लखनऊ 19 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 11 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ, चेन्नई में युवक की संदिग्ध हालत में मौत, काम की तलाश में केरल जा रहा था सौरभ, बाराबंकी के 2 युवकों पर परिवार ने लगाया आरोप, दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ, चेन्नई में ट्रेन से गिरकर हुआ था घायल-आरोपी, संदिग्ध हालात में शव मिलने से बढ़ा हत्या का शक, सच्चाई जानने के लिए लखनऊ पुलिस चेन्नई रवाना, परिजनों का आरोप-हादसा नहीं, सुनियोजित हत्या, ग्रामीणों में आक्रोश, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग, महिंगवां थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव का था मृतक
➡लखनऊ, यूपी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी तेज, 25, 26 और 27 अप्रैल को होगी परीक्षा, 74 जिलों के 1053 केंद्रों पर होगा एग्जाम, 41 हजार पदों के लिए 25 लाख अभ्यर्थी, सभी केंद्रों पर CCTV से निगरानी होगी, आधार और बायोमेट्रिक जांच अनिवार्य, मोबाइल, ब्लूटूथ समेत डिवाइस पर प्रतिबंध, केंद्रों पर भारी पुलिस बल रहेगा तैनात, नकल-गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
➡लखनऊ, हाईकोर्ट लखनऊ बेंच का फैसला, बिजली कनेक्शन को बताया मौलिक अधिकार, अनुच्छेद 21 के तहत जीवन का हिस्सा बताया, बिजली से वंचित नहीं किया जा सकता-कोर्ट, लखनऊ हाईकोर्ट पीठ ने सुनाया अहम निर्णय, रायबरेली की महिला की याचिका पर आदेश, बिजली विभाग का आवेदन खारिज का आदेश रद्द, 4 हफ्ते में नया कनेक्शन देने के निर्देश दिए, 20 साल से घर में रह रही थी याचिकाकर्ता, पारिवारिक विवाद में कटा था बिजली कनेक्शन
➡लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी की महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता, थोड़ी देर में भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता, नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर होगी चर्चा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी रहेंगे मौजूद, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी होंगी शामिल, NDA गठबंधन के नेता भी पीसी में रहेंगे साथ, अहम राजनीतिक मुद्दों पर बड़ा बयान संभव
➡लखनऊ, उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार, 29 अप्रैल को गंगा एक्सप्रेसवे का होगा लोकार्पण, पीएम मोदी गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे, मेगा परियोजना से बदलेगी यूपी की तस्वीर, मेरठ से प्रयागराज तक 594 किमी लंबा एक्सप्रेसवे, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल जनपद जुड़ेंगे, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली जुड़ेंगे, पश्चिमी और पूर्वी यूपी को जोड़ेग गंगा एक्सप्रेस वे
➡लखनऊ, सीतापुर नेशनल हाईवे बनेगा अब सिक्स लेन, NHAI ने तेज की तैयारी, जून तक DPR रिपोर्ट, क्षेत्रीय अधिकारी विशाल गौतम ने दी जानकारी, साल के अंत तक काम शुरू करने का लक्ष्य, करीब 100 किमी लंबा हाईवे देगा जाम से राहत, इटौंजा टोल के पास हर दिन जाम से मिलेगी मुक्ति, मौजूदा जमीन पर ही बनेगा छह लेन का हाईवे, सितंबर 2026 से इटौंजा टोल NHAI के हाथ आएगा
