April 17, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ 17 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ 17 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ 17 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ- 7 खनन अफसरों पर विभागीय कार्रवाई, भ्रष्टाचार में विभागीय कार्रवाई के आदेश, सोनभद्र तैनाती के समय अनियमितता की थी, मिर्जापुर कमिश्नर की रिपोर्ट पर कार्रवाई, महबूब अली, कमलेश राय पर विभागीय कार्रवाई, आशीष कुमार, जेपी द्विवेदी पर कार्रवाई के निर्देश, चंद्र प्रकाश तिवारी, कमला शंकर उपाध्याय, सुनील कुमार पर विभागीय कार्रवाई के निर्देश, 2017 से 2019 तक खदान संचालन में अनियमितता

➡ लखनऊ- लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे पर सफर महंगा, 63 किमी आने-जाने के लिए 415 रुपए टोल, एक तरफ का टोल 275 रुपए लगेगा, प्रस्तावित टोल दरों ने आम लोगों की चिंता बढ़ाई, 63 KM के सफर के लिए 275 रुपए टोल, जबकि 24 घंटे के भीतर आने-जाने पर 415 रुपए, लोगों ने कहा, छोटी दूरी के लिए ये शुल्क ज्यादा

➡ लखनऊ- UP में नई तबादला नीति लागू करने की तैयारी, पति-पत्नी को एक जिले में तैनाती देने पर जोर, दिव्यांग कर्मियों को मनचाहे तबादले का प्रावधान, दिव्यांग कर्मियों को स्थानांतरण से छूट मिलेगी, दिव्यांग आश्रित वाले कर्मचारियों को भी राहत, जिले में 3,मंडल में 7 साल कार्यकाल होगा तय, एक ही पटल पर तैनात कर्मियों का होगा ट्रांसफर

➡ लखनऊ- सुशांत गोल्फ सिटी में LDA टीम पर हमला, अवैध निर्माण गिराने पहुंची टीम पर हमला, चिलौला में 20 दुकानों पर चल रहा था बुलडोजर, नरेंद्र रावत, दीपू यादव ने अचानक हमला बोला, लाठी-डंडों और पत्थरों से LDA टीम पर हमला, जेसीबी, पोकलैंड, डंपर, कार में तोड़फोड़ कर दी, जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी,रवि नंदन घायल, शिवानंद शुक्ला की तहरीर पर लिखा गया केस

➡ लखनऊ- रेरा की 13 परियोजनाओं को मंजूरी मिली, 1300 करोड़ से ज्यादा निवेश वाली परियोजनाएं, लखनऊ में सबसे ज्यादा 5 परियोजनाओं को मंजूरी, लखनऊ में 66.55 करोड़ की परियोजनाएं मंजूर, निवेश और इकाइयों में गाजियाबाद सबसे आगे, गाजियाबाद में 767 करोड़ की 2 परियोजनाएं मंजूर

➡ लखनऊ- BKT के भैंसामऊ रोड पर अवैध कमर्शियल बिल्डिंग, LDA प्रवर्तन जोन-5 में अवैध निर्माण पर चुप्पी, जोनल अधिकारी वंदना पांडे ने कार्रवाई नहीं की, बिल्डर रहमान सरदार ने अवैध बिल्डिंग बनाई, 4000 वर्गफुट में 3 मंजिला अवैध इमारत खड़ी, एलडीए ने सिर्फ नोटिस देकर कर दी खानापूर्ति, LDA के जेई, एई और सुपरवाइजर की मिलीभगत

➡ लखनऊ- राहुल गांधी की नागरिकता विवाद मामला, हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में आज सुनवाई, याचिकाकर्ता ने शपथपत्र के लिए समय मांगा, कोर्ट ने समय देने की अर्जी स्वीकार की थी, MP/MLA कोर्ट के आदेश को दी गई चुनौती, 28 जनवरी को FIR की मांग खारिज हुई थी, दोहरी नागरिकता विवाद से जुड़ा है मामला

➡ हापुड़- पुलिसकर्मियों ने युवक को जमकर पीटा, पूछताछ करने गए पुलिसकर्मियों ने पीटा, मामूली विवाद के बाद पहुंचे थे पुलिसकर्मी, दलित युवक से पुलिसकर्मियों ने की मारपीट, नाबालिगों के साथ भी मारपीट का आरोप, पिलखुआ कोतवाली के आर्यनगर का मामला

➡ संभल- आज भी अवैध निर्माणों पर चलेगा बुलडोजर, मुबारकपुरबंद गांव में ध्वस्त होगी मस्जिद, मस्जिद, मदरसा, 5 दुकानें गिराए जाएंगी, सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण, प्रशासन ने दी थी ध्वस्त करने की मोहलत, खुद ध्वस्त करने में प्रधान, कमेटी नाकाम, अब प्रशासन से बुलडोजर की गुहार लगाई, असमोली थाना इलाके के गांव का मामला

➡ बस्ती- जमीनी कागजों में जिंदा व्यक्ति मृत घोषित, व्यक्ति कफन लेकर बैठा डीएम कार्यालय पर, मृत दिखाए गए इशहाक को मिल रही पेंशन, जमीन पर चढ़ा दिया किसी और का नाम, लेखपाल और राजस्व निरीक्षक पर उठे सवाल, दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी- SDM सदर, लालगंज थाना क्षेत्र के बानपुर का मामला

