रोहतास10जून25*रोहतास: 8 किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार*
_____________________________
रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने आठ किलो गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर डेहरी से पटना जाने वाली एक बस से की गई। बिक्रमगंज एसडीपीओ कुमार संजय ने बताया कि गुप्त सूचना पर एनएच 120 ए स्थित बहुआरा काली मंदिर के समीप वाहन जांच की जा रही थी। इसी दौरान नासरीगंज की तरफ से आने वाली एक बस को रुकने का इशारा किया गया, तो बस पर बैठा एक व्यक्ति अपनी पीठ पर लदे पिठू बैग एवं हाथ में लिए झोले को लेकर गेट की ओर तेजी से बढ़ने लगा। शक होने पर उसे सशस्त्र बल के सहयोग से रोका गया। पूछने पर उसने अपना नाम भोजपुर जिला निवासी 58 वर्षीय गुप्तेश्वर प्रसाद बताया। उसके बैग और झोले की तलाशी एनडीपीएस एक्ट के तहत काराकाट के सीओ डॉ. रितेश कुमार के समक्ष की गई, तो बैग से 5 बंडल एवं झोले से 3 बंडल कुल 8 बंडल गांजा बरामद किया गया। इसका वजन कुल 7 किलो 900 ग्राम था। उसके पास से एक मोबाइल बरामद हुआ। एसडीपीओ ने बताया कि इस गिरोह के अन्य लोगों के बारे में जानकारी लेने का प्रयास पुलिस कर रही है।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 सितंबर26 *ऑपरेशन मुस्कान बना लोगों के लिए वरदान:
पूर्णिया बिहार 18 सितंबर 26 सहरसा में पत्रकारों से उलझना पड़ा भारी:
पूर्णिया बिहार 18 सितंबर26 *डिमिया में लगा हेल्थ कैंप, MLA खेमका ने किया निरीक्षण*