April 17, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 16 अप्रैल26 मिल्लिया कान्वेंट ने रचा इतिहास: CBSE 10वीं में सब पास, 25 टॉपर 90% के पार*

पूर्णिया बिहार 16 अप्रैल26 मिल्लिया कान्वेंट ने रचा इतिहास: CBSE 10वीं में सब पास, 25 टॉपर 90% के पार*

पूर्णिया बिहार 16 अप्रैल26 मिल्लिया कान्वेंट ने रचा इतिहास: CBSE 10वीं में सब पास, 25 टॉपर 90% के पार*

पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आजतक

पूर्णिया बिहार : मिल्लिया कान्वेंट इंग्लिश स्कूल, रामबाग, पूर्णिया ने CBSE कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025-26 में शानदार कामयाबी दर्ज की है। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए और शत-प्रतिशत परिणाम के साथ स्कूल ने नया कीर्तिमान स्थापित किया।
इस बार 25 होनहार विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाकर मेरिट लिस्ट में जगह बनाई। टॉप स्कोरर्स में अर्पित राज, छवि कुमारी, ऋषव कुमार, सत्यम कुमार, मो. मुफस्सिर रहमान, जाह्नवी आनंद, पंखुरी कुमारी, एरम फातिमा, एहसानुल हक, हनी कुमारी, दीपांजलि और कृति सिंह के नाम शामिल हैं। इसके अलावा 61 बच्चों ने 80 प्रतिशत से ऊपर और 153 विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए। पहली श्रेणी में सफल होने वाले छात्रों की कुल संख्या 258 रही।
अभिनव कुमार वर्मा, अरीबा अनवर, अदनान, मणीश कुमार झा, प्रिंस कुमार सिंह, मधु कुमार प्रियदर्श, जलज कुमार, रुद्र श्रीवास्तव, गुलशन कुमार, श्रेयसी, याशिका, कमल नयन, जय प्रकाश राज, कोमल कुमारी, कक्षा राज, नफीस रजा, आयूष कुमार, शानू कुमार, रीत कुमारी, श्रेयसी झा व मोनिका कुमारी सहित दर्जनों छात्रों का प्रदर्शन काबिल-ए-तारीफ रहा।
रिजल्ट निकलते ही स्कूल परिसर खुशियों से गूंज उठा। प्राचार्य युगल किशोर झा ने कहा कि मिल्लिया कान्वेंट की पहचान ही बेहतर रिजल्ट है। यहां हर बच्चे को खास सुविधाएं और शिक्षकों का व्यक्तिगत मार्गदर्शन मिलता है।
बच्चों को सेल्फ स्टडी के लिए भी लगातार प्रोत्साहित किया जाता है।
मिल्लिया एजुकेशनल ट्रस्ट के सचिव-सह-निदेशक डॉ. असद इमाम ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि नतीजे अपेक्षा के अनुरूप हैं। छात्र-शिक्षकों की दिन-रात की मेहनत सफल हुई। CBSE चाहे जितने बदलाव करे, हमारे बच्चे और गुरुजन हर चुनौती को पार कर श्रेष्ठ परिणाम देना जानते हैं। उन्होंने सभी कामयाब छात्रों के सुनहरे भविष्य की कामना की।
सहायक निदेशक इंजीनियर आदिल इमाम ने कहा कि ट्रस्ट का एकमात्र लक्ष्य क्वालिटी एजुकेशन देना है। कमजोर विद्यार्थियों की पहचान कर बोर्ड के अनुरूप तीन प्री-बोर्ड टेस्ट कराए जाते हैं, ताकि परीक्षा का डर खत्म हो और आत्मविश्वास बढ़े। उन्होंने बताया कि कक्षा 11वीं में मिल्लिया कान्वेंट में दाखिला लेने वाले छात्रों को फीस में खास रियायत मिलेगी।
ट्रस्ट सदस्य मोहम्मद कैसर इमाम ने सभी छात्र-छात्राओं को मुबारकबाद दी और कहा कि यह मंजिल नहीं, शुरुआत है। मुझे यकीन है कि ये बच्चे आगे चलकर हर मुकाम हासिल करेंगे।

Taza Khabar