लखनऊ 26 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡️लखनऊ: अखिलेश यादव का अपराधियों को लेकर बड़ा ऐलान। 2027 चुनाव से पहले अपराधियों को लेकर बड़ा बयान। अपराधी किसी जाति, धर्म का हो जेल जाएगा-अखिलेश। कानून-व्यवस्था को लेकर सपा अध्यक्ष ने दिया वचन। अपनी पार्टी के अपराधियों पर भी कार्रवाई का ऐलान। जाति, धर्म और राजनीतिक रसूख से ऊपर कानून-अखिलेश।
➡️लखनऊ: सीएम योगी से मिले बृजभूषण शरण सिंह। सीएम योगी से बृजभूषण ने मुलाकात की। दोनों के बीच काफी देर तक चली मुलाकात। सीएम आवास पर बृजभूषण ने मुलाकात की।
➡️मैनपुरी: संसारपुर लेखपाल के दफ़्तर में अश्लीलता। लेखपाल के निजी कर्मी ने महिला से अश्लीलता की। सदर तहसील में संसारपुर लेखपाल के दफ़्तर में अश्लीलता। संसारपुर लेखपाल का साथी बताया जा रहा विजय शर्मा। सदर तहसील के 21 नंबर कमरे का मामला।
➡️कानपुर देहात: बुजुर्ग महिला से लूट की वारदात। बाइक सवार बदमाशों ने की लूट। कान की झुमकी छीनकर फरार। शिवली थाना क्षेत्र का मामला।
➡️बस्ती: निजी विद्यालय की शिक्षिका पर गंभीर आरोप। नाबालिग छात्र को लेकर फरार होने का आरोप। कक्षा 11 में पढ़ता है लापता छात्र जय प्रताप। शिक्षिका रुपाली पर बहलाकर ले जाने का आरोप। लोढ़वा स्थित आरडी यादव पब्लिक स्कूल का मामला। पुलिस ने शिक्षिका के खिलाफ दर्ज किया केस। अपहरण, पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में केस। बस्ती के कप्तानगंज थाना क्षेत्र का मामला।
➡️कानपुर: अंतरराज्यीय नशा तस्कर गिरोह का खुलासा। 10 करोड़ रुपये की चरस की गई बरामद। दो आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट किया। लगभग 10 किलोग्राम चरस बरामद हुई। पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस। नजीराबाद थाना पुलिस ने की कार्रवाई।
➡️मुजफ्फरनगर: दबंगों द्वारा युवक को पीटने का मामला। तीनों दबंगों को पुलिस ने सिखाया सबक। पुलिस के कंधे पर जाते दिखे तीनों दबंग। दबंगों को पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर भेजा जेल। बुढाना थाने के सिटी हॉस्पिटल का था मामला।
➡️हमीरपुर: चलती ईको कार बनी आग का गोला। भीषण आग से मची अफरा-तफरी। कार सवार लोगों ने कूदकर बचाई जान। फायर ब्रिगेड ने बमुश्किल बुझाई आग। मुस्करा थाना के बिहूनी के पास का मामला।
➡️गोरखपुर: रवीकेश ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा। गोली मारकर की गई रवीकेश की हत्या। गोली लगने से किन्नर भी हुई थी घायल। मामले में 6 आरोपी किए गए गिरफ्तार। 2 अदद पिस्टल, 5 जिंदा कारतूस बरामद। बिजली किन्नर, मनचली किन्नर के बीच विवाद। दोनों के बीच क्षेत्र के बंटवारे को लेकर विवाद। 10 लाख पर शूटर हायर कर हत्या का आरोप। गगहा, एंटी थेफ्ट प्रभारी को मिली सफलता।
➡️एटा: अलीगढ़ मंडलायुक्त ओपी आर्य पहुंचे एटा। मतदाता पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया। मंडलायुक्त ने कई बूथों का निरीक्षण किया।
➡️वाराणसी: काशी-तमिल संगमम 5.0 से जुड़ी खबर। 28 को काशी-तमिल संगमम का शुभारंभ। उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन होंगे शामिल। सीएम योगी आदित्यनाथ भी होंगे शामिल। तमिलनाडु से 200 प्रतिनिधि होंगे शामिल। BHU और IIT BHU की रहेगी सहभागिता।
➡️बागपत: 25 हजार का इनामी बदमाश अक्षय गिरफ्तार। प्लास्टिक गोदाम में चोरी मामले में था वांछित। आरोपी अक्षय के पास से एक तमंचा बरामद। खेकड़ा कोतवाली पुलिस ने की गिरफ्तारी।
➡️मेरठ: काशी टोल प्लाजा पर वकीलों के प्रदर्शन का मामला। माफी मांगने पर वकील माने, धरना प्रदर्शन समाप्त। करीब 4 घंटे काशी टोल फ्री रहा, चलता रहा प्रदर्शन। काफी मशक्कत के बाद बातचीत को राजी हुए वकील। एसपी सिटी और एडीएम सिटी ने दिया आश्वासन। चार मांगों में से तीन मांगों को मान लिया गया। वकीलों के लिए टोल फ्री वाली मांग नहीं मानी गई।
