April 18, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ 18 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ 18 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ 18 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ- योगी सरकार का बड़ा फैसला, 34 हजार मेगावॉट बिजली उपलब्ध कराई जाएगी, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति की तैयारी पूरी, पीक ऑवर की बढ़ती डिमांड को लेकर अलर्ट, सभी नए थर्मल पावर प्लांट यूनिट्स शुरू, घाटमपुर प्लांट की तीसरी यूनिट 30 अप्रैल तक चालू

➡लखनऊ- सोलर इंस्टॉलेशन में नंबर-1 जिला बना लखनऊ, सोलर इंस्टॉलेशन में देश का नंबर-1 जिला बना, सूरत को पीछे छोड़कर लखनऊ ने बनाया रिकॉर्ड, 15 अप्रैल तक 3,133 रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से तेज़ी आई, लखनऊ में अबतक 87,000+ रूफटॉप सोलर सिस्टम, सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी का शानदार प्रदर्शन, सरकारी सब्सिडी, आसान प्रक्रिया बनी बड़ी वजह, यूपी बन रहा देश का प्रमुख रूफटॉप सोलर हब

➡लखनऊ- लखनऊ में पसमांदा समाज का शक्ति प्रदर्शन, UP भर के पसमांदा समाज के लोग हुए इकट्ठा, समाज को मुख्य धारा से जोड़ने की उठाई मांग, 2027 के चुनाव को लेकर भी किया बड़ा ऐलान, राजनीति में हिस्सेदारी पर समर्थन देने का ऐलान

➡लखनऊ- दुष्कर्म और लूट की घटना का खुलासा, आरोपी अभिमन्यु उर्फ मन्ना गिरफ्तार, महिला को बहला फुसलाकर दुष्कर्म किया, करीब 1.15 लाख रुपये की ज्वैलरी बरामद, सरोजनीनगर में दुष्कर्म,लूट की घटना हुई थी

➡लखनऊ- प्लॉट के फर्जी दस्तावेज बनाकर ठगी, ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा, आरोपी को वृन्दावन क्षेत्र से पकड़ा गया, कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी, पीजीआई थाना पुलिस ने वांछित को दबोचा

➡लखनऊ- गोसाईगंज में पीओपी ठगी कांड में खुलासा, फर्जी फर्म मालिक बनकर उतरवाया था माल, ट्रक से 1180 बोरी माल उतरवाया गया था, पुलिस ने 3 शातिर आरोपियों किया अरेस्ट, तौफीक आलम, राजाबाबू,गुलाम गौस गिरफ्तार, 1180 बोरी पीओपी, 2 बाइक,4 मोबाइल बरामद, राजस्थान से बाराबंकी जा रहा था ट्रक, रास्ते में ठगी, फोन कर ड्राइवर को झांसे में लेकर माल उतरवाया, सर्विलांस और CCTV कैमरों की मदद से खुलासा

➡उन्नाव- जिला अस्पताल के बाहर तड़पी प्रसूता, एम्बुलेंस आने से पहले कर दिया रेफर, प्रसूता के तड़पने का वीडियो वायरल, उमाशंकर दीक्षित संयुक्त चिकित्सालय का मामला

➡संभल- दो बाइकों की आपस में टक्कर, तीन लोग गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा, एक युवक को किया मृत घोषित, 2 की हालत गंभीर, एक हायर सेंटर रेफर, गुन्नौर क्षेत्र के हीरापुर-ईटैऊआ गांव की घटना

➡अलीगढ़- गांजा माफिया कृपाल सिंह की संपत्ति कुर्क, पुलिस ने 3.33 करोड़ की संपत्ति कुर्क की, थाना इगलास पुलिस ने की कार्रवाई, थाना गोरई क्षेत्र का निवासी है गांजा माफिया

➡जालौन- स्मार्ट मीटर लेकर प्रदर्शन करने पर FIR, प्रदर्शन करने पर 78 के खिलाफ केस दर्ज, 18 नामजद, 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस, माधौगढ़ में 3 मोहल्ले के लोगों ने किया प्रदर्शन, स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी का लगाया था आरोप, विधुत विभाग के अधिकारियों की तहरीर पर केस

