रुढ़की १५ मई २६ * रुड़की में एक निकाह समारोह उस समय हाईवोल्टेज ड्रामे में बदल गया जब दूल्हे की कथित प्रेमिका ने बैंक्वेट हॉल पहुंच कर शादी रुकवा दी
रुड़की *उत्तराखंड के रुड़की में एक निकाह समारोह उस समय हाईवोल्टेज ड्रामे में बदल गया जब दूल्हे की कथित प्रेमिका अचानक बैंक्वेट हॉल पहुंच गई और शादी रुकवा दी। युवती ने दूल्हे पर करीब 10 साल तक प्रेम संबंध रखने और निकाह व शादी का झांसा देकर धोखा देने का आरोप लगाया।
युवती का दावा है कि युवक ने तलाक और इद्दत पूरी होने के बाद उससे शादी करने का वादा किया था। उसने दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता और गांव वालों के हस्ताक्षर होने की बात भी कही।
मामला बढ़ने पर दुल्हन पक्ष ने विदाई से इनकार कर दिया। इसके बाद बाराती लौटने लगे और दूल्हे को बिना दुल्हन के ही बारात वापस ले जानी पड़ी।

More Stories
मथुरा 19 अगस्त 26*थाना गोविन्दनगर पुलिस टीम ने 01 अभियुक्त को अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया ।*
मथुरा 19 अगस्त 26OPERATION CONVICTION* *थाना- राया*
मथुरा 19 अगस्त 26*थाना जैत जनपद मथुरा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध गांजा सहित गिरफ्तार किया गया ।*