November 25, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ 25 नवम्बर 26 यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *🕎सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें...................!!*

लखनऊ 25 नवम्बर 26 यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *🕎सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!*

लखनऊ 25 नवम्बर 26 यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *🕎सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!*

➡️लखनऊ: सीएम योगी के एलडीए सीमा विस्तार के निर्देश। पूरे लखनऊ जनपद को LDA में लाने की तैयारी। आवास एवं शहरी नियोजन विभाग की समीक्षा बैठक। LDA सीमा विस्तार का प्रस्ताव तैयार करने को कहा। लखनऊ के सुनियोजित विकास पर मुख्यमंत्री का जोर। बाराबंकी में नया विकास प्राधिकरण बनाने की तैयारी।

➡️इटावा: दर्जनों लोगों का चौराहे पर उत्पात, मारपीट। मारपीट की घटना मोबाइल कैमरे में कैद। पुलिस का खौफ बेअसर, दबंगों के हौसले बुलंद। भरथना क्षेत्र के जवाहर रोड चौराहे का मामला।

➡️आगरा: 60 वर्षीय पार्वती देवी यमुना नदी में डूबीं। कार्तिक पूर्णिमा पर दीपदान करने आई थीं। अचानक पैर फिसलने से गहरे पानी में समाईं। गोताखोरों, स्टीमर की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू। एत्माद्दौला पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर। ACP छत्ता श्वेता वर्मा ने दी जानकारी।

➡️कौशाम्बी: ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर। बाइक सवार शेर अली गंभीर घायल। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती। चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार। पुलिस घटना की जांच में जुटी। सैनी थाना के अजुहा भोला चौराहे की घटना।

➡️लखनऊ: यूपी कांग्रेस कमेटी की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज। आराधना मिश्रा ‘मोना’ आज करेंगी प्रेसवार्ता। दोपहर 1 बजे कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में प्रेसवार्ता।

➡️दिल्ली: उमर खालिद और शरजील इमाम की याचिकाएं। जमानत याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई। CJI सूर्यकांत की अगुवाई वाली पीठ में सुनवाई। दोनों आरोपियों की बेल याचिकाओं पर सुनवाई होगी। 2020 के दिल्ली दंगों की साजिश में आरोपी दोनों।

➡️मुरादाबाद: उत्तराखंड पुलिस और यूपी ड्रग विभाग का एक्शन। ठाकुरद्वारा में मेडिकल स्टोर पर संयुक्त छापेमारी। भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं बरामद। मेडिकल संचालक मौके से हुआ फरार। मुरादाबाद के लवली मेडिकल स्टोर का नाम।

➡️बहराइच: जहरीला पदार्थ खाने से किशोर की मौत। वीडियो बनाने के बाद उठाया कदम। मुर्तिहा निवासी था 17 वर्षीय चंदन मौर्य। किन्हीं बातों से आहत होकर उठाया कदम। कोतवाली मुर्तिहा के गंगापुर गांव का मामला।

➡️रायबरेली: शादी का झांसा देकर रेप का आरोप। पीड़िता ने पुलिस से की लिखित शिकायत। कानपुर निवासी विवेक को पुलिस ने पकड़ा। शहर कोतवाली पुलिस ने की गिरफ्तारी।

➡️ललितपुर: हत्यारोपी रिटायर्ड फौजी हरिराम गिरफ्तार। दंपति के झगड़े को शांत करने पहुंचा था घर। जानलेवा हमला कर हत्या की थी। पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपी को पकड़ा। सदर कोतवाली क्षेत्र की विदुआ कॉलोनी का मामला।

➡️रायबरेली: मुंडन संस्कार में खाने को लेकर विवाद। दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे। खूनी संघर्ष में 3 लोग गंभीर घायल। घायलों को पहुंचाया गया बछरावां CHC। हालत नाजुक, जिला अस्पताल रेफर। बछरावां क्षेत्र के रामा खेड़ा गांव की घटना।

➡️ललितपुर: लेन-देन के विवाद में युवक की पिटाई। करीब 6 लोग बीच रोड कर रहे पिटाई। पुलिस वायरल वीडियो की जांच में जुटी। सदर कोतवाली हाईवे के मन्नू पेट्रोल पंप का मामला।

