रोहतास9जून 26*नुक्क्ड़ नाटक के माध्यम से जन जग6अभियान चलाया गया।
*अंतरराष्ट्रीय समपार फाटक जागरूकता दिवस पर डीडीयू मंडल में व्यापक जनजागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक, पम्पलेट वितरण एवं सुरक्षा संवाद के माध्यम से लोगों को किया गया जागरूक*
डेहरी/रोहतास से ब्यूरो चीफ मोहम्मद इमरानअली जी की रिपोर्ट यूपीआजतक ✍🏻
*मंडल के 52 समपार फाटकों पर चलाया गया विशेष संरक्षा अभियान “सुरक्षा नियमों का पालन ही दुर्घटनाओं की रोकथाम का सबसे प्रभावी उपाय”*
दिनांक : 09.06.2026
अंतरराष्ट्रीय समपार फाटक जागरूकता दिवस के अवसर पर दिनांक 09 जून 2026 को पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में रेलवे समपार फाटकों पर संरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। मंडल रेल प्रबंधक, डीडीयू श्री उदय सिंह मीना के निर्देशानुसार आयोजित इस अभियान का उद्देश्य समपार फाटकों को सुरक्षित ढंग से पार करने के संबंध में जनजागरूकता बढ़ाना तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम सुनिश्चित करना था।
अभियान की शुरुआत पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर नुक्कड़ नाटक के मंचन के साथ हुई, जिसमें समपार फाटक पार करते समय बरती जाने वाली सावधानियों एवं सुरक्षा नियमों के पालन का संदेश दिया गया। इसके अतिरिक्त मंडल के विभिन्न महत्वपूर्ण समपार फाटकों पर बैनर प्रदर्शित किए गए तथा पम्पलेट वितरित कर सड़क उपयोगकर्ताओं को संरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
रेलवे सुरक्षा बल, वरिष्ठ अनुभाग अभियंता, अनुभाग अभियंता, कनिष्ठ अभियंता, यातायात निरीक्षक एवं संरक्षा सलाहकारों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मंडल के अंतर्गत डीडीयू–डेहरी ऑन सोन–गया, सासाराम–आरा, सोननगर–गढ़वा रेलखंडों में स्थित कुल 52 समपार फाटकों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को बंद समपार फाटक को पार न करने, चेतावनी संकेतों का पालन करने तथा रेल पथ पार करते समय सतर्कता बरतने की सलाह दी गई।
इसके साथ ही मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर समपार फाटक सुरक्षा संबंधी संदेश प्रसारित किए गए। डीडीयू मंडल द्वारा आमजन से अपील की गई कि वे अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा के लिए रेलवे संरक्षा नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने में सहयोग प्रदान करें।

More Stories
पंजाब8अगस्त26*नेहरू पार्क में ‘अपना अबोहर, अपनी आभाÓ टीम ने चलाया सफाई अभियान
कौशाम्बी8अगस्त26*राजस्व विभाग के साठगांठ से तालाब की भूमि पर हो रहा निर्माण*
सुल्तानपुर8अगस्त26*खेत में लगे झटका मशीन की तार की चपेट में आने से 4 वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में कोहराम*