रोहतास 29दिसम्बर 25*डीडीयू, गया, डेहरी ऑन सोन, एवं सासाराम स्टेशनों पर चला सघन टिकट जांच अभियान, बारह सौ से अधिक धराए*
डेहरी रोहतास से संवाददाता मोहम्मद इमरानअली की रिपोर्ट यूपी आज तक ✍🏻
रोहतास दिनांक: 29.12.2025, सोमवार*डीडीयू मंडल द्वारा बिना टिकट अथवा बिना उचित प्राधिकार के यात्रा की रोकथाम हेतु लगातार सघन जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में डीडीयू-गया रेल खंड में दिनांक 29.12.2025, सोमवार को डीडीयू जंक्शन, गया, डेहरी ऑन सोन एवं सासाराम स्टेशनों पर एक साथ सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया।
टिकट चेकिंग स्टाफ एवं सुरक्षा बल की संयुक्त टीमों द्वारा इन स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म, पैदल पुल, प्रवेश/निकास द्वारों पर टिकट जांच की गई। साथ ही डीडीयू – गया तथा डीडीयू – बक्सर रेलखंड में आवागमन वाली ट्रेनों में भी सघन जांच की गई। यात्रियों को टिकट लेकर यात्रा करने की सलाह दी गई एवं जागरूकता भी बढ़ाई गई।
आज के अभियान में कुल 1236 यात्री बिना टिकट अथवा बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करते पाए गए, जिनसे जुर्माने के रूप में लगभग सात लाख रुपये का राजस्व अर्जित किया गया। चेकिंग के दौरान टिकट काउंटरों पर सामान्य से अधिक भीड़ देखी गई।
रेल प्रशासन सभी यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे सदैव उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें। टिकट काउंटर, वेबसाइट, मोबाइल एप एवं एटीवीएम के माध्यम से टिकट लेना अब और भी सरल हो गया है। बिना टिकट यात्रा करना दंडनीय अपराध है।
More Stories
मथुरा 31 अक्टूबर 26*थाना बलदेव पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध (गाँजा) सहित किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 31 अक्टूबर 26*थाना बलदेव पुलिस द्वारा ग्राम भरतिया में हुई हिंसक झड़प,
बांदा 31अक्टूबर 26* पिता को जान से मारने वाले अभियुक्त पुत्र को किया गया गिरफ्तार