August 31, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ 30 अगस्त 26*कैबिनेट मंत्री संजय निषाद से मिले आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी*

लखनऊ 30 अगस्त 26*कैबिनेट मंत्री संजय निषाद से मिले आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी*

लखनऊ 30 अगस्त 26*कैबिनेट मंत्री संजय निषाद से मिले आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी*

 

*लखनऊ।*
69000 शिक्षक भर्ती के अंतर्गत नियुक्ति मांग को लेकर आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के आवास के बाहर रविवार को प्रदर्शन किया। मंत्री संजय निषाद अपने आवास में उपस्थित थे उन्होंने अभ्यर्थियों को बुलाकर उनसे मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। अभ्यर्थियों ने मंत्री को एक ज्ञापन भी सौंपा।

अभ्यर्थियों ने बताया 69000 सहायक अध्यापक भर्ती प्रकरण में आरक्षण संबंधी विसंगतियों के क्रम में शासन द्वारा दिनांक 05 जनवरी 2022 को लगभग 6,800 अभ्यर्थियों की चयन सूची जारी की गई थी।

अभ्यर्थियों का आरोप है की जब निदेशक अनिल भूषण चतुर्वेदी से मिलने जाते हैं और निवेदन करते हैं कि कोर्ट में 6800 की चयन सूची को प्रोटेक्ट करने की बात करिए तो वह कहते हैं मैंने नहीं निकाली 6800 की चयन सूची। मैं उस समय नहीं था। जिसने निकाली है उनसे जाकर मिलो।

अभ्यर्थी बोले मुख्यमंत्री के आदेश से निकली थी तो बोले मुख्यमंत्री जी से ही जाकर बोलो मैं इसमें कुछ नहीं कर सकता।
वर्तमान में उक्त प्रकरण डायरी नंबर 38554/2024 एवं संबंधित प्रकरणों में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष लंबित है तथा अगली सुनवाई 08.09.2026 को निर्धारित है।

अभ्यर्थियों ने मंत्री निषाद से मांग किया की आगामी सुनवाई से पूर्व शासन एवं बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा अपने शपथपत्र/एफिडेविट में 05.01.2022 को जारी 6,800 अभ्यर्थियों की सूची के संबंध में स्पष्ट समाधानात्मक प्रस्ताव माननीय सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करे। जिससे 6,800 अभ्यर्थियों की नियुक्ति हो सके।

Taza Khabar