➡देवरिया- गेहूं के खेत में आग लगने से धुंध, धुंध की वजह से दो बाइकें भिड़ी, आग लगने से दोनों बाइकें जलकर राख, एक बाइक सवार की हुई दर्दनाक मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, रुद्रपुर क्षेत्र के काशीपुर पीड़रा रोड का मामला

➡हापुड़- संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, चक्कर आने के बाद शिवानी की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, थाना बहादुरगढ़ के गांव सेहल का मामला

➡सोनभद्र- पुलिस की तस्करों के खिलाफ कार्रवाई, अवैध गांजे के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, 51.785 KG गांजा, कार, 4 फोन बरामद, गांजे की अनुमानित कीमत करीब 16 लाख, रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में हुई कार्रवाई

➡आजमगढ़- लालगंज तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस, CDO परीक्षित खटाना की अध्यक्षता में सुनवाई, कुल 142 प्रार्थना पत्र हुए प्रस्तुत, राजस्व विभाग के सबसे ज्यादा 80 मामले पहुंचे

➡बरेली- साइबर अपराध करने वाले 5 गिरफ्तार, ठगी के लिए उपलब्ध कराते थे बैंक एकाउंट, 7 फोन, लैपटॉप, 11 डेबिट कार्ड, 3 चेकबुक मिले, 2 तमंचे. 4 कारतूस, एक कार भी बरामद, NCRP पोर्टल पर 524 शिकायतें हुई थी दर्ज, कैंट थाना क्षेत्र के सदर बाजार से गिरफ्तारी

➡फतेहपुर- अखिलेश यादव को चाय पिलाना पड़ा महंगा, चाय दुकान मालिक से मारपीट का आरोप, दुकान मालिक का अज्ञात लोगों पर आरोप, यहां अखिलेश ने पी थी चाय, की थी तारीफ, चाय दुकान पर पहुंचा FSDA, ली सैंपलिंग, चाय दुकान मालिक आर्यन हुए परेशान, फेसबुक पर लिखा, आज से दुकान बंद, गरीब हूं, किसी से लड़ नहीं सकता- आर्यन, ‘अखिलेश ने चाय पी तो परेशान कर रहे हैं’, सुल्तानपुर घोष के चौकी चौराहे का मामला

➡हापुड़- संदिग्ध परिस्थितियों में हेड कॉन्स्टेबल की मौत, सड़क किनारे अचेत मिला था सिपाही धर्मवीर, अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत, जिला बागपत में तैनात था हेड कॉन्स्टेबल, नगर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ तिराहे का मामला

➡नोएडा- श्रमिक आंदोलन को लेकर छापेमारी, STF और पुलिस की छापेमारी, संदिग्ध लोगों के घरों पर छापेमारी, अलग-अलग इलाको में छापेमारी जारी, नोएडा के अरुण बिहार में छापेमारी, दिल्ली के आदर्श नगर में छापेमारी, शाहबाद डेयरी के इलाकों में छापेमारी, 6 संदिग्धों को STF ने हिरासत में लिया, उपद्रव मचाने वालों की तलाश में छापेमारी

➡मुजफ्फरनगर- अपहरण के बाद व्यक्ति की हत्या, गंगनहर से मिला लापता व्यक्ति का शव, पत्नी ने अपहरण, हत्या का केस दर्ज कराया, फौजी समेत तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज, गाड़ी नंबर से आरोपी फौजी विकल गिरफ्तार, निशानदेही पर गंग नहर से शव भी बरामद, दो अन्य आरोपी कार्तिक और आदेश अभी फरार, गाड़ी में झगड़े के बाद सुरेश की हुई थी हत्या, रामराज थाना पुलिस कार्रवाई में जुटी

➡वाराणसी- वैज्ञानिक के घर चोरी का खुलासा, दो चोरों ने 40 लाख के जेवर चुराए थे, 250 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले गए, चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, फेरी करने वाले चोरों ने घटना को दिया अंजाम, चोरों पर था 25 -25 हजार रुपए का इनाम, कब्जे से किया 100% आभूषण की रिकवरी, लंका थाना क्षेत्र के गायत्री नगर की घटना

