June 29, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ २९ जून २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ २९ जून २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ २९ जून २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡️ लखनऊ, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने अयोध्या डीएम शशांक त्रिपाठी की सराहना की है, राज्यपाल ने उन्हें प्रशंसा पत्र भेजा है, शिक्षा क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय प्रयासों की प्रशंसा की गई है, खासकर CSR फंड से आंगनबाड़ी केंद्रों के कायाकल्प कार्य को लेकर यह सराहना की गई है।

➡️ लखनऊ, अलीगंज अग्निकांड मामले में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई हुई है, शासन ने LDA के 4 इंजीनियरों को निलंबित कर दिया है, इनमें सहायक अभियंता संजय शुक्ल और अनिल कुमार, तथा अवर अभियंता प्रमोद पांडेय और हेमंत कुमार शामिल हैं, SIT रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है, साथ ही 18 जिम्मेदार इंजीनियरों की सूची भेजी गई थी, जिनमें 12 पहले ही रिटायर हो चुके हैं और 5 जोनल अधिकारियों के नाम भी जांच के दायरे में हैं।

➡️ लखनऊ, UPCATET-2026 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने परिणाम जारी किया, 17-18 जून को 12 जिलों में परीक्षा आयोजित हुई थी, 18,827 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 14,802 ने परीक्षा क्वालीफाई की है, मेरठ की काव्य मसीह ने यूजी में टॉप किया है, जबकि कन्नौज की प्राची दूसरे स्थान पर और रामपुर के कैफ तीसरे स्थान पर रहे, पीजी में बलिया के शिवम यादव ने प्रथम रैंक हासिल की है।

➡️ लखनऊ, स्कूलों की अग्नि सुरक्षा के लिए राज्य में नई समिति बनाई जाएगी, हर जिले में 10 सदस्यीय समिति गठित होगी, CDO को इसका अध्यक्ष बनाया जाएगा, पुलिस, फायर, शिक्षा और आपदा विभाग के अधिकारी इसमें शामिल होंगे, आदेश यूपी राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जारी किया है, और हर जिले में 200 स्कूलों की जांच की जाएगी।

➡️ सहारनपुर, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बयानबाजी तेज हो गई है, सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले जैसी लूट अब भी जारी है, राम की धरती पर राम के नाम पर राजनीति हो रही है, उन्होंने आरोप लगाया कि बड़े लोगों को बचाया जा रहा है और छोटे लोगों को बलि का बकरा बनाया जा रहा है।

➡️ अयोध्या, राम मंदिर ट्रस्ट जमीन विवाद से जुड़ा बड़ा मामला सामने आया है, रवि मोहन उर्फ चिंटू तिवारी के आलीशान महल का वीडियो सामने आया है, आरोप है कि उन्होंने 2 करोड़ की जमीन को 18 करोड़ में ट्रस्ट को बेचा, पहले कुसुम पाठक से सस्ते में जमीन खरीदी गई और कुछ ही मिनटों में ऊंचे दाम पर ट्रस्ट को बेच दिया गया, इस मामले में सांसद संजय सिंह ने भी SIT को सबूत सौंपे हैं, और जमीन खरीद-फरोख्त पर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं।

➡️ जौनपुर, 4 साल की बच्ची का शव झाड़ियों में मिलने से सनसनी फैल गई है, बच्ची अपनी मां के साथ शादी समारोह में गई थी, जहां से वह अचानक लापता हो गई, बाद में उसका शव बरामद हुआ, परिजनों ने दुष्कर्म और हत्या की आशंका जताई है, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, यह घटना जफराबाद थाना क्षेत्र की है।

➡️ कन्नौज, केस की गवाही देने पर दबंगों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है, आरोप है कि शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर भी सुनवाई न करने का आरोप लगाया है, पीड़िता की बेटी ने DM से रोकर न्याय की गुहार लगाई है, यह मामला तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के पाला गांव का है।

➡️ मेरठ, 100 रुपये के विवाद में युवक पर जानलेवा हमला किया गया है, धारदार हथियार और लाठी-डंडों से युवक को गंभीर रूप से घायल किया गया, बताया जा रहा है कि आरोपी और पीड़ित के बीच पहले से लेनदेन था, यह घटना किठौर क्षेत्र के शाहजहांपुर कस्बे की है।

➡️ हापुड़, किशोरी से रेप के मामले में आरोपी मुशाहिद को गिरफ्तार किया गया है, आरोप है कि उसने नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया, बाद में पीड़िता से 50 हजार रुपये भी वसूले गए, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

