लखनऊ15जून26*विधानसभा के बाहर दो महिलाओं ने किया आत्मदाह का प्रयास….*
लखनऊ*राजधानी लखनऊ में थाना हजरतगंज क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा के बाहर दो महिलाओं (मां और बेटी) द्वारा अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया गया। मौके पर मौजूद पुलिस बल द्वारा दोनों महिलाओं को तत्काल सुरक्षित रूप से रोक लिया गया, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित नहीं हुई….
दोनों महिलाओं को सुरक्षित रूप से थाना हजरतगंज लाया गया, जहां उनसे घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई…
पुलिस द्वारा पूछताछ में दोनों महिलाएं ने बताया कि दोनों जनपद हरदोई के थाना संडीला क्षेत्र की निवासी हैं और उनका एक प्रकरण थाना संडीला क्षेत्र से संबंधित है। महिलाओं द्वारा अपने गांव स्थित मकान में चोरी, संपत्ति विवाद के प्रकरण में स्थानीय थाने पर कार्यवाही न होने और उच्च अधिकारियों द्वारा संज्ञान न लिए जाने से हताश थीं…
महिलाओं के मुताबिक मामले में न्याय न मिलने एवं स्वयं को असुरक्षित महसूस करने के कारण वे अपनी बात शासन-प्रशासन तक पहुंचाने हेतु लखनऊ आई थीं….

More Stories
लखनऊ19जून26*“जो कांग्रेस भगवान राम का मंदिर न बनने पाए उसके लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था”
बुलंदशहर19जून26*औरंगाबाद क्षेत्र के गांव पाली बेगपुर मोड़ पर स्थित खान प्रॉपर्टी डीलर की दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग
लखनऊ १९ जून २०२६ * पूर्वांचल में उष्ण लहर (लू) का दौर जारी : बांदा रहा देश में सबसे गर्म