March 29, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ 29 मार्च 26*सैकड़ो व्यापारियों को नोटिस दिए जाने के विरोध में शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

लखनऊ 29 मार्च 26*सैकड़ो व्यापारियों को नोटिस दिए जाने के विरोध में शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

लखनऊ 29 मार्च 26*सैकड़ो व्यापारियों को नोटिस दिए जाने के विरोध में शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने तेलीबाग बाजार में लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा सैकड़ो व्यापारियों को नोटिस दिए जाने के विरोध में शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

तेलीबाग आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजन मिश्रा के नेतृत्व में शुरू हुआ “हस्ताक्षर अभियान”

तेलीबाग मार्केट को “कमर्शियल स्ट्रीट “घोषित किए जाने की, व्यापारियों की मांग

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ,तेलीबाग बाजार में 2 अप्रैल तक चलायेगा हस्ताक्षर अभियान

क्षेत्रीय विधायक ,नगर विकास मंत्री, रक्षा मंत्री एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर तेलीबाग बाजार को मार्केट स्ट्रीट घोषित किए जाने की मांग करेंगे, तेलीबाग के व्यापारी

लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा नोटिस देकर सालों साल पुराने भवनों से मानचित्र मांगने एवं सीलिंग की कार्रवाई का नोटिस देने का विरोध कर रहे हैं , तेलीबाग मार्केट के व्यापारी

जोनल प्लान एवं मास्टर प्लान में तेलीबाग बाजार को मार्केट स्ट्रीट के रूप में शामिल किए जाने की व्यापारियों की मांग

29मार्च ,रविवार ,लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा तेलीबाग बाजार के सैकड़ो व्यापारियों को उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 की धारा के अंतर्गत कार्रवाई किए जाने की नोटिस दिए जाने के विरोध में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के निर्देश पर तेलीबाग आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजन मिश्रा के नेतृत्व में रविवार को आदर्श व्यापार मंडल द्वारा तेलीबाग बाजार में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया हस्ताक्षर अभियान में तेलीबाग मार्केट के सैकड़ो व्यापारियों ने तैयार किए जाने वाले ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
ज्ञातव्य है कि तेलीबाग के व्यापारी लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा सालों साल पुराने भवनों से मानचित्र की मांग किए जाने की नोटिस दिये जाने से आक्रोशित है तथा नोटिस का विरोध करते हुए तेलीबाग मार्केट को मार्केट स्ट्रीट घोषित किए जाने की मांग कर रहे हैं

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल तेलीबाग बाजार के अध्यक्ष राजन मिश्रा एवं महामंत्री राजू बाजपेई ने बताया उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ,तेलीबाग इकाई द्वारा तेलीबाग बाजार में 2 अप्रैल तक हस्ताक्षर अभियान चला कर व्यापारियों की मांग का ज्ञापन तैयार किया जाएगा तथा उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में क्षेत्रीय विधायक ,रक्षा मंत्री ,नगर विकास मंत्री एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर उनसे तेलीबाग बाजार को मार्केट स्ट्रीट घोषित किए जाने की मांग की जाएगी
“हस्ताक्षर अभियान “में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की तेलीबाग इकाई के अध्यक्ष राजन मिश्रा , तेलीबाग महामंत्री राजू बाजपेई ,कोषाध्यक्ष राजेश चावला, आलोक गोयल, आंचल साहू ,अशोक गुप्ता ,संदीप यादव, गोकरन नाथ यादव ,सुनील कुमार, हिमांशु शुक्ला ,संत कुमार यादव, अंकुर मिश्रा ,लक्ष्मी नारायण यादव, सुभाष अग्रवाल ,शेर अली ,बजरंग लोधी ,रिंकू सिंह ,राजेश मिश्रा, विनय सूदन, सचिन मिश्रा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे

संजय गुप्ता
प्रदेश अध्यक्ष
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल