुर- स्कूल शिक्षिका पर छात्र से मारपीट का आरोप लगा है। परिजनों का आरोप है कि थप्पड़ मारने से छात्र के कान का पर्दा फट गया। डॉक्टर ने बड़ा ऑपरेशन कराने की बात कही है। परिजनों ने बच्चे को छुट्टी तक बंधक बनाए रखने का भी आरोप लगाया है। मामला बिठूर थाना क्षेत्र के RBRD स्कूल का है।
➡लखीमपुर- सावन के तीसरे सोमवार पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु गोला पहुंचे। गोला शिव मंदिर में नागपंचमी के मौके पर आस्था का सैलाब देखने को मिला।
➡इटावा- इटावा में मां-बेटी के डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। दोनों की गला काटकर हत्या की गई। दो दिन से घर से किसी के बाहर नहीं निकलने पर लोगों को शक हुआ। घर में मां-बेटी के खून से लथपथ शव मिले। गैलरी में चारपाई पर मां पुष्पा का शव मिला, जबकि बेटी का शव आंगन में पड़ा था। मौके से दरांती बरामद हुई है। पुलिस 15 अगस्त को हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए आरोपी की तलाश में जुटी है। मामला कोतवाली भरथना के चन्देठी गांव का है।
➡लखनऊ- हल्की बारिश भी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे नहीं झेल पाया। एक्सप्रेस-वे की सड़क फिर धंस गई है। साइड लेन सड़क तालाब में तब्दील हो गई। 50 और 59 किलोमीटर पर सड़क धंसने की बात सामने आई है। 62 किलोमीटर पर पहले से सड़क की मरम्मत जारी है। 70 मीटर हिस्से को दोबारा बनाया जा रहा है। बारिश के कारण मरम्मत कार्य प्रभावित हो रहा है। प्रभावित हिस्से पर बैरिकेडिंग की गई है।
➡दिल्ली- रघुबीर नगर में गोदाम में आग लगने से 2 लोगों की मौत हो गई। ई-रिक्शा बैटरी में ब्लास्ट के बाद आग लगने की बात सामने आई है। दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया.
*🕎सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!*
➡️ लखनऊ: राशन कोटेदारों को आज बड़ा तोहफा मिलेगा। CM योगी आदित्यनाथ नई व्यवस्था का शुभारंभ करेंगे। यूपी के 78 हजार से ज्यादा कोटेदारों को इसका लाभ मिलेगा। उचित दर विक्रेताओं का लाभांश बढ़ाया गया है। लाभांश 90 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति कुंतल किया गया है। सरकार ने वार्षिक लाभांश बजट में बढ़ोतरी की है। सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी के तहत व्यवस्था लागू होगी। ई-पॉस आधारित फीडबैक प्रणाली का शुभारंभ होगा। सुबह 9.30 बजे मुख्यमंत्री योगी इसका शुभारंभ करेंगे।
➡️ गोरखपुर: 2 दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ है। नागपंचमी पर गोरखनाथ मंदिर में प्रतियोगिता आयोजित की गई। गोरखनाथ मंदिर परिसर में प्रतियोगिता शुरू हुई। आज समापन समारोह में सीएम योगी शामिल होंगे। सीएम योगी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे और पुरस्कार वितरित करेंगे।
➡️ बुलंदशहर: आज 12 बजे सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल खुर्जा पहुंचेंगे। वह कार्यकर्ताओं को मूल मंत्र देंगे। कार्यक्रम खुर्जा के शिल्पा गार्डन में आयोजित होगा।
➡️ गोवा: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे गोवा दौरे पर रहेंगे। आज शाम 4 बजे वह जनसभा को संबोधित करेंगे। 18 अगस्त को कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक करेंगे।
➡️ दिल्ली: राम मंदिर में राम धन गबन मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। मामले में कोर्ट की निगरानी में SIT जांच की मांग की गई है।
➡️ दिल्ली: राहुल गांधी की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। आय से अधिक संपत्ति मामले में याचिका दाखिल की गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के आदेश को चुनौती दी गई है। हाईकोर्ट ने CBI और ED को जांच के निर्देश दिए थे। हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ राहुल गांधी सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं।
➡️ बांदा: पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए NDPS एक्ट के फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी पेशी के दौरान कोर्ट से फरार हुआ था। 14 अगस्त को कोर्ट परिसर से भागा था। बाथरूम जाने का बहाना बनाकर आरोपी संजय फरार हुआ था। पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ है। कार्रवाई चिल्ला और तिंदवारी थाना पुलिस ने की है।
