रोहतास18मई*एसवीएम, तिलौथू ,सोहतास में आयोजित 34वाँ प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता (कबड्डी) ।
भारती शिक्षा समिति एवं शिशु शिक्षा प्रबंध समिति ,बिहार द्वारा 13 से 16 मई, 2023 तक एसवीएम, तिलौथू ,सोहतास में आयोजित 34वाँ प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता (कबड्डी) के बालिका वर्ग में आनंदराम ढांढनियां सरस्वती विद्या मंदिर की खिलाड़ी बहनों ने बालिका वर्ग अंडर -17 में विजेता बनीं। पूरे दक्षिण बिहार प्रांत के विभिन्न विद्यालयों से आये खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा में आनंदराम ढांढनियां सरस्वती विद्या मंदिर के खिलाड़ी बालिकाओं (अंडर-17) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इन्हे प्रांत द्वारा सिल्वर मेडल दिया गया।इस सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनंत कुमार सिन्हा ने प्रांतीय खेल प्रतियोगिता (कबड्डी) के विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान कर शुभकामनाएं दी। विजेता टीम में बहन आर्या भारती,राधा कुमारी, मीनाक्षी कुमारी,आयशा कुमारी,प्रज्ञा सिंह,साधना कुमारी,जाह्नवी कुमारी,सृष्टि कुमारी,अंशुली आर्या, स्वस्ति नित्या,मुस्कान कुमारी एवं जागृति शामिल हैं।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
अयोध्या 10 मार्च 26*मरकज मस्जिद में मुकम्मल हुई क़ुरआन तरावी
वाराणसी 10 मार्च 26*आईजीआरएस निस्तारण में इस बार वाराणसी जनपद का “तहसील सदर” प्रदेश में नंबर-1*
कानपुर नगर 10 मार्च 26**सिलेंडर की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई:डीएम*