Breaking News kanpur अमित कुमार
कानपूर नगर २९ जून २६ * कानपुर पुलिस का अपराधियों में खौफ़ न के बराबर, क़ानून को खुली चुनौती व पीड़ित को खुलेआम धमकी देकर वायरल की वीडियो
कानपुर पुलिस का अपराधियों में खौफ़ न के बराबर, क़ानून को खुली चुनौती व पीड़ित को खुलेआम धमकी देकर वायरल की वीडियो,, महानगर के थाना चौकी की पुलिस हुई सुस्त, अपराधियों के पसीना छुड़ाने वाली खाकी अब खुद के पसीने पोछने पर व्यस्त
अपराधी कानपुर आकर उत्पात करने की दे रहा धमकी जिस पर पीड़ित ने बचाव की लगाई गुहार, लेकिन कार्यवाही व्यवस्था सुस्त
इंस्टाग्राम लाइव पर हिस्ट्रीशीटर की दबंगई, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल!किडनैपिंग मामले में आरोपी और 14 मुकदमों के हिस्ट्रीशीटर मोनू सचान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया है।
आरोप है कि आरोपी ने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान कोर्ट में पेश हुए गवाहों, पीड़ित प्रियांशु सचान और बर्रा थाना पुलिस को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। वीडियो में आरोपी कथित तौर पर गवाहों को मुकदमे में गवाही न देने की धमकी देता नजर आ रहा है।
वहीं उसी मुकदमे से जुड़े आरोपी हर्षित सचान द्वारा भी सोशल मीडिया पर बयानबाजी करने का आरोप लगाया गया है। वायरल वीडियो में मोनू सचान कथित तौर पर कहता नजर आ रहा है”बिना जमानत कराए घूम रहा हूं”।
पीड़ित प्रियांशु सचान ने मामले की सूचना बर्रा थाने में देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन आरोप है कि अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।
जब आरोपी खुलेआम सोशल मीडिया पर धमकी दे रहा है तो पुलिस कार्रवाई कब करेगी?क्या वायरल वीडियो के बाद भी गवाहों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर प्रशासन सख्त कदम उठाएगा?
बर्रा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस कार्रवाई का इंतजार।
More Stories
जम्मू कश्मीर 6 अक्टूबर 26*जम्मू-कश्मीर से 150 बांग्लादेशी डिपोर्ट, एयरफोर्स के विमान से बागडोगरा भेजे गए; 7 अक्टूबर को फिर कार्रवाई संभव*
नई दिल्ली 6 अक्टूबर 26*“मैं ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के विरोध में हूं” —* अभिषेक मनु सिंघवी
लखनऊ 6 अक्टूबर 26*सीएम योगी नें फैजुल्लागंज से नैमिष तक फैली बाढ़ का हवाई सर्वेक्षण किया*