रोहतास20मई26*आरपीएफ ने चोरी के 03 मोबाइल के साथ एक शातिर मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार*
_____________________________________
डेहरी रोहतास से संवाददाता मोहम्मद इमरानअली की रिपोर्ट यूपीआजतक ✍🏻
रोहतास*आज दिनांक 20/05/2026 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डेहरी ऑन सोन के प्रभारी निरीक्षक राम विलास राम के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक उपेंद्र कुमार,आरक्षी उमेश कुमार सिंह,आरक्षी शैलेश कुमार सिंह,रेलवे स्टेशन डेहरी ऑन सोन क्षेत्राधिकार में गस्त चेकिंग व आपराधिक गतिविधि निगरानी कर रहे थे उसी दौरान प्लेटफार्म संख्या 04/05 के पूर्वी साइड में एक व्यक्ति अरमान साईं, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता बिस्मिल्लाह साईं, निवासी कोचस वार्ड नंबर 11, थाना कोचस, जिला कैमूर (बिहार) संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया, जिसके तलाशी के दौरान चोरी के एप्पल कंपनी, ओपो कंपनी एवं विवो कंपनी का 03 अदद मोबाइल बरामद हुआ। जिसका अनुमानित कीमत 97,000/– रुपए है । जिसके संबंध में पूछने पर उसने स्वीकार किया कि तीनों मोबाइल को अगल अगल ट्रेन में ही यात्रियों का चोरी किया हूं। बाद उसे अपराध से अवगत कराते हुए मौके की सभी आवश्यक कार्रवाई करने के उपरांत गिरफ्तार कर दोनों मोबाइल के साथ उक्त गिरफ्तार व्यक्ति अरमान साईं को अग्रिम कार्रवाई हेतु रेल थाना डेहरी ऑन सोन को सुपुर्द किया गया।

More Stories
मथुरा 20 मई 26*महिला पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने के अभियोग में वांछित1युवक व 1 महिला गिरफ्तार ।*
मथुरा 20 मई 26*साईबर फ्राड़ के माध्यम से फर्जी बिल बनाकर मोबाईल बेचने वाले 02 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 20 मई 26*OPERATION CONVICTION – थाना जैंत मथुरा*