लखनऊ10अगस्त26*सहादतगंज क्षेत्र में की बैठक 3 सितंबर लगेगा व्यापारियों का कुंभ*
____________________________
👉*व्यापारी की पहचान सम्मान के साथ हो स्वदेशी व्यापारी कुंभ का यही उद्देश्य*
*लखनऊ।* अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के 33 वें स्थापना दिवस पर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 3 सितंबर व्यापारी दिवस के अवसर पर स्वदेशी व्यापारी कुंभ आयोजित किया जा रहा है स्वदेशी व्यापारी मंच के तत्वाधान में आयोजित होने वाले इस कुंभ में प्रदेश के समस्त जनपदों का प्रतिनिधित्व होगा।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल लखनऊ महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी ने सहादतगंज क्षेत्र में बैठक की और क्षेत्र के समस्त व्यापारियों को 3 सितंबर को बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में आने के लिए आमंत्रित किया उन्होंने बताया कि इस स्वदेशी व्यापारिक कुंभ में देश के एक दर्जन से अधिक राज्यों के प्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे व्यापारियों की एकजुटता को प्रदर्शित करने वाला यह कुंभ ऐतिहासिक होगा।
बैठक में सहादतगंज क्षेत्र के अध्यक्ष दीपेश गुप्ता, महामंत्री विक्रांत यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनीत साहू, वरिष्ठ व्यापारी अरुण कुमार त्रिवेदी, हरीश प्रसाद अवस्थी, जयशंकर खन्ना, मनोज गुप्ता, रज्जू गुप्ता, गजजी निगम, उमा साहू, पुरुषोत्तम पुरी, रमेश शुक्ला, पदम जैन, पतंजलि सिंह, सनत गुप्ता, मुकेश साहू सहित पचासों व्यापारी उपस्थित थे।
More Stories
लखनऊ 27 सितंबर 26*10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा*
कौशाम्बी 27 सितंबर 26*रिमझिम बारिश व हवाओं के झोंके में भरभराकर गिरा मकान*
मथुरा 27 सितंबर 26*थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा गैगस्टर के अभियोग में वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*