➡️सहारनपुर: नशे के काले कारोबार पर पुलिस का एक्शन। महिला के कब्जे से 265 ग्राम स्मैक बरामद। करीब 53 लाख रुपये की स्मैक बरामद की गई। 1 लाख 45 हजार 600 रुपये नगद बरामद। स्मैक तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस। थाना मंडी पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई।
➡️कानपुर: कार ने बाइक में मारी टक्कर। हादसे में एक की मौत, एक घायल। घटना का CCTV वीडियो वायरल। चकेरी थाना क्षेत्र का मामला।
➡️मेरठ: महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या। स्कूल से लौटे बच्चे ने मां का शव देखा। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी घर पहुंचे। गृह क्लेश के चलते कुसुम ने की खुदकुशी। पति से पूछताछ कर जांच में जुटी पुलिस। सिविल लाइन थाना क्षेत्र की घटना।
➡️प्रतापगढ़: जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। जिला जज व DM, SP ने किया निरीक्षण। जिला कारागार में जज को मिली कमियां। कैदियों की क्षमता अधिक- जिला जज। कनेक्टेड कैदियों को सेंट्रल जेल भेजेंगे- जज।
➡️संभल: किन्नर के दो गुटों में चले डंडे और लात-घूंसे। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के किन्नरों को पीटा। पीड़ित किन्नर पक्ष ने लगाया गंभीर आरोप। अपने साथी किन्नर के अपहरण का आरोप। संभल के थाना एचोड़ा कंबोह क्षेत्र का मामला।
➡️इटावा: युवती को जबरन कार में खींचने की कोशिश। शादी का दबाव बनाने गांव पहुंचे तीन युवक। विरोध करने पर युवती, भाई के साथ मारपीट। भाई को गोली मारने की धमकी देने का आरोप। कार सवार तीनों आरोपी मौके से हुए फरार। लोगों ने आरोपियों को पकड़ने का किया प्रयास। जसवंतनगर क्षेत्र में बलैयापुर गांव का मामला।
➡️जालौन: बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर। हादसे में एक युवक की मौत, दो घायल। राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दोनों नाजुक हालत में हायर सेंटर रेफर। कुठौंद थाना के औरैया हाईवे पर हादसा।
➡️मेरठ: CJP प्रवक्ता सौरभ दास को पुलिस ने रोका। अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करने जा रहे थे। काशी टोल प्लाजा पर पुलिस ने रोका रास्ता। सौरभ दास के साथ चार अन्य साथी भी मौजूद। कमिश्नरी के पास अंबेडकर चौक जाने की थी तैयारी। परतापुर थाना क्षेत्र के काशी टोल पर रोका गया।
➡️हरदोई: कूड़े के विवाद में मारपीट का मामला। जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार। लाठी-डंडों, फरूही से किया था हमला। पति-पत्नी और बेटा हुए थे घायल। पति लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती। आरोपी घनश्याम और कपिल अरेस्ट। संडीला क्षेत्र के गरिंद खेड़ा का मामला।
➡️हरदोई: वाशिंग सेंटर कर्मी सतीश शुक्ला हत्याकांड मामला। पुलिस ने आरोपी मनोज बाजपेयी को भेजा जेल। पिटाई से हुए कथित अपमान के बदले में की हत्या। मंगलवार को बांके से वार करके की गई थी हत्या। पिटाई से आहत आरोपी मनोज ने कर दी थी हत्या। संडीला कोतवाली के नवीन मंडी के पास का मामला।
➡️उत्तरकाशी: अग्निकांड प्रभावित पवाणी गांव पहुंचे सीएम धामी। मोरी के पवाणी गांव में प्रभावित परिवारों से मिले। पीड़ित परिवारों के बीच बैठकर सुनी उनकी पीड़ा। अग्निकांड प्रभावित प्रत्येक परिवार को 5 लाख मदद। CM धामी ने आर्थिक सहायता देने का किया ऐलान। नुकसान का विस्तृत आकलन कर अतिरिक्त मदद का भरोसा। प्रभावितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश। CM के तत्काल पहुंचने पर प्रभावितों ने जताया आभार।
➡️देहरादून: उत्तराखंड में 2027 चुनाव को लेकर BJP की तैयारियां। देहरादून में भाजपा चुनाव कार्यालय का विधिवत शुभारंभ। पूजा-अर्चना और हवन के बाद CM धामी ने किया शुभारंभ। CM धामी बोले- चुनावी मोड में आ चुकी है भाजपा। 2017, 2022 चुनाव का संचालन भी यहीं से हुआ-धामी। लोकसभा चुनावों में भी इसी कार्यालय से बनी थी रणनीति। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और कार्यकर्ताओं को दी बधाई।