➡ संभल- बुलडोजर कार्रवाई के दौरान बड़ा हादसा टला, कहने के बावजूद विद्युत सप्लाई चालू हो गई, नायब तहसीलदार की कॉल के बाद भी चालू, बिजली लाइन से टकराने से बचा बुलडोजर, नायब तहसीलदार ने एसडीओ को कॉल किया, अरविन्द कुमार ने कॉल कर नाराजगी जताई, असमोली थाना के मुबारकपुर बंद का मामला

➡ गोरखपुर- सीएम योगी ने बच्ची का कराया अन्नप्राशन, जनता दर्शन के दौरान कराया अन्नप्राशन, पूजा अर्चना के बाद CM का जनता दर्शन, CM ने एक एक कर सुनी सबकी समस्या, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश, गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन कार्यक्रम

➡ बस्ती- बार-बार रसगुल्ला मांगना बच्चे को पड़ा भारी, रसगुल्ला मांगने पर बच्चे को भट्टी में झोंका, 11 वर्षीय बच्चे का चेहरा झुलसा, लखनऊ रेफर, हलवाई पर बच्चे को भट्टी में फेंकने का आरोप, नानी के घर मां के साथ शादी में गया था बेटा, छावनी थाना क्षेत्र के मलौली गोसाई की घटना

➡ संभल- आज भी अवैध निर्माणों पर बुलडोजर एक्शन, मुबारकपुरबंद गांव में ध्वस्तीकरण जारी, मस्जिद, मदरसा समेत दुकानों पर कार्रवाई, सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण, प्रशासन ने दी थी ध्वस्त करने की मोहलत, खुद ध्वस्त करने में प्रधान, कमेटी नाकाम, प्रशासन से बुलडोजर की गुहार लगाई थी, असमोली थाना इलाके के गांव का मामला

➡ मुजफ्फरनगर- पति पर फोन पर तीन तलाक देने का आरोप, पति पर 4 करोड़ रुपये हड़पने का भी आरोप, ससुराल पहुंची महिला को घुसने नहीं दिया, दरवाजे के बाहर बैठकर किया विरोध प्रदर्शन, पूर्व MP हाजी याकूब कुरैशी की भतीजी पीड़िता, खालापार थाना के चमड़ा व्यापारी से जुड़ा मामला

➡ अलीगढ़- अलीगढ़ में भांजा बना मामा का हत्यारा, कैंटीन, पैसों के विवाद में चाकू से गोदा, हैवान भांजे ने आंतें तक बाहर निकाल दीं, मामा का पूरा पेट ही चाकू से काट डाला, क्वार्सी थाना इलाके के जमालपुर की वारदात

➡ गाजियाबाद- भीषण सड़क हादसे में 3 की मौत, टेंपो ट्रैवलर ने बाइक सवार 3 युवकों को रौंदा, गाड़ी खड़ी कर बात कर रहे थे तीनों युवक, पुलिस ने आरोपी टेंपो चालक को किया अरेस्ट, टूरिस्ट बस में बैठी महिलाएं भी हुईं घायल, दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे की घटना

➡ गोरखपुर- सीएम योगी का जनता दर्शन कार्यक्रम, सीएम योगी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, बड़ी संख्या में समस्याएं लेकर आए लोग, प्रशासन के आलाधिकारी भी रहे मौजूद, सीएम योगी ने निस्तारण के दिए निर्देश, गोरखनाथ मंदिर में लगा जनता दर्शन

➡ मिर्जापुर- धरने पर बैठे कांग्रेसियों को गाड़ी में बैठाया, 10 दिन से धरना दे रहे थे कांग्रेस कार्यकर्ता, अहरौरा और विन्ध्याचल टोल हटाने की मांग, भारी फोर्स के साथ पहुचे एसडीएम सदर, CO, सपा नेता सतीश की भी अफसरों से कहासुनी, सतीश मिश्रा से SDM,CO की धक्का-मुक्की, अनशन से कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हटाया, कलेक्ट्रेट पर धरने पर बैठे थे कांग्रेस कार्यकर्ता

➡ रुद्रप्रयाग- 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, स्थलीय निरीक्षण करने रुद्रप्रयाग पहुंचे सीएम, राष्ट्रीय राजमार्ग-107 पर कार से जायजा लिया, रुद्रप्रयाग से गुप्तकाशी तक सीएम का निरीक्षण, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों का जायजा भी लिया, सड़क पैचवर्क, साइनेज, क्रैश बैरियर की समीक्षा, यात्रा शुरू होने से पहले सभी काम पूरे हों- CM

➡ दिल्ली- BJP अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले पंकज चौधरी, यूपी BJP अध्यक्ष पंकज चौधरी ने मुलाकात की, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने मुलाकात की, नितिन नवीन से मुलाकात के बाद केशव से मिले, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से भी मुलाकात की, केशव प्रसाद मौर्य के दिल्ली आवास पर की मुलाकात

 

 

———————————–

Taza Khabar