रोहतास 25 मार्च 26* शिक्षिका ममता पाण्डेय को 101 शिक्षको के सम्मान समारोह के सफल नेतृत्व करने एवं नवाचार में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए किया गया सम्मानित।*
____________________________________
डेहरी रोहताससे संवाददाता मोहम्मद इमरानअली की रिपोर्ट यूपीआजतक ✍🏻
प्रखंड डिहरी “मध्य विद्यालय सिधौली” की शिक्षिका को टीबीटी मंच के माध्यम से 101 शिक्षकों के के सम्मान समारोह का सफल नेतृत्व एवं अपने विद्यालय में नवाचार का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए डाइट के प्राचार्य डॉक्टर नीरज कुमार मौर्य के द्वारा मोमेंटो एवं सर्टिफिकेट्स से सम्मानित किया गया ।डाइट के प्राचार्य महोदय जी ने कहा कि मध्य विद्यालय सिधौली की शिक्षिका ममता पांडे बहुत ही मेहनती एवं प्रतिभाशाली शिक्षिका है,और नवाचार के क्षेत्र में इनका बहुत ही सराहनीय कार्य है ।बिहार दिवस के उपलक्ष्य पर 22 मार्च को आयोजित किये गए कार्यक्रम मेंटीबीटी शिक्षकों का थीम था, कबाड़ से जुगाड़ शिक्षक करें नवाचार, शिक्षक जो घर में पड़े बेकार वस्तुओं से बहुत सारे TLM बनाकर बहुत सुंदर ढंग से प्रस्तुतीकरण किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोकगीत लोक नृत्य अनेक प्रकार की प्रस्तुतियां हुई जिसने सब का मन मोह लिया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजीव रंजन पाण्डेय ने बताया कि मध्य विद्यालय सिधौली की शिक्षिका ममता पाण्डेय अपने विद्यालय में नवाचार के माध्यम से बच्चों को पढ़ाती है ,यह संस्कृत की शिक्षिका है और संस्कृत विषय को लबद्ध तरीके से संगीत के माध्यम से बच्चों को गाकर सीखती हैं और बच्चे आसानी से श्लोक को याद कर लेते हैं और विद्यालय में खुशनुमा माहौल रहता है। इस अवसर पर रोहतास जिला के प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्रीनाथ सिंह,प्रधान सचिव अखिलेश्वर कुमार सिंह राजीव रंजन पाण्डेय,सोहेल अहमद उप प्रधान सचिव,सुरेंद्र प्रसाद सिंह कार्यकारिणी अध्यक्ष सभी लोगों ने शिक्षिका ममता पांडेय के कार्य की सराहना की और उन्हें बधाइयां भी दी शिक्षिका ममता पांडेय ने उनके इस पुनर्बलन के लिए उन्हें हृदय तल से धन्यवाद ज्ञापन किया।

More Stories
मथुरा 25 मार्च 26 “MISSION SHAKTI”* फेज़ 5.0 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक*
पूर्णिया बिहार 25 मार्च 26 *कसबा में हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा: हजारों महिलाएं एक ही रंग में दिखाएंगी भक्ति का रंग
पूर्णिया बिहार 25 मार्च26 *मां कामाख्या की महिमा अपरम्पार, पूर्णिया में राजकीय महोत्सव का भव्य आगाज़