July 14, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ14जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ14जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ14जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡️ लखनऊ, 69000 शिक्षक भर्ती मामला। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन। बेसिक शिक्षा परिषद निदेशालय पर प्रदर्शन। सुप्रीम कोर्ट में 21 जुलाई को होगी सुनवाई। SC में अभी सूची नहीं भेजी गई- अभ्यर्थी।

➡️ लखनऊ, KGMU के हॉस्टलों में अब नहीं पकेगा नॉनवेज। सभी 18 हॉस्टल मेस में नॉन-वेज खाने पर रोक। बाहर से नॉन-वेज खाना ऑर्डर कर सकेंगे छात्र। स्वयं से भी नॉन-वेज खाना बना सकेंगे छात्र। राज्यपाल ने हॉस्टल का निरीक्षण किया था। गंदगी मिलने पर नॉन-वेज खाना पकाने पर रोक।

➡️ लखनऊ, वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर बैठक जारी। ताज होटल में संसद की संयुक्त समिति की बैठक। बैठक में सभी दलों के नेता और प्रतिनिधि मौजूद। बैठक में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मौजूद। मंत्री सूर्य प्रताप शाही, MP दिनेश शर्मा मौजूद। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, PL पुनिया मौजूद। MP संजय सिंह, AIMIM से आसिम वकार मौजूद। सपा से लाल बिहारी यादव, माता प्रसाद पांडे मौजूद। सांसद अनुराग ठाकुर, सुप्रिया सुले बैठक में मौजूद। बीएसपी से सतीश चंद्र मिश्रा बैठक में मौजूद।

➡️ लखनऊ, सपा नेता राजपाल कश्यप का बयान। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी व लूट- राजपाल। भाजपा दुष्प्रचार का सहारा ले रही- राजपाल। सपा की भ्रामक होर्डिंग लगा रही BJP- राजपाल। होर्डिंग लगाने वालों पर कार्रवाई हो- राजपाल।

➡️ लखनऊ, इटौंजा में 70 वर्षीय महिला से दुष्कर्म। वारदात के बाद आरोपी फरार, तलाश जारी। इटौंजा थाने में अज्ञात आरोपी पर मुकदमा। पीड़िता राम सागर मिश्रा अस्पताल में भर्ती।

➡️ हापुड़, लापरवाही बरतने पर SP का एक्शन। दरोगा और सिपाही लाइन हाजिर। दरोगा मनोज कुमार लाइन हाजिर। सिपाही जीतू भी लाइन हाजिर। नगर कोतवाली में तैनात थे दोनों। एक्सीडेंट के मामले में की थी लापरवाही। एक्सीडेंट में एक युवक की हुई थी मौत।

➡️ दिल्ली, नोएडा में होम बायर्स फ्रॉड मामला। CBI ने 16वीं चार्जशीट दाखिल की। चार्जशीट में HDFC, ICICI बैंक अफसरों के नाम। मेसर्स साहा इंफ्राटेक के निदेशकों का नाम। बायर्स को फंसाया, निवेश की रकम ठगी। बिल्डर और बैंक अफसरों की मिलीभगत। CBI की स्पेशल कोर्ट में चार्जशीट दाखिल।

➡️ सहारनपुर, देवबंद में शिव मंदिर होने का दावा। हिंदू रक्षा दल ने किया देवबंद में दावा। दल ने DM से समयबद्ध जांच रिपोर्ट की मांग। जांच पूरी नहीं हुई तो कोर्ट का खटखटाएंगे दरवाजा। दावा- धार्मिक स्थल के नीचे शिव मंदिर के हैं साक्ष्य। अदालत में पेश होंगे सबूत- हिंदू रक्षा दल। अगली बार गुंबद के नीचे चढ़ाएंगे गंगाजल। बोले- शिव भक्त हर हाल में करेंगे जलाभिषेक।