➡झांसी- सीपरी बाजार थाना पुलिस का खुलासा, अंतर्राज्यीय चोर सत्यम वर्मा गिरफ्तार, मंदिर में चोरी करने का है आरोपी, 4,370 रुपये नगद और सब्बल बरामद, गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया

➡जालौन- स्मार्ट मीटर को लेकर सियासत हुई तेज, उपभोक्ताओं पर दर्ज हुए हैं मुकदमे, पीड़ितों से मिलने पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष, बिजली विभाग, पुलिस पर पक्षपात का आरोप

➡औरैया- व्यापारी के साथ तमंचे के बल पर लूट, बाइक सवार 3 बदमाशों ने की वारदात, नगदी, गाड़ी की चाभी, फोन लेकर फरार, पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर केस दर्ज, दिबियापुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया, दिबियापुर थाना क्षेत्र के असेनी का मामला

➡श्रावस्ती- एसपी के निर्देशन में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्राथमिक विद्यालय गौड़रा में चोरी का मामला, 4 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद, कोतवाली भिनगा में दर्ज मुकदमा, जांच जारी, सत्यम वर्मा, धर्मेन्द्र वर्मा, संजीत वर्मा, पिन्टू अरेस्ट

➡प्रतापगढ़- विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप, 2020 में रूपा का विवाह महेंद्र संग हुआ था, परिजनों ने दी तहरीर, पुलिस जांच में जुटी, रानीगंज थाना के सिंगाही गांव का मामला

➡मेरठ- निर्माणाधीन फैक्ट्री की दीवार गिरी, 3 मज़दूर दबे, एक की मौत, 2 घायल, घायल को हॉस्पिटल में भर्ती कराया, फैक्ट्री मालिक पर लापरवाही का आरोप, रिहायशी इलाके में अवैध फैक्ट्री का आरोप, लोहियानगर थाना क्षेत्र का मामला

➡सीतापुर- हत्या के मामले में अभियुक्त डालचंद्र दोषी करार, कोर्ट ने आजीवन कारावास की सुनाई सजा, 7 हजार रुपये का अभियुक्त पर लगाया अर्थदंड, 2023 में अभियुक्त ने की थी पत्नी की हत्या, हरगांव थाने में तहरीर के आधार पर था केस दर्ज

➡चंदौली- NH-19 पर अवैध पार्किंग और अतिक्रमण, जाम से राहगीरों को होती है परेशानी, प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग, जिला मुख्यालय स्थित NH-19 का मामला

➡नोएडा- सेक्टर 115 में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, अवैध तरीके से संचालित था कबाड़ गोदाम, दमकल की टीमें मौके पर जुटी, आग पर काबू पाने की कोशिश जारी, थाना सेक्टर 113 क्षेत्र इलाके का मामला

➡दिल्ली- महिला आरक्षण बिल को लेकर प्रदर्शन, बिल को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता मौजूद, कई सांसद भी प्रदर्शन में मौजूद

➡दिल्ली- मंत्री अनुप्रिया पटेल का बयान, बिल पारित नहीं हो पाया- अनुप्रिया, विपक्ष इसके लिए दोषी है- अनुप्रिया, विपक्ष ने जनता को गुमराह किया-अनुप्रिया, ‘महिलाओं को सदन में जाने से विपक्ष ने रोका’

➡ देहरादून- 19 को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे, अक्षय तृतीया पर 19 अप्रैल को खुलेंगे धाम के कपाट, कपाट खुलते ही विधिवत शुरू होगी चारधाम यात्रा, पहले दिन10,881 श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण, यमुनोत्री धाम में 10,881 श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण, गंगोत्री धाम में पहले दिन 1,497 श्रद्धालु करेंगे दर्शन, पर्यटन विभाग ने जारी किए पंजीकरण के ताज़ा आंकड़े, चारधाम,हेमकुण्ड साहिब के लिए पंजीकरण 18 लाख के पार, केदारनाथ धाम के लिए 6,59,819 श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण, बद्रीनाथ धाम के लिए 5,59,432 पंजीकरण दर्ज, हेमकुण्ड साहिब के लिए अबतक 19,014 श्रद्धालुओं का पंजीकरण
————————————————————————————

Taza Khabar