लखनऊ09अप्रैल25*सिवाय निम्नांकित के भाजपा राज में सब ठीक है :
– मुद्रा योजना के 10 वर्ष पूरे होने पर, उसके विरोधाभासी आँकड़ों से देश में भाजपा सरकार के 33 लाख करोड़ के घपले-घोटाले की पोल खुल गयी।
– निवेशकों के 19 लाख करोड़ भस्म हो गये।
– रसोई गैस सिलेंडर 50 रुपये महंगा हुआ।
– पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ गयी।
– देश के सर्व प्रधान संसदीय क्षेत्र ‘वाराणसी’ में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ।
– कानपुर में अफ़वाह फैलाकर शांति भंग करने के मामले में भाजपाई और उनके संगी-साथियों पर एफ़आइआर हुई।
– उप्र में एक नौकरशाह के सत्ता की छत्रछाया में अकूत धन-सम्पत्ति कमाने की ख़बर सरेआम हो गयी।
– स्वास्थ्य-चिकित्सा सेवाएं ठप्प हैं।
– पुरानी पेंशन की माँग सुननेवाला कोई नहीं है।
– जातिगत जनगणना की चर्चा तक नहीं हो रही है।
– संविधान और आरक्षण को पिछले दरवाज़े से ख़त्म किया जा रहा है।
– प्रदेश में सत्ताधारियों के संरक्षण में पनप रहे नये माफ़ियाओं का रोना पुलिस प्रमुख ख़ुद रो रहे हैं।
– किसानों की लागत नहीं निकल रही है।
– छुट्टा पशुओं से खेती बचानेवाले सिर्फ़ काग़ज़ों में तैनात हैं।
– यूपी सरकार बेरोज़गारी, बेकारी, भुखमरी, हिरासत में हत्या का रिकॉर्ड बना रही है।
– महंगाई आसमान छू रही है और अमन-चैन सौहार्द पाताल में है।
– पीडीए पर अत्याचार रोकनेवाला कोई नहीं है।
– कोई मुख्य किसी प्रमुख से मिलने गया पर… *अखिलेश यादव*

More Stories
मथुरा 31 अगस्त 26*थाना गोवर्धन पुलिस एवं रिवार्डेड टीम व सर्विलान्स टीम की संयुक्त कार्यवाही में इनामी अपराधी गिरफ्तार ।*
मथुरा 31 अगस्त 26* मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत महिला सशक्तिकरण और जागरूकता अभियान चला
मथुरा31अगस्त26* ‘मिशन शक्ति’ केंद्रों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित, उत्कृष्ट कार्य पर महिला कर्मियों को मिली ‘गुड एंट्री’*