November 20, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ 20 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ 20 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ 20 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡️ लखनऊ: BJP महिला मोर्चा की महिला विस्तारकों की आज कार्यशाला, 403 विधानसभा सीटों पर महिला विस्तारकों को जिम्मेदारी, एक सप्ताह विधानसभा क्षेत्र में प्रवास करेंगी महिला विस्तारक, गोरखपुर दौरे के बाद कार्यशाला में शामिल होंगे CM योगी, विश्वेश्वरैया हॉल में आज सुबह 11 बजे होगा आयोजन, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और डिप्टी CM रहेंगे मौजूद, राष्ट्रीय अध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी भी होंगी शामिल, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े भी रहेंगे मौजूद।

➡️ लखनऊ: पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल समेत 3 दोषी करार, 1998 के आगजनी मामले में आया फैसला, हजरतगंज स्थित सेल्स टैक्स कार्यालय में हुई थी आगजनी, MP/MLA कोर्ट ने तीनों को दोषी ठहराया, 24 नवंबर को कोर्ट सुनाएगी सजा।

➡️ गोरखपुर: सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर दौरे पर, सीएम आज करेंगे पूजा अर्चना-गौ सेवा, आज सीएम लगाएंगे जनता दर्शन कार्यक्रम, सीएम योगी आज जाएंगे चंपा देवी पार्क, विद्यार्थियों को टैबलेट की सौगात देंगे, गोरखपुर, देवरिया के युवाओं को मिलेगा टैबलेट, कुशीनगर, महराजगंज के युवाओं को मिलेगा टैबलेट।

➡️ बाराबंकी: BJP प्रदेश अध्यक्ष का बाराबंकी दौरा आज, आज सुबह 11 बजे पंकज चौधरी पहुंचेंगे, पटेल जयंती समारोह में शामिल होंगे।

➡️ अयोध्या: बसपा ने चुनाव की तैयारियां की तेज, सोहावल के पंडितपुर में आज जनसभा, राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद होंगे शामिल, प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल भी होंगे शामिल, विधानसभा प्रत्याशियों की भी हो सकती घोषणा।

➡️ दिल्ली: प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस पर चली गोलियां, स्कूटी सवार दो युवक मौके पर पहुंचे थे, एक युवक ने पिस्टल से की फायरिंग, तीन राउंड गोली चलाकर आरोपी फरार, श्री महाकाल प्रॉपर्टीज को बनाया निशाना, प्रॉपर्टी ऑफिस कृष्ण कांत का बताया जा रहा, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, फायरिंग के कारणों का फिलहाल पता नहीं, थाना फर्श बाजार इलाके का पूरा मामला।

➡️ जालौन: पुलिस की 25 हजार के इनामी बदमाश से मुठभेड़, फायरिंग में बदमाश शिवम प्रजापति के लगी गोली, बुजुर्ग दंपति के घर हुई डकैती में शामिल था बदमाश, डकैती के मामले में 4 आरोपी पहले ही जा चुके जेल, कब्जे से लूटे गए सोने के सिक्के, जेवरात बरामद, कोंच क्षेत्र में दतिया जाने वाले मार्ग पर हुई मुठभेड़।

➡️ प्रयागराज: यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग से जुड़ी खबर, असिस्टेंट प्रोफेसर की लिखित परीक्षा आज, प्रदेश के 6 मंडल मुख्यालयों में हुई आयोजित, प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी में बने परीक्षा केंद्र, गोरखपुर, मेरठ, आगरा में बनाए गए परीक्षा केंद्र, दो पालियों में आयोजित हुई लिखित परीक्षा।

➡️ गोंडा: सीएम योगी आदित्यनाथ का आज गोंडा दौरा, दोपहर 2:50 बजे जयप्रभा ग्राम पहुंचेंगे सीएम, जयप्रभा ग्राम में श्रीराम कथा में होंगे शामिल, 2:50 से 3:50 बजे तक कथा में रहेंगे सीएम, महंत आलोक दास जी ने आयोजित की कथा, योग गुरु बाबा रामदेव भी कार्यक्रम में होंगे शामिल, देश के कई बड़े संतों का भी लगेगा जमावड़ा, 3:50 बजे सीएम लखनऊ के लिए होंगे रवाना।

➡️ देवरिया: बनकटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही शराब बरामद, 186 लीटर हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब पकड़ी, बिहार के दो शराब तस्कर गिरफ्तार, फर्जी नंबर प्लेट लगी वैगनआर कार बरामद, SP अभिजीत आर. शंकर के निर्देश पर हुई कार्रवाई।

➡️ रायबरेली: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, हादसे में बाइक सवार की मौके पर दर्दनाक मौत, लालगंज कोतवाली क्षेत्र के चौरहिया के पास की घटना।

➡️ बुलंदशहर: 50 हजार का इनामी नसीम मुठभेड़ में ढेर, यूपी STF, दिल्ली क्राइम ने की संयुक्त कार्रवाई, D कंपनी से जुड़ा हुआ था नसीम, नसीम दुरानी पर समीर की हत्या का आरोप, दिल्ली के सोनिया विहार में हुई थी समीर की हत्या, बुलंदशहर के सिकंदराबाद में हुआ एनकाउंटर।

➡️ हापुड़: CJP नेता सौरभ दास हापुड़ पहुंचे, सौरभ ने सरकारी स्कूलों का जाना हाल, नगर के चमरी स्थित सरकारी स्कूल पहुंचे, छात्रों से स्कूलों के बारे में बातचीत की।

➡️ रायबरेली: सवारियां बैठाने को लेकर हुआ विवाद, दोनों चालकों के बीच जमकर हुई हाथापाई, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, बछरावां थाना क्षेत्र के कस्बे की घटना।

➡️ रायबरेली: मेडिकल संचालक अनिल पर जानलेवा हमला, दबंगों द्वारा जानलेवा हमला करने का आरोप, बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे थे अनिल, शोर सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोग, लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार, ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के खली टोला का मामला।

➡️ रायबरेली: पिकअप व कार में टक्कर, कार चालक की मौके पर मौत, बछरावां थाना क्षेत्र की घटना।

————————————————————————————

Taza Khabar