*उत्तर प्रदेश-*
*CM योगी का बयान-*
लखनऊ 19 अप्रैल 26*आधी आबादी के मन मे विपक्ष के इस नारी विरोधी आचरण के बारे में भारी आक्रोश है – CM
वह आक्रोश कांग्रेस और इंडी गठबंधन के सहयोगी दल समाजवादी पार्टी,आरजेडी, टीएमसी,डीएमके,अन्य उन दलों का जो इस पाप में भागीदार थे,उनके प्रति आधी आबादी के मन मे आक्रोश देखने को मिल रहा है कि,कैसे प्रधानमंत्री जी द्वारा उठाये जाने वाले देशहित,समाजहित के कदमो को बैरियर के रूप में इंडी गठबंधन किस हद तक जाकर षड्यंत्र करता है- CM योगी
जब इधर यह बात चर्चा में आई कि दक्षिण भारत के राज्य मांग उठा रहे हैं कि, हमारा हक कम होगा, तो प्रधानमंत्री ने इस बात के लिए और गृह मंत्री जी ने भी इस बात के लिए आश्वस्त किया कि 2011 की जनगणना के अनुसार जो व्यवस्था है, उसी के तहत जैसे अन्य राज्यों में, उत्तर के राज्यों में, पूरब के राज्यों में बढ़ेंगे, वैसे ही दक्षिण के राज्यों में भी वह अनुपात उसी अनुपात में यह बढ़ेगा ,
हक किसी का कम नहीं होना है, केवल एक ही इच्छा है कि सारा सदन मिलकर के भारत की नारी को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रतीक नारी शक्ति वंदन अधिनियम को इस संशोधन के साथ पारित करके 2029 में उनका अधिकार दे दे, लेकिन जो दृश्य वास्तव में सदन के अंदर इंडी गठबंधन का रहा है, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी, डीएमके का रहा है..
यह पूरी तरीके से एक बार उस दृश्य की ओर ध्यान आकर्षित करता है जो भरी सभा में द्रौपदी का चीरहरण जैसा दृश्य था,
किस प्रकार की टिप्पणी और गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणियाँ विपक्ष के द्वारा की गईं और किस प्रकार का आचरण किया गया, यह किसी से छुपा हुआ नहीं है – CM

More Stories
सुल्तानपुर 19 अप्रैल 26*सुल्तानपुर पुलिस का अनूठा अंदाज, हिस्ट्रीशीटर को थाने में बुलाकर दिलाई गई सामूहिक शपथ
अयोध्या 19 अप्रैल 26*भगवान परशुराम जी का जीवन प्रेणाश्रोत…..राम चन्द्र यादव
लखनऊ19-04-2026*लखनऊ भूलेख पोर्टल के माध्यम से डिजिटल भूमि अभिलेख सुविधा का शुभारंभ*