➡️ बाराबंकी, कथित तांत्रिक द्वारा जीभ काटने के मामले में युवक की मौत हो गई है, दलित युवक सुखई की मौत से हड़कंप मच गया है, मामले में तांत्रिक हिदायत रसूल को गिरफ्तार कर लिया गया है, राज्यमंत्री सतीश चंद्र भी पीड़ित परिवार से मिले और पुलिस पर नाराजगी जताई, मामला टिकैत नगर थाना क्षेत्र का है।

➡️ अलीगढ़, नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 34 अवैध आवासीय मकानों को खाली कराया है, करोड़ों की संपत्ति से कब्जा हटाया गया, कई बार नोटिस देने के बाद यह कार्रवाई की गई, नगर निगम की जमीन पर अवैध कब्जा किया गया था, यह कार्रवाई सिविल लाइन क्षेत्र में हुई।

➡️ बरेली, एसएसपी अनुराग आर्य ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 56 शातिर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली है, सभी को बी क्लास श्रेणी में रखा गया है, इन अपराधियों पर थाने में नियमित हाजिरी अनिवार्य होगी, पुलिस ने निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

➡️ उन्नाव, वृद्धा के खेत से पेड़ काटे जाने का मामला सामने आया है, आरोप है कि रामबली नाम के युवक ने पेड़ काटे, पीड़िता ने पुलिस पर भी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है, यह मामला फतेहपुर 84 थाना क्षेत्र का है।

➡️ जालौन, बारात घर निर्माण को लेकर विवाद बढ़ गया है, आरक्षित भूमि पर निर्माण का आरोप लगाया गया है, ग्रामीणों ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपा है, ग्राम प्रधान पर साजिशन प्रस्ताव लाने और सुविधा शुल्क मांगने के आरोप लगे हैं, यह मामला ग्राम पंचायत मई का है।

➡️ उन्नाव, तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से 16 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई है, बाइक पर बैठी मौसी गंभीर रूप से घायल हुई है, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, यह घटना पुरवा कोतवाली क्षेत्र की है।

➡️ कौशांबी, कब्र खोदने पर महिला का शव गायब मिलने से हड़कंप मच गया है, डीएम के आदेश पर कब्र खोदी गई थी, आरोप है कि हत्या के बाद शव गायब कर दिया गया, यह मामला संदीपन घाट और कोखराज थाना क्षेत्र से जुड़ा है।

➡️ सीतापुर, टाउनहॉल की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर नोटिस जारी किया गया है, DM कोर्ट ने 15 दिन में कब्जा खाली करने का आदेश दिया है, यह जमीन सिविल लाइन क्षेत्र में स्थित है, जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है।

➡️ जालौन, डोमिनोज स्टोर पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी की है, पिज्जा और पनीर के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, खराब खाने की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है, स्टोर के दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।

➡️ कानपुर, ग्वालटोली में फायरिंग मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है, पूछताछ जारी है, बताया जा रहा है कि आपसी विवाद में गोली चली थी जिसमें एक व्यक्ति घायल हुआ है।

➡️ दिल्ली, अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गैंग का भंडाफोड़ हुआ है, 26 लाख रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है, 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, गैंग बैंक अधिकारी बनकर लोगों को ठगता था और व्हाट्सएप के जरिए APK फाइल भेजकर फ्रॉड करता था।

➡️ दिल्ली, नई ईवी नीति को 1 जुलाई 2026 से लागू करने की तैयारी है, यह नीति 31 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगी, सरकार का लक्ष्य दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाना है, और इसके तहत हजारों करोड़ रुपये के निवेश और लाभ की योजना है।

➡️ अयोध्या, कांग्रेस का 9 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल कल रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचेगा, इसमें अजय राय और कई सांसद शामिल रहेंगे, यह दौरा सुबह 9 बजे तय किया गया है।

➡️ अयोध्या, बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा, उन्होंने इस मामले को हजारों करोड़ की चोरी बताते हुए CBI जांच की मांग की है।

➡️ कानपुर देहात, तेज रफ्तार डंपर ने सड़क पर महिला को कुचल दिया, हादसे में 36 वर्षीय महिला की मौत हो गई, घटना माती रोड की है, पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

➡️ वाराणसी, साइबर क्राइम से जुड़ा हत्या का मामला सामने आया है, पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, यह गिरोह Paytm फ्रॉड के जरिए दुकानदारों को टारगेट करता था और बाद में हत्या तक पहुंच गया।

➡️ श्रावस्ती, सार्वजनिक रास्ते पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है, ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि होलिका दहन स्थल पर कब्जा कर लिया गया है, प्रशासन से कार्रवाई की मांग की गई है।

➡️ दिल्ली, दिल्ली विधानसभा में डॉ. आशुतोष मुखर्जी की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित होगा, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा स्मारक ग्रंथ का लोकार्पण करेंगे, कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

Taza Khabar