लखनऊ 10 दिसम्बर 25*यूपी में SIR की डेडलाइन 14 दिन बढ़ना तय, सीईओ नवदीप रिणवा बोले- हमने 25 दिसंबर तक का समय मांगा है…*
लखनऊ : यूपी में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) की समय सीमा 14 दिन और बढ़ना तय है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने निर्वाचन आयोग से 25 दिसंबर तक का समय मांगा है। सूत्रों के अनुसार इस पर सैद्धांतिक सहमति भी बन चुकी है। यानी, आज या कल तक आदेश जारी हो जाएगा। पहले मतदाता जोड़ने-हटाने का एन्यूमरेशन पीरियड यानी वोटर वेरिफिकेशन 11 दिसंबर था। यूपी में एसआईआर के लिए दो सप्ताह का और समय मिल सकता है। हालांकि, यूपी में अब तक SIR का कार्य 99 फीसदी खत्म हो चुका है। प्रदेश में ऐसे फॉर्म, जो मतदाता के हस्ताक्षर करने के बाद वापस नहीं मिले, किसी वजह से उनको कलेक्ट किया जाएगा। यूपी निर्वाचन अधिकारी के अनुसार करीब 2 करोड़ 90 लाख फॉर्म अभी जमा नहीं हो सके हैं। इनमें 1 करोड़ 27 लाख लोग स्थायी रूप से कहीं शिफ्टेड हैं। 99 फीसदी काम पूरा हो चुका है। अभी केवल 5 कैटेगरी के लोगों का फॉर्म नहीं जमा हो सके हैं। पहला- ऐसे लोग जिनकी मौत हो गई है। ऐसे 45.95 लाख लोग हैं। दूसरा- वो लोग जो उस स्थान को छोड़कर स्थायी रूप से कहीं दूसरी जगह शिफ्ट हो चुके हैं। यह संख्या 1 करोड़ 27 लाख है। तीसरा- जो पहले से कहीं और मतदाता हैं। ऐसे 23.69 लाख मतदाता हैं। चौथा- 84.73 लाख लोग बीएलओ को नहीं मिले हैं। पांचवां- जिन्होंने किन्हीं वजहों से सिग्नेचर कर फॉर्म नहीं लौटाए हैं। ऐसे 9 लाख 57 हजार लोग हैं।
More Stories
नई दिल्ली 12 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
लखनऊ 12 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली 12 अक्टूबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*