➡️मेरठ: गंगा एक्सप्रेसवे के औद्योगिक गलियारे में उद्योग की शुरुआत। अमेरिकी कंपनी बॉल इंडिया कंपनी आज करेगी भूमि पूजन। कोल्ड ड्रिंक्स की केन बनाने का प्लांट लगा रही अमेरिकी कंपनी। औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी कार्यक्रम में आएंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ वर्चुअली कार्यक्रम ज्वाइन कर सकते हैं। मेरठ में गंगा एक्सप्रेसवे पर बिजौली में कंपनी का कार्यक्रम।

➡️रायबरेली: नकली पनीर फैक्ट्री का खुलासा। मामले में 6 लोगों पर FIR दर्ज। खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी। मिल्क पाउडर, रिफाइंड, पाम ऑयल जब्त। करीब 1500 लीटर दूध और पनीर बरामद। 12 टन रिफाइंड पामोलीन ऑयल भी जब्त। 6 लोगों के खिलाफ बछरावां थाने में FIR दर्ज।

————————————————————————————
[25/11, 10:26] +91 72753 32055: लखनऊ

ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन को चुनौती देंगे आजम खां।

2027 विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी में सियासी हलचल तेज।

नगीना से ही चुनावी बिगुल फूंकेंगे आजम खां, नगीना जाने का किया ऐलान।

आजम खां ने जल्द ही नगीना पहुंचने की घोषणा की।

मुसलमानों के वोट से ही चंद्रशेखर सांसद बने।

नगीना के मुसलमानों का शुक्रिया अदा करने जाएंगे आजम खां।

नगीना पहुंचकर वहां के मुसलमानों का करेंगे धन्यवाद।

आजम खां का तंज- कहेंगे कि तुमने खंजर दिया मेरे दिल में उतारने को।

ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन के बीच आजम खां के ऐलान से पश्चिमी यूपी की सियासत गरमाई।
[25/11, 10:26] +91 72753 32055: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटा निर्वाचन आयोग, चुनावी तैयारियों की समीक्षा शुरू।

वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग 26 और 27 नवंबर को गोरखपुर में करेंगे अहम बैठक।

गोरखपुर में पांच मंडलों के 17 जिलों की चुनावी तैयारियों का लिया जाएगा जायजा।

26 नवंबर को 11 जिलों की चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त।

27 नवंबर को छह जिलों की चुनावी तैयारियों पर होगी अहम चर्चा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा भी समीक्षा बैठक में रहेंगे मौजूद।

मंडलायुक्त, पुलिस आयुक्त और जिलाधिकारी समीक्षा बैठक में करेंगे प्रतिभाग।

अधिकारियों की ओर से चुनावी तैयारियों को लेकर दिया जाएगा प्रेजेंटेशन।

स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए अधिकारियों को दिए जाएंगे जरूरी दिशा-निर्देश।
[25/11, 10:26] +91 72753 32055: लखनऊ में CBI का बड़ा एक्शन, बिहार के रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज रमेश कुमार घूस लेते गिरफ्तार।

वृंदावन इलाके में 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते CBI ने रमेश कुमार को रंगे हाथों दबोचा।

पटना में तैनात रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज रमेश कुमार को लखनऊ में CBI की एंटी करप्शन ब्रांच ने पकड़ा।

स्क्रैप के ठेके में अड़ंगा डालकर कंपनी संचालक पर घूस देने का दबाव बना रहे थे रमेश कुमार।

10 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप, 3 लाख रुपये लेते हुए CBI ने किया गिरफ्तार।

कंपनी संचालक की शिकायत पर CBI ने बिछाया जाल, रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए रमेश कुमार।

लखनऊ के वृंदावन इलाके में CBI की छापेमारी, घूसखोरी के आरोप में बिहार के अफसर की गिरफ्तारी।

CBI की गिरफ्त में आया बिहार का अधिकारी, लखनऊ में 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते दबोचा गया।

लखनऊ और रायबरेली में रमेश कुमार के ठिकानों पर CBI की छापेमारी, जांच में जुटी टीम।

रमेश कुमार बिहार में लिक्विडेटिंग ऑफिसर की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे, CBI ने किया गिरफ्तार।

घूसखोरी के आरोपी रमेश कुमार की आज CBI स्पेशल कोर्ट में होगी पेशी।

Taza Khabar