➡लखनऊ, प्रदेश में स्मार्ट मीटर बदलने पर फिलहाल रोक, तकनीकी कमेटी की रिपोर्ट आने तक रुका काम, पावर कॉरपोरेशन अध्यक्ष डॉ.आशीष गोयल का आदेश, डिस्कॉम एमडी को जारी किए गए निर्देश, अब तक प्रदेश में लगे 78 लाख स्मार्ट मीटर, 70.50 लाख स्मार्ट प्रीपेड मीटर पहले ही इंस्टॉल, कई जगहों पर स्मार्ट मीटर के खिलाफ प्रदर्शन, CM योगी के निर्देश पर बनी थी तकनीकी कमेटी
➡लखनऊ, BSA के खिलाफ 50 हजार का जमानती वारंट, UPHRC का सख्त रुख,पेश न होने पर कार्रवाई, लखनऊ CP के जरिए वारंट जारी करने का आदेश, स्कूल ड्रेस सप्लायर संस्था का 5 साल से भुगतान लंबित, संस्था ने मानवाधिकार आयोग में की थी शिकायत, 16 अप्रैल को लखनऊ,बहराइच BSA किए गए थे तलब, 19 मई की अगली सुनवाई में उपस्थिति का निर्देश
➡लखनऊ, संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत, कमरे में दुपट्टे के सहारे लटका मिला शव, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप, पति और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आऱोप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई-पुलिस, माल थाना क्षेत्र के कंधरतला गांव का मामला
➡मथुरा, केडी मेडिकल कॉलेज में लापरवाही का आरोप, युवक की इंजेक्शन लगाने से मौत का आरोप, भगंदर का ऑपरेशन कराने आया था युवक, 6 दिन वेंटिलेटर पर रख गुमराह किया- परिजन, संचालक, डॉक्टर पर FIR के लिए दी तहरीर, छाता पुलिस पर FIR दर्ज नहीं करने का आरोप
➡लखनऊ, यूपी में स्मार्ट मीटर लगाने पर फिलहाल रोक, 3.5 करोड़ उपभोक्ताओं के मीटर बदलने की थी योजना, अब तक करीब 78 लाख स्मार्ट मीटर लग पाए, ज्यादा बिल,अचानक बिजली कटने की शिकायतें, तकनीकी खामियों को लेकर उठे सवाल, सरकार ने जांच के लिए तकनीकी कमेटी बनाई, रिपोर्ट आने के बाद आगे का फैसला होगा
➡हमीरपुर, हाथी की सवारी BSP चेयरमैन को पड़ी भारी, मौदहा चेयरमैन को एसडीएम ने भेजा नोटिस, बिना परमिशन हाथी पर बैठकर घूमे चेयरमैन, चेयरमैन रजा मोहम्मद को थमाया गया नोटिस, अंबेडकर जयंती शोभायात्रा में हाथी की सवारी, जानवरों का उपयोग नियमों के तहत हो- SDM, 3 दिन के भीतर नोटिस का मांगा स्पष्टीकरण, जवाब न मिलने पर होगी कार्रवाई- SDM मौदहा
➡कानपुर, कानपुर में पिता की हैवानियत से हड़कंप, दो जुड़वा नाबालिग बेटियों की हत्या की, पिता ने गला काटकर उतारा मौत के घाट, घर के अंदर दोनों बच्चियों के शव बरामद, डिप्रेशन के चलते पिता की खौफनाक करतूत, हत्यारोपी पिता मौके से ही गिरफ्तार हुआ, नौबस्ता थाना के किदवई नगर की वारदात
➡बाराबंकी, जमीन कब्जे को लेकर खूनी झड़प, कई घायल, 3 दिन पहले बैनामा,कब्जे को लेकर दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडों से हमला,एक दर्जन से ज्यादा घायल, दो गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर, एक की हालत नाजुक-लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की, मसौली थाना क्षेत्र के गेंदौरा गांव की घटना
➡चंदौली, दो पक्षों के बीच विवाद ने लिया हिंसक रूप, ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में दहशत, रामसूरत राम के परिवार पर फायरिंग का आरोप, एक परिवार के 5 लोग गोली लगने से घायल, घटना के बाद गांव में भारी तनाव का माहौल, इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई, हालात पर नजर, कंदवा थाना क्षेत्र के तेल्हारा गांव की घटना
