April 19, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ 27/11/25*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर शाम 7.30 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ 27/11/25*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर शाम 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ 27/11/25*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर शाम 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ- कोडीन सिरप मामले में अमित टाटा गिरफ्तार, अबतक STF की हिरासत में था अमित टाटा, गोमतीनगर से यूपी एसटीएफ ने किया अरेस्ट

➡लखनऊ- महिला ने गोमती नदी में लगाई छलांग, चौक क्षेत्र में महिला ने नदी में कूदकर जान दी, पुलिस,SDRF और गोताखोरों ने रेस्क्यू किया, करीब 10 घंटे की तलाश के बाद मिला शव, महिला की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी, महिला का शव मॉर्च्यूरी में सुरक्षित रखा गया, चौक कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी

➡मैनपुरी – मैनपुरी की यातयात पुलिस ने की कार्रवाई , ट्रैफ़िक पुलिस ने 505 वाहनों के किए चालान , 505 वाहनों पर 5 लाख 17 हज़ार रुपए जुर्माना , नियमों का उल्लंघन करने वालों से शमन शुल्क वसूला , चेकिंग अभियान में 16 हज़ार रुपए वसूला शमन शुल्क , ईशन नदी चौराहा पर की गई ट्रैफ़िक पुलिस ने कार्रवाई

➡कानपुर – खुले नाले में बाउंड्रीवाल का काम चालू ,. खुले नाले में गिरने से हुई थी बच्ची की मौत , एसीपी कैंट ने सचिव को लगाई थी फटकार , थाना जाजमऊ के बुढ़ियाघाट की घटना

➡हापुड़ – डमी पुतले का अंतिम संस्कार करने का मामला, इंश्योरेंस का क्लेम लेने के लिए रची थी साजिश, 50 लाख का क्लेम लेने के लिए रची थी साजिश, कपड़ा व्यापारी कमल सोमानी ने रची थी साजिश , नौकर अंशुल का कर रहा था फर्जी अंतिम संस्कार , बृजघाट से, मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए रचा था षड्यंत्र , जिन्दा नौकर को मृत दिखाकर पैसे लेने के फिराक में था, 50 लाख का इंश्योरेंस लेने की फिराक में था कमल , पुलिस की गहन पूछताछ में हुआ मामले का खुलासा, पुलिस ने आरोपी कमल सोमानी को हिरासत में लिया, गढ़ कोतवाली के तीर्थ नगरी बृजघाट का मामला

➡महोबा – सड़क हादसे में दस यात्री घायल, ऑटो सवार 3 महिलाओं सहित 10 यात्री घायल, अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में घुसी ऑटो, तीन घायलों की हालत नाजुक, शहर कोतवाली क्षेत्र की घटना

➡रायबरेली- रायबरेली में प्रतिष्ठित ट्रांसपोर्टर से लूट, 3 युवकों पर पीड़ित ने लूट का लगाया आरोप, सोने की चैन, मोबाइल, नगदी को लूटने का आरोप, बाइक सवार युवकों ने लूट की घटना को दिया अंजाम, बस स्टाफ के पास लूट की वारदात को दिया अंजाम, ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के बस स्टाफ के पास की घटना

➡मेरठ – कनाडा में मर गया ले. कर्नल, एडीएम ने दे दिया मुआवजा, जमीन बेचकर 1981 में कनाडा में बस गये थे ले. कर्नल, 44 साल बाद फर्जीवाड़े से मुआवजा लेने वालों पर केस, 1996 में एडीएम-LA ने सांठगांठ से जारी हुआ मुआवजा, फर्जी शख्स को ले. कर्नल बताकर जारी किया मुआवजा, 1983 में कनाडा में मर चुके हैं ले. कर्नल रोशनलाल शाही, रि. ADM, लेखपाल, डीलिंग बाबू, फर्जी कर्नल पर केस दर्ज, मेरठ के सिविल लाइन थाने में दर्ज कराया गया अनोखा केस

➡बरेली- एसएसपी बरेली अनुराग आर्य की कार्रवाई, गोकशी की घटना पर लापरवाही पर कार्रवाई, लापरवाही पर एसआई समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, होमगार्ड आस मोहम्मद के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा, आंवला थाने में तैनात थे सभी पुलिसकर्मी

➡बिजनौर- शादी का डिजिटल न्योता भेजकर साइबर ठगी, मोबाइल पर मैसेज में आए शादी कार्ड से ठगी, शादी के कार्ड पर क्लिक करते ही मोबाइल फ्रिज, कुछ ही देर में खातों से 31 हजार रुपए गायब, डॉ.ओम प्रकाश चौहान साइबर क्राइम का शिकार, बिजनौर के थाना धामपुर क्षेत्र का मामला

➡कन्नौज – एसआईआर के कार्यों को देखने निकले डीएम, गुरसाहयगंज नगर क्षेत्र में जाना अभियान का हाल, नगर पालिका का भी डीएम ने किया निरीक्षण, अभियान में तेजी लाने के BLO को सख्त निर्देश