➡️ उधमसिंह नगर, असली किन्नरों ने नकली को पकड़वाया। रुद्रपुर में 5 शातिर नकली किन्नर अरेस्ट। असली किन्नरों के विरोध के बाद गिरफ्तार। किन्नरों ने नग्न होकर जमकर विरोध किया। किन्नर बनकर लोगों से करते थे भारी वसूली। वाहन चालकों के साथ मारपीट भी करते थे। ट्रांजिट कैंप कोतवाली में किन्नरों का हंगामा।

➡️ रुड़की, चलती ई-स्कूटी में लगी आग। चालक ने कूदकर बचाई जान। रेलवे स्टेशन के पास हादसा टला। मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई।

➡️ हरिद्वार, कांवड़ मेले की तैयारियों पर प्रशासन अलर्ट। DM-SSP ने किया ग्राउंड जीरो निरीक्षण। कांवड़ मेला क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण किया। अधिकारियों को कमियां दूर करने के निर्देश।

➡️ वाराणसी, ज्ञानवापी विवाद से जुड़ी बहुत बड़ी खबर। मध्यस्थता के लिए थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक। सुप्रीम कोर्ट की पहल पर मध्यस्थता का प्रयास। मुस्लिम पक्ष, हिंदू पक्ष बैठक के लिए पहुंचा। मनोरंजन कक्ष में थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक। शासकीय अधिवक्ता भी सरकार का पक्ष रखेंगे। ज्ञानवापी मसला बातचीत से हल करने का प्रयास।

➡️ बरेली, SSP ऑफिस के बाहर आत्मदाह का प्रयास। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को समझाया। डीजल डालकर चीखने-चिल्लाने लगी महिला। होली पर बेटे से डीजे को लेकर हुआ था विवाद। बेटे पर कार्रवाई को लेकर खुद पर डीजल डाला। बहेड़ी थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला नीलम।

➡️ मैनपुरी, सवारी लेकर जा रहा ई-रिक्शा पलटा। चालक सहित कई सवारियां घायल। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी। कोतवाली थाना क्षेत्र कुरावली रोड की घटना।

➡️ बुलंदशहर, खुर्जा में मंदिर से मूर्ति चोरी। भगवान शनिदेव की मूर्ति चोरी। घटना पर VHP कार्यकर्ताओं ने जताया रोष। मंदिर समिति ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया। दोषी पर कड़ी कार्रवाई की मांग। कोतवाली खुर्जा नगर का मामला।

➡️ संभल, लाखों के घोटालेबाज पूर्व DIOS को हटाने के निर्देश। रिटायर्ड DIOS को DPMU पद से हटाने का आदेश। मंत्री गुलाब देवी ने DM को हटाने के निर्देश दिए। प्रधानाचार्य रहते हुए सैलरी बुक में हेराफेरी मामला। हेराफेरी कर 53.98 लाख रुपये हड़पने का आरोप। गबन की गई धनराशि की वसूली के निर्देश भी जारी।

➡️ इटावा, रेलवे पुल से मालगाड़ी पर कूदा युवक। युवक के कूदने से रेलवे अधिकारियों में हड़कंप। OHE लाइन के बेहद करीब पहुंचा युवक। RPF, GRP ने युवक को नीचे उतारा। मेडिकल जांच में युवक मानसिक रूप से बीमार। पुलिस ने परिजनों को सौंपा युवक। इटावा रेलवे जंक्शन की घटना।

➡️ महोबा, नशेड़ी युवक ने पड़ोसी महिला की हत्या की। नशे की हालत में सिर पर जानलेवा हमला। महिला की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत। पड़ोसी से विवाद के बाद हत्या कर दी। चरखारी के मडवासन मोहल्ले की वारदात।

➡️ दिल्ली, गोल्डी बराड़-लिपिन नेहरा गैंग पर शिकंजा। गैंग के 2 एक्टिव सदस्य रिंकू, हितेश अरेस्ट। 6 आधुनिक हथियार और कारतूस बरामद हुए। हरियाणा में 1 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। दिल्ली क्राइम ब्रांच पुलिस ने गिरफ्तार किया।

➡️ सुल्तानपुर, तीन लोगों ने किया पत्रकार पर हमला। मामूली विवाद में अंशु कुमार पर हमला। तीनों हमलावरों की हुई पहचान। पीड़ित पत्रकार ने दी नगर कोतवाली में तहरीर। नगर कोतवाली के बस स्टैंड के पास का मामला।

➡️ प्रतापगढ़, नाबालिग बेटी की बरामदगी की शिकायत। मां-बाप ने SP ऑफिस में की शिकायत। आरोपियों की नहीं हुई गिरफ्तारी- पीड़ित। आरोपी सुलह करने के लिए बना रहे दबाव। जेठवारा के पूरे नगिया सराय नहरराय का मामला।

➡️ सहारनपुर, कांवड़ यात्रा से पहले मार्ग दुरुस्त करने की तैयारी। सुरक्षित और सुगम यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट। काली नदी से शाहजहांपुर-अंबाला रोड तक कार्य जारी।

➡️ कौशांबी, चूल्हे की चिंगारी से झोपड़ी में लगी आग। आग लगने से झोपड़ी जलकर हुई राख। मंझनपुर थाना के भड़ेसर गांव का मामला।

➡️ कौशांबी, कार ने महिला को मारी टक्कर। हादसे में महिला की दर्दनाक मौत। हाईवे पार करने के दौरान हुआ हादसा। सैनी के विजयीपुर NH19 की घटना।

➡️ दिल्ली, धार भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट का आदेश। मुस्लिम पक्ष को नमाज के लिए जगह मिले- SC। नमाज के लिए खुली जगह देने का SC का आदेश। भोजशाला परिसर में नमाज पर रोक जारी रहेगी। नमाज के लिए वैकल्पिक जगह देने का आदेश।

➡️ कन्नौज, छिबरामऊ मंडी के निरीक्षक, लिपिक पर मुकदमा। उप निदेशक मंडी परिषद, कानपुर ने लिखाया मुकदमा। निरीक्षक श्रवण सिंह परमार पर मुकदमा। लिपिक ज्ञानेश पर भी मुकदमा। संजय कुमार सिंह ने लिखाया मुकदमा। करोड़ों रुपये के गबन के दोनों पर आरोप तय। 3.63 करोड़ से अधिक रकम गबन पर मुकदमा। आढ़तियों की शिकायत पर हुई थी जांच। 3 सदस्यीय कमेटी ने की जांच। छिबरामऊ मंडी का पूरा मामला।

➡️ दिल्ली, सौश्रुतम-2026 का कल उद्घाटन। कल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी उद्घाटन। आयुर्वेदिक सर्जरी पर तीन दिवसीय सेमिनार। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान में आयोजन।

➡️ बदायूं, कैंटर अनियंत्रित होकर पलटा। चालक समेत दो लोगों को लगी चोट। बिल्सी के बेरमई बुजुर्ग गांव की घटना।

➡️ फिरोजाबाद, दो दिन से गायब युवक का नहीं लगा सुराग। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की, तलाश जारी। थाना शिकोहाबाद के गांव आमरी का मामला।

➡️ दिल्ली, पहलगाम आतंकी हमले के मामले में एक्शन। NIA कोर्ट से गैर-जमानती वारंट जारी। लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख के लिए NBW जारी। हाफिज मोहम्मद सईद के खिलाफ NBW वारंट। हाफिज सईद को कोर्ट में पेश करने का आदेश।

➡️ लखीमपुर खीरी, पुलिस मुठभेड़ में 2 गौकश गिरफ्तार। ननुआ उर्फ इखलाक हुआ घायल। मोहम्मदी के गांव सहदेवा का मामला।

➡️ आगरा, कार सवार दंपति पर गिरी पेड़ की डाल। दंपति गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती। बाह के बड़ागांव हाईवे का मामला।