➡️ फतेहपुर: महिला की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। बीच सड़क युवक ने महिला को पीटा। महिला ने भतीजे पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रिश्ते में युवक महिला का भतीजा बताया जा रहा है। मामला खागा कोतवाली क्षेत्र के रोशनपुर टेकारी का है।
➡️ आगरा: नकली जूते बनाने का खुलासा हुआ है। ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली जूते बनाए जा रहे थे। पुलिस ने 2 मैन्युफैक्चरिंग यूनिटों पर छापेमारी की। दोनों यूनिटों से 354 जोड़ी नकली जूते बरामद हुए हैं। पहली यूनिट से 180 जोड़ी जूते और 86 अपर बरामद हुए। पहली यूनिट में अरुणजीत नामक व्यक्ति मिला। दूसरी यूनिट से 174 जोड़ी जूते बरामद हुए। दूसरी यूनिट में राजकुमार नामक व्यक्ति मिला। कंपनी प्रतिनिधियों की तहरीर पर दो लोगों पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
➡️ उन्नाव: पुरानी रंजिश में ताबड़तोड़ फायरिंग का मामला सामने आया है। दबंगों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की। करीब 15 से 20 राउंड फायरिंग का आरोप है। फायरिंग में दो युवकों को गोलियां लगी हैं। दो गुटों में लंबे समय से रंजिश चल रही थी। पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया गया है। मामला गंगाघाट क्षेत्र के सहजनी चौराहे का है।
➡️ अम्बेडकरनगर: IPS आशुतोष मिश्रा की मां की संदिग्ध मौत मामले में एसपी प्राची सिंह का बयान आया है। तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई वीडियोग्राफी के साथ हुई। मृतका के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। घर के भीतर IPS की मां का शव मिला था। मामला मालीपुर थाना क्षेत्र के रूढ़ा का है।
➡️ शाहजहांपुर: पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 हजार के इनामी लुटेरे से मुठभेड़ की है। मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी। बदमाश के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। बदमाश की पहचान चंदन के रूप में हुई है। वह लखीमपुर में लूट के मामले में वांछित था। मुठभेड़ थाना जैतीपुर पुलिस से हुई।
➡️ लखनऊ: गोमती नगर जी20 रोड पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। डिवाइडर फांदकर कार ने दूसरी कार को टक्कर मार दी। एयरबैग खुलने से सवारों की जान बच गई। टक्कर मारने वाली कार का चालक फरार हो गया। चालक के नशे में होने की बात सामने आई है। गोमती नगर विस्तार पुलिस जांच में जुटी है।
➡️ हापुड़: लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है। शादी के अगले दिन दुल्हन सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गई। युवक ने रामपुर के मंदिर में शादी की थी। पीड़ित ने थाने में न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला थाना सिंभावली क्षेत्र के लिसाड़ी का है।
➡️ उन्नाव: किन्नर वैशाली के घर डकैती मामले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। गिरफ्तारी के दौरान बदमाशों ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हुए हैं। तीसरे बदमाश अली को दौड़ाकर पकड़ा गया। कब्जे से जेवर और नकदी बरामद हुई है। डकैती में 5 बदमाशों के शामिल होने की बात सामने आई है। एक बदमाश पहले से फतेहपुर जेल में बंद है। पांचवें बदमाश की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। वारदात गंगाघाट क्षेत्र में असलहे के बल पर हुई थी।
➡️ आगरा: निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी का खुलासा हुआ है। SBNL वर्ल्डवाइड कंपनी के नाम पर 2.26 करोड़ रुपये की ठगी की गई। रकम दोगुनी करने का लालच दिया गया था। पुलिस ने दो मुख्य वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यू आगरा क्षेत्र से पकड़ा गया। ठगी में इस्तेमाल मारुति कार बरामद हुई है। शुरुआत में निवेशकों को भुगतान कर आरोपियों ने भरोसा जीता था। भरोसा जीतने के बाद बड़ी रकम निवेश कराई गई। रकम वापस नहीं मिलने पर खुला ठगी का मामला
————————————————————————————

More Stories
इटावा17अगस्त26*इटावा में मां-बेटी का डबल मर्डर, गला काटकर उतारा मौत के घाट, इलाके में सनसनी*
कानपुर नगर17अगस्त26*काकादेव थाना अंतर्गत शास्त्री नगर चौंकी क्षेत्र विजय नगर में मकान निर्माण विवाद पर चले ईट पत्थर*
उज्जैन17अगस्त26*वर्ष में सिर्फ आज एक दिन के लिए खुलता है नागचंद्रेश्वर मंदिर, नागपंचमी पर उमड़ता है आस्था का सैलाब*