➡मैनपुरी- किशनी से करहल जा रहा बालू से भरा ट्रक पलटा , बालू से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा ट्रक , बड़ा हादसा टला, बाल बाल बचे चालक-परिचालक , ट्रक चालक ने ट्रक से कूदकर अपनी बचाई जान, कड़ी मशक्कत से पुलिस ने आवागमन सुचारू कराया, कुर्रा थाना क्षेत्र के नगला मचे मंदिर की घटना

➡आगरा – आपूर्ति निरीक्षक से मारपीट करने वाला अरेस्ट, कार से बाइक टकराने पर की गयी थी मारपीट , पुलिस ने आरोपी शैलेश बरुआ को भेजा जेल , आगरा की बाह थाना पुलिस ने की कार्रवाई

➡सुल्तानपुर – मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का हुआ आयोजन, 638 जोड़े विवाह के बंधन में बंधे, MLA विनोद सिंह,आरपी उपाध्याय ने दिया आशीर्वाद, फरीदीपुर स्थित KNIMT परिसर में हुआ आयोजन

➡संभल- मुसाफिर खाने सहित विभिन्न स्थानों पर चेकिंग, पुलिस ने बाहरी लोगों की छानबीन,पूछताछ की, पुलिस को सुरमा और दवाई बेचने वाले लोग मिले , 7 दिन से लेकर 3 महीने तक लोग रुके मिले
, कोतवाली के हसनपुर रोड मुसाफिरखाना का मामला

➡मेरठ- , सोशलमीडिया स्टार शादाब जकाती गिरफ्तार , शादाब जकाती पर बच्ची के इस्तेमाल का आरोप, अश्लील कंटेन्ट में बच्ची से कराया था अभिनय, वायरल वीडियो में स्टोर दुकानदार बना था शादाब, जकाती के खिलाफ राष्ट्रीय बाल आयोग में शिकायत, सोशल एक्टिविस्ट राहुल ने पुलिस से की थी शिकायत, इंचोली थाना पुलिस ने शादाब जकाती को किया अरेस्ट

➡प्रयागराज- FIR कराने गए वकील और पुलिस में बहस, नाराज अधिवक्ताओं ने थाने का किया घेराव, कानपुर प्रयागराज राजमार्ग पर लगाया जाम, पुलिस अधिकारी प्रदर्शनकारी वकीलों से कर रहे वार्ता, वकीलों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाने की कोशिश
प्रयागराज के धूमनगंज थाना इलाके का मामला

➡रामपुर – अब्दुल्ला आजम के 2 पासपोर्ट केस में कोर्ट में बहस, 25 दिसंबर को MP-MLA कोर्ट सुनाएगी फैसला, 2019 में BJP नेता आकाश सक्सेना ने कराई थी FIR, 2 पैनकार्ड केस में रामपुर जेल में बंद हैं अब्दुल्ला आजम

➡अलीगढ़- पुलिस ने लूट-मारपीट की घटना का किया खुलासा, एक अभियुक्त की गिरफ्तारी, अन्य आरोपियों की तलाश, अभियुक्त से अवैध चाकू, घटना में प्रयुक्त कार बरामद, लूटी रकम में से 3300 कैश,लूटा गया मोबाइल बरामद, बदमाशों ने ट्रैक्टर स्वामी को, लूटा,विरोध में पीटा था, टप्पल थाना इलाके के गांव नूरपुर अंडरपास से अरेस्ट

➡मेरठ- आवारा कुत्तों ने बच्चों पर बोला हमला , कुत्तों के हमले में 3 बच्चे हुए घायल, बच्चों का चेहरा,शरीर आवारा कुत्तों ने नोंचा , बच्चों की चीख सुन आसपास के लोग दौड़े, लाठी डंडों से कुत्तों को खदेड़ बच्चों को बचाया, लंबे समय से आवारा कुत्तों का झुंड है सक्रिय
घायल बच्चों को मेडिकल में कराया गया भर्ती, थाना भावनपुर के गांव रसूलपुर की घटना

➡बागपत – बागपत में नेत्र शिविरों का बड़ा असर, शिविरों में 4564 लोगों की हुई जांच, शिविरों की जांच में 395 में मिला मोतियाबिंद, 72 मरीजों की निःशुल्क सर्जरी से लौटी रोशनी, बागपत डीएम अस्मिता लाल की पहल का असर

➡संभल – संभल हिंसा से जुड़ी बड़ी खबर, शारिक शाठा पर दो केस दर्ज किए गए, हिंसा का मुख्य आरोपी भी शारिक शाठा , शारिक ने अपने गुर्गो से चलवाई थी गोली-SP, हिंसा में पांच लोगो की हुई थी मौत-एसपी, लुक आउट नोटिस हो चुका है जारी- एसपी
SIT के विवेचकों ने कराये है दो केस दर्ज-एसपी

 

————————————————————————————