➡️ अलीगढ़, आमिर खान को जारी हुआ फतवा। तीसरी शादी करने पर दिया गया फतवा। मौलाना चौधरी इब्राहिम हुसैन ने किया जारी। ‘गैर इस्लाम महिला से शादी करना नाजायज’। जो शादी करता वह गुनहगार- इब्राहिम।

➡️ अलीगढ़, नशे में युवक ने छुरे से रेता अपना गला। युवक का भाई लेकर पहुंचा जिला अस्पताल। शराब के कारण छोड़कर जा चुकी है पत्नी। गभाना थाना के गांव लोहपुठ की घटना।

➡️ उन्नाव, बर्तन चोरी करते चोर CCTV में कैद। ई-रिक्शा सवार चोरों ने बर्तन किया चोरी। दुकान में टंगे बर्तन को उतार भागे चोर। गंगाघाट कोतवाली से कुछ दूर पर चोरी।

➡️ हमीरपुर, यूपी 112 की स्कॉर्पियो गाड़ी हुई खराब। ग्रामीणों का विवाद सुलझाने गई थी पुलिस। मौदहा कोतवाली के करहिया गांव का मामला।

➡️ लखनऊ, भारत-नेपाल सीमा पर घुसपैठ। एक हफ्ते में 2 विदेशी नागरिक गिरफ्तार। पिछले हफ्ते यूक्रेनी महिला अरेस्ट हुई थी। अब अमेरिकी नागरिक को अरेस्ट किया। वीजा अवधि खत्म होने के बाद भारत में रह रहे थे। अमेरिकी नागरिक ने खुद को स्पेशल कमांडो बताया। अमेरिकी नेवी का खुद को सदस्य बता रहा है। सोनौली बॉर्डर से नेपाल में घुसते समय पकड़ा गया। जिसकी कहानी में कई विरोधाभास सामने आए।

➡️ अमेठी, जल जीवन मिशन की पानी की टंकी से चोरी। टंकी के लिए लगे जनरेटर व सोलर पैनल चोरी। सप्लाई शुरू होने से पहले जरूरी उपकरण चोरी। रामगंज थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव का मामला।

➡️ जालौन, बुजुर्ग मजदूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या। बबूल के पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या। बुजुर्ग मजदूर की मौत से परिवार में कोहराम। कदौरा थाना क्षेत्र के न्यू रॉयल गार्डन का मामला।

➡️ अमेठी, आधा दर्जन चोरियों से जिले में हड़कंप। 48 घंटों में हुईं आधा दर्जन चोरियां। पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल। चोरों ने ताला तोड़, सेंध काटकर की चोरियां। दो दिन पूर्व सर्राफा व्यापारियों के यहां चोरी। 30 लाख की चोरी का नहीं हुआ खुलासा।

➡️ दिल्ली, होर्मुज में जहाज हमले में भारतीय की मौत। MEA ने ईरान के राजनयिकों को किया तलब। कमर्शियल जहाजों पर हुए हमलों में मौत हुई। विदेश मंत्रालय ने ईरानी डिप्लोमैट्स को तलब किया। भारत ने कड़ा औपचारिक विरोध भी दर्ज कराया। एक भारतीय नाविक की मौत, कई अन्य घायल।

➡️ बस्ती, बलिया से सपा सांसद सनातन पांडेय का बयान। BJP का एक भी नारा पूरा नहीं हुआ- सनातन। चंदा चोरी की पहले से प्लानिंग थी- सनातन। RSS के लोगों ने पूरे देश में चंदा मांगा- सनातन।

➡️ हमीरपुर, नहाते समय वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल। धमकी देकर युवती से कई बार रेप का आरोप। वीडियो वायरल कर युवती की शादी भी तोड़ी। पीड़िता ने SP से लगाई न्याय की गुहार। सुमेरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की घटना।

➡️ पीलीभीत, निलंबित पालिका कर्मचारी ने की आत्महत्या। फांसी लगाकर कर्मचारी ने की आत्महत्या। सुसाइड नोट में 18 लाख घूस लेने का आरोप। 18 लाख घूस ली, 8 लाख की और मांग। EO, चेयरमैन प्रतिनिधि, बाबू पर लगे आरोप। प्रतिनिधि अमन जायसवाल, बाबू अकरम जिम्मेदार। अमन ने मृतक से की मारपीट और पेशाब पिलाई। मृतक के परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर। अमन जायसवाल, EO के खिलाफ तहरीर। बीसलपुर नगर पालिका में तैनात कर्मचारी। बीसलपुर पुलिस पर लगे बचाने के आरोप।

➡️ दिल्ली, NIA एक्ट 2008 की संवैधानिक वैधता मामला। कानून को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई। SC ने 4 हफ्ते में जवाब दाखिल करने की अनुमति दी। ASG ऐश्वर्या भाटी ने कहा, कई स्तरों पर जांच जारी।

➡️ बहराइच, आवारा कुत्तों ने 3 बच्चों पर किया हमला। 3 मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन। परिजनों ने कुत्ते को लाठी-डंडा लेकर खदेड़ा। थाना बौंडी इलाके के मरवट गांव का मामला।

➡️ महोबा, नशेड़ी युवक ने पड़ोसी महिला की हत्या की। नशे की हालत में सिर पर जानलेवा हमला। महिला की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत। पड़ोसी से विवाद के बाद हत्या कर दी। चरखारी के मडवासन मोहल्ले की वारदात।

➡️ फिरोजाबाद, जमीन विवाद में खूनी संघर्ष। पिता, दो बेटों पर लाठी से हमला। खेत जोतने गए तीनों गंभीर घायल। थाना नारखी के नगला गोला की घटना।

➡️ बलिया, सरयू नदी से भीषण कटान का खतरा। गोपाल नगर टांडी गांव चपेट में आया। एक मकान सरयू नदी में समाया। 10 और मकान कटान की चपेट में। मौके पर इंजीनियर, अधिकारी पहुंचे।

➡️ अलीगढ़, किडनैपिंग और फिरौती मांगने का मामला। किडनैपिंग-फिरौती की सूचना निकली झूठी। नकली एक किलो चांदी युवक ने रखी गिरवी। सच्चाई जानने पर रुपए देने वाले ने किया तगादा। तगादा करते हुए युवक को अपने पास किया बंद। दोनों पक्षों से गायब तीन लड़के हुए बरामद। पुलिस पूछताछ व आगे की कार्रवाई में जुटी। रोरावर थाना इलाके का पूरा मामला।

➡️ आगरा, डिप्टी SS से बदसलूकी का मामला गरमाया। ऑल इंडिया स्टेशन प्रबंधक संगठन का प्रदर्शन। देशभर के 69 स्टेशनों पर प्रदर्शन का ऐलान। आगरा कैंट स्टेशन पर जोरदार प्रदर्शन किया। आरोपी RPF कर्मियों की बर्खास्तगी की मांग। संगठन ने DRM को सौंपा मांगों का ज्ञापन। कार्रवाई न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी। राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में किया प्रदर्शन।

➡️ अमरोहा, 24 लाख रुपये और कार चोरी का मामला। ड्राइवर ने भाई के साथ मिलकर चोरी की थी। मालिक की गाड़ी से 23 लाख रुपये चोरी किए थे। रजिस्ट्री के पैसे लेकर गए मालिक की गाड़ी से चोरी। पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार। चोरी की गई रकम और कार बरामद की गई। हसनपुर कोतवाली पुलिस को मिली सफलता।

➡️ सहारनपुर, कुतुबशेर पुलिस ने चोर को दबोचा। कई चोरी की वारदातों का खुलासा। भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद। कुतुबशेर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई।

➡️ संभल, अवैध ईदगाह पर आज चला बुलडोजर। सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाई गई थी। मीनार को जेसीबी से किया गया ध्वस्त। मौके पर तैनात रही भारी पुलिस फोर्स। असमोली थाना क्षेत्र का मामला।

————————————————————————————

Taza Khabar