रोहतास 18 अप्रैल 26*वर्ल्ड हेरिटेज डे पर डीडीयू मंडल की पहल छात्रों ने देखी रेलवे की विरासत*
________________________________
डेहरी रोहताससे संवाददाता मोहम्मद इमरानअली की रिपोर्ट यूपीआजतक ✍🏻
नई पीढ़ी को धरोहर संरक्षण का दिया संदेश
दिनांक: 18.04.2026, शनिवार*पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में 18 अप्रैल 2026 को वर्ल्ड हेरिटेज डे के अवसर पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंडल रेल प्रबंधक श्री उदय सिंह मीना के दिशा-निर्देश पर यांत्रिक विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं सहित अन्य को भारतीय रेल की ऐतिहासिक धरोहरों, विकास यात्रा तथा उनके संरक्षण के महत्व से परिचित कराना था।
इस अवसर पर स्थानीय रामकृष्ण इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित अन्य को मंडल क्षेत्र स्थित रेलवे की विरासत संरचनाओं एवं प्रदर्शित सामग्रियों का भ्रमण कराया गया। विद्यार्थियों ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर अब प्रत्यक्त सदी से अधिक पुराने फुट ओवर ब्रिज के संरक्षित हिस्से का अवलोकन किया। उन्हें इस प्रकार की संरचनाओं की उपयोगिता तथा रेलवे व्यवस्था में उनकी भूमिका के संबंध में जानकारी दी गई।
छात्रों ने स्टेशन के परिसंचरण क्षेत्र में स्थापित विरासत रेल इंजन को भी देखा। इस दौरान उन्हें भारतीय रेल के भाप इंजन से लेकर वंदे भारत ट्रेन तक के विकास क्रम, पूर्व समय में उपयोग की जाने वाली तकनीकों तथा रेल परिवहन में समय-समय पर हुए बदलावों के बारे में अवगत कराया गया।
इसके उपरांत विद्यार्थियों ने मंडल कार्यालय परिसर स्थित प्रदर्शनी केंद्र का भ्रमण किया, जहां पूर्व में उपयोग किए जाने वाले रेलवे उपकरण, औजार, मशीनरी के पुर्जे तथा अन्य तकनीकी सामग्रियों का अवलोकन कराया गया। विद्यार्थियों ने रुचि के साथ इन सामग्रियों को देखा तथा जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम के दौरान मंडल के पर्यवेक्षकों एवं कर्मचारियों ने छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित अन्य को धरोहर संरक्षण, स्वच्छता तथा सार्वजनिक संपत्तियों के प्रति जिम्मेदारी के महत्व से भी अवगत कराया।
डीडीयू मंडल द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम नई पीढ़ी को भारतीय रेल की समृद्ध विरासत से जोड़ने तथा संरक्षण के प्रति जागरूक बनाने की दिशा में एक कदम है।

More Stories
बांदा 6जून26*तहबाजारी की आड़ में अवैध वसूली का आरोप, शासनादेश ताक पर – उद्गम स्थल की जगह चेकपोस्ट पर वसूला जा रहा खनिज परिवहन शुल्क
नई दिल्ली ६ जून २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज का राशिफल
नई दिल्ली ६जुन २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..