➡️बाराबंकी: बच्चों के बीच विवाद ने लिया हिंसक रूप। गांव के लोगों ने परिवार को जमकर पीटा। मारपीट में मां-बेटी को आई चोटें, घायल। गांव के लोगों पर लगाए गंभीर आरोप। पीड़िता ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग। थाना कुर्सी इलाके का पूरा मामला।
➡️सीतापुर: छत पर खेल रहे बच्चे को बंदरों ने दौड़ाया। बंदर के खौफ से बच्चा छत से गिरा, घायल। गंभीर हालत में लाया गया जिला अस्पताल। कमलापुर के बरई जलालपुर का मामला।
➡️वाराणसी: वाराणसी में बीजेपी ने मनाया संविधान दिवस। महापुरुषों की प्रतिमाओं पर किया गया माल्यार्पण।
➡️बहराइच: इंस्टाग्राम रील ने छीन ली नेपाली युवक की जान। रेलवे ट्रैक के पास रील बनाने के दौरान बड़ा हादसा। ट्रेन की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत। नेपाल के जुमला जिले का निवासी था 30 वर्षीय गणेश। नेपाल से भारत घूमने के लिए आया था गणेश। रुपईडीहा के जैतापुर स्थित रेलवे ट्रैक पर हादसा।
➡️आगरा: मेट्रो निर्माण सामग्री चोरी का मामला। चोरी करने वाले तीन आरोपी अरेस्ट। तार के बंडल किए गए थे चोरी। कब्जे से चोरी के 6 बंडल बरामद। 4 अन्य तार के बंडल भी बरामद। पुष्पेंद्र, गोविंद और नवीन अरेस्ट। सिकंदरा थाना पुलिस ने की कार्रवाई।
➡️कुशीनगर: संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत। चार माह पूर्व हुई थी काजल की शादी। मायके पक्ष का ससुराल पक्ष पर आरोप। पहले भी प्रताड़ित करने का किया दावा। दहेज को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप। खड्डा थाना के खड्डा नगर का मामला।
➡️अमेठी: भादर ब्लॉक प्रमुख प्रवीण सिंह पप्पू से जुड़ी खबर। ब्लॉक प्रमुख प्रवीण सिंह ने थामा बसपा का दामन। भाजपा जिला उपाध्यक्ष रह चुके हैं प्रवीण सिंह पप्पू। बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई बसपा की सदस्यता।
➡️कानपुर: अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश। मुख्य सरगना नईम, साथी मेहताब अरेस्ट। मोबाइल शॉप में हुई चोरी का माल बरामद। लगभग 32 लाख रुपये का माल बरामद। बिहार के अररिया जिले के हैं शातिर चोर। गोविंद नगर थाना क्षेत्र का पूरा मामला।
➡️रामपुर: मुरादाबाद एंटी करप्शन टीम का छापा। जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय में छापा। अजय कुमार सागर किया गया गिरफ्तार। 20 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया। थाना सिविल लाइन में दर्ज होगा केस।
➡️लखनऊ: ऑटो और स्कूटी सवार के बीच जोरदार टक्कर। हादसे में स्कूटी सवार युवती गंभीर घायल हुई। युवक भी हादसे में घायल, दोनों की हालत गंभीर। टक्कर के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुटी। पारा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे से अफरा-तफरी।
➡️लखनऊ: संविधान दिवस पर कांग्रेस का संविधान रक्षा मार्च। हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेजे गए कांग्रेस कार्यकर्ता। संविधान रक्षा मार्च पर कार्रवाई से कांग्रेस में आक्रोश। कांग्रेस नेताओं ने ईको गार्डन में किया धरना। कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने किया नेतृत्व। प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना भी रहीं मौजूद। कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद भी प्रदर्शन में शामिल। पुलिस कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस नेताओं में नाराजगी। ईको गार्डन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जमकर नारेबाजी।