➡शामली, जलमग्न रास्ते से निकली शव यात्रा, 4 माह के मासूम की शव यात्रा निकली, 3 फीट तक घरों में गंदा पानी भरा, संक्रामक बीमारी से बच्चे की मौत, 2 साल से पानी निकासी बंद- स्थानीय, शिकायत के बाद भी अनदेखी का आरोप, कांधला के गांव गढ़ी दौलत का मामला
➡गाजियाबाद, लोनी थाने में जब्त गाड़ियों में लगी आग, सामुदायिक भवन में गाड़ियों में लगी आग, खस्ताहाल गाड़ियों की आग थाने तक पहुंची, लोनी थाने में खड़ी गाड़ियां चपेट में आईं, थाने के अंदर और बाहर खड़ी गाड़ियां खाक, मिनी बस, 2 ट्रैक्टर, 2 कार जलकर राख, 3 ऑटो, 22 टू व्हीलर जलकर खाक हुए
➡कानपुर देहात, भारत समाचार की खबर का असर, समाधान दिवस में GMDIC की गैरहाजिरी, जिला उद्योग उपायुक्त पर गिरी गाज, प्रभात यादव से स्पष्टीकरण तलब, वेतन आहरण पर भी लगाई गई रोक, जिला उद्यान अधिकारी पर भी कार्रवाई, लघु सिंचाई के एई पर भी हुई कार्रवाई, तीनों के वेतन पर अगले आदेश तक रोक, जनसुनवाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं- DM
➡देवरिया, मानव तस्करी का बड़ा खुलासा, ट्रेन में 3 नाबालिग समेत 5 लोग पकड़े गए, गुवाहाटी से कश्मीर ले जाए जा रहे थे नाबालिग, शादी,मजदूरी के नाम पर ले जाए जा रहे थे सभी, RPF-स्कॉर्ट टीम की सतर्कता से खुला मामला, 2 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए देवरिया जेल, नाबालिग लड़का बाल सुधार गृह गोरखपुर भेजा, नाबालिग लड़कियां नारी गृह बाराबंकी में शिफ्ट, एएचटी थाना में मुकदमा दर्ज,जांच जारी, बांग्लादेश के मूल निवासी बताए जा रहे लोग, बॉर्डर पार कराकर लाए जा रहे थे सभी
➡झांसी, महिला को जाल में फंसाकर 20 लाख ठगे, तांत्रिक ने वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, डरी महिला ने दे दिए 100 ग्राम सोना, 1 किलो चांदी के जेवर भी महिला ने दिए, शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया, सीपरी बाजार थाना के लहरगिर्द का मामला
➡मेरठ, हिन्दू युवकों की पिटाई की सूचना पर हंगामा, हिन्दू संगठन ने मौके पर पहुंच किया हंगामा, अज्ञात कॉलर ने संगठन को दी थी सूचना, मुस्लिम युवकों पर लगा पिटाई का आरोप, पुलिस, संगठन को ना पीड़ित मिले न वादी, लिसाड़ी गेट थाना के सद्दीक नगर का मामला
➡आजमगढ़, दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मुठभेड़, जहानागंज, फूलपुर थाना क्षेत्र में मुठभेड़, जहानागंज में चोर संजय भील गिरफ्तार, फूलपुर में हिस्ट्रीशीटर केसरी चौहान अरेस्ट, केसरी चौहान घायल होकर गिरफ्तार हुआ
➡दिल्ली, साउथ कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का भारत दौरा, आज 3 दिवसीय दौरे पर आ रहे राष्ट्रपति ली जे-म्युंग, पीएम मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से करेंगे मुलाकात, रक्षा, AI, सेमीकंडक्टर, जहाज़ निर्माण को लेकर चर्चा, व्यापार संबंधों को मजबूत करने पर भी करेंगे चर्चा
———————————–

More Stories
लखनऊ 19 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 2 बजे की बड़ी खबरें……………….*
रोहतास / नई दिल्ली 19 अप्रैल 26*महिला आरक्षण विधेयक का विरोध कर विपक्ष ने की ऐतिहासिक भूल–सैयद अहसान अख्तर*
लखनऊ 19 अप्रैल 26*सीतापुर नेशनल हाईवे बनेगा अब सिक्स लेन!