➡️प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट से इस वक्त की बड़ी खबर। बीजेपी विधायक ओम कुमार की विधायकी रद्द। बिजनौर की नहटौर सीट से विधायक थे ओम कुमार। बीजेपी विधायक ओम कुमार का चुनाव रद्द। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने निर्वाचन को किया निरस्त। 2022 में RLD प्रत्याशी मुंशी राम को 258 वोटों से हराया था। मुंशी राम ने हाईकोर्ट में दाखिल की थी चुनाव याचिका। चुनाव आयोग में दाखिल हलफनामे में आय छिपाने का आरोप। जस्टिस सलिल कुमार राय की सिंगल बेंच ने सुनाया फैसला। ओम कुमार को SC जाने के लिए 15 दिन की मोहलत। याचिका में ओम कुमार समेत 10 लोग बनाए थे पक्षकार।
➡️सहारनपुर: कमिश्नर कार्यालय पर किसानों का धरना। किसानों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना। राकेश टिकैत ने पहुंचकर आंदोलन को दी धार। मांगें पूरी न होने तक धरने की दी चेतावनी। MSP की कानूनी गारंटी की मांग की। गन्ना मूल्य बढ़ाने की मांग किसानों की मांग। 400 से बढ़ाकर 430 रुपये करने की उठाई मांग।
➡️लखनऊ: केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर हमला। सपा के घोषणापत्र को बताया ढकोसलापत्र। ये झूठ और छलावे का ढकोसलापत्र है- केशव। सत्ता में रहते सुशासन नहीं दिया- केशव मौर्य। सपा शासन अपराधियों के संरक्षण वाला दौर- केशव। सत्ता-वियोग में झूठे वादों की दुकान- केशव। जनता सपा सरकार का काला इतिहास नहीं भूली- केशव। 2027 में साइकिल होगी पंचर, कमल खिलेगा- केशव।
➡️बहराइच: बहराइच में ग्राम रोजगार सेवकों की हड़ताल जारी। 6 दिनों से ग्राम रोजगार सेवकों की हड़ताल जारी। 27 नवंबर से जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। सकारात्मक निर्णय आने पर समाप्त होगा आंदोलन।
➡️कौशाम्बी: गैस सिलेंडर लदा वाहन अनियंत्रित होकर पलटा। सड़क किनारे बैठी महिलाओं के ऊपर पलटा वाहन। शीला देवी की दर्दनाक मौत, राधा देवी गंभीर घायल। अमरावती और चालक को आईं मामूली चोटें। घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती। मोहब्बतपुर पइंसा थाना इलाके की घटना।
➡️लखनऊ: दिल्ली के व्यापारी से लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा। करोड़ों की सोना लूट में 5 आरोपियों की गिरफ्तारी। 2 पुलिसकर्मियों समेत 5 आरोपी गिरफ्तार किए गए। लूट में लखनऊ पुलिस और DRI के सिपाही शामिल। क्राइम ब्रांच और JCP एलओ की टीम को सफलता। गौतमपल्ली थाने में तैनात सिपाही दुर्गेश कुमार अरेस्ट। DRI का सिपाही अविनाश शाही भी गिरफ्तार हुआ। जौनपुर का सिपाही विनय शंकर मास्टरमाइंड, फरार। जौनपुर के कारोबारी सागर सेठ की भी तलाश। व्यापारी को जौनपुर पुलिस की टीम बताकर लूटा था। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में व्यापारी से लूट हुई थी। जौनपुर में जेवरात बनवाने के लिए आया था व्यापारी। मुखबिरी कर पुलिसकर्मियों ने रची थी लूट की साजिश। वारदात में कुल 9 लोगों के शामिल होने की जानकारी। कब्जे से 844 ग्राम सोना और ज्वैलरी बरामद। एक कार और नकदी भी पुलिस ने की बरामद।
➡️कानपुर: कानपुर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई। 9,255 लीटर एसिटिक एसिड सीज किया। खाद्य विभाग का सप्लायर के गोदाम पर छापा। टीपी नगर स्थित पारिख एजेंसी पर छापेमारी। बिना वैध फूड लाइसेंस के चल रहा था कारोबार। 6.72 लाख कीमत का 9,255 लीटर एसिड सीज। विनेगर के सैंपल फेल होने के बाद कार्रवाई। रूमा की कनिष्का ट्रेडर्स से लिए गए थे सैंपल। गोदाम से कैरेमल कलर और विनेगर के नए सैंपल लिए। वैध लाइसेंस मिलने तक खाद्य कारोबार पर रोक। खाद्य विभाग की कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप।
————————————————————————————

More Stories
हरिद्वार 26 नवम्बर 26*कुंभ में संतों और आश्रमों को निशुल्क भूमि-सुविधाएं देने की मांग
मुरादाबाद 26 नवम्बर 26*कांठ की सियासत में नई हलचल! पूर्व विधायक अनीसुर्रहमान सैफी AIMIM में शामिल,
पुणे 26 नवम्बर 26*पुणे पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.25 करोड़ रुपए के गांजे के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, एसयूवी भी जब्त*