पूर्णिया15मई26*पीएम की सुरक्षा पर उठी चिंता, विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ ने भेजा पत्र*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
_राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष प्रतिष्ठा गोस्वामी बोले- मोदी जी 100 करोड़ सनातनियों के प्राण, सुरक्षा में कोई कोताही मंजूर नहीं_
पूर्णिया बिहार । विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने पीएम को पत्र भेजकर आग्रह किया है कि उनकी सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक या कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
गोस्वामी ने अपने पत्र में लिखा कि हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में प्रधानमंत्री के काफिले में वाहनों की संख्या अपेक्षाकृत कम नजर आई। इस दृश्य ने उन्हें विचलित कर दिया, जिसके बाद उन्होंने तत्काल यह पत्र प्रेषित करने का निर्णय लिया।
*”मोदी जी केवल नेता नहीं, करोड़ों की आस्था हैं”*
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भावुक होकर कहा कि नरेंद्र मोदी सिर्फ प्रधानमंत्री पद पर विराजमान राजनेता नहीं हैं। वे 100 करोड़ सनातनियों के विश्वास, उम्मीद और आस्था के जीवंत प्रतीक हैं। जब-जब देश पर संकट के बादल मंडराते हैं, तब-तब उनका नेतृत्व ही राष्ट्र को संबल और साहस देता है।
उन्होंने लिखा, “आप हर पल देश की चिंता में डूबे रहते हैं। ऐसे में हमारा भी फर्ज बनता है कि हम आपके स्वास्थ्य और सुरक्षा की चिंता करें। हमारे आंखों के आंसू और दिल की बेचैनी केवल एक व्यक्ति की नहीं है। यह उन करोड़ों सनातनियों की भावना है जो आपको अपने परिवार का मुखिया मानते हैं।”
*”सुरक्षा सर्वोपरि, कोई समझौता नहीं”*
आशीष गोस्वामी ने कहा कि लोकतंत्र में अलग-अलग राजनीतिक विचारधाराएं और विपक्ष का होना स्वाभाविक है। सबके अपने तर्क और अपनी राजनीति है। लेकिन जब बात देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा की हो तो राष्ट्रहित सबसे ऊपर होना चाहिए।
उन्होंने पीएम से मार्मिक अपील की कि वे अपनी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। किसी भी कीमत पर, किसी भी दबावों में सुरक्षा मानकों से समझौता न करें।
*”सनातनी समाज हर हालात से निपटने में सक्षम”*
पत्र में उन्होंने भरोसा दिलाया कि सनातनी समाज हर परिस्थिति का सामना करने में सक्षम है। हर चुनौती से लड़ना जानता है। लेकिन देश के प्रधानमंत्री की सलामती और सुरक्षा सबसे ऊपर है। उनके जीवन के साथ कोई भी जोखिम स्वीकार नहीं किया जा सकता।
गोस्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सनातनी समाज आज पहले से कनकी ज्यादा संगठित, सशक्त और जागरूक हुआ है। सामाजिक और सांस्कृतिक मोर्चे पर उसकी भूमिका लगातार मजबूत हो रही है।
अंत में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और सुरक्षित जीवन की मंगलकामना की। साथ ही संकल्प दोहराया कि विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ और देश के 100 करोड़ सनातनी हर कदम पर उनके साथ चट्टान की तरह खड़े हैं।

More Stories
सोनभद्र15मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सोनभद्रकी कुछ महत्वपूर्ण खबरें
उत्तराखंड चम्पावत : 230 नाली में मौत की खेती , अब किसानों पर होगी सीधी कार्रवाई*
कानपुर नगर15मई26*चित्रकूटधाम एवं झॉसी मण्डल की संयुक्त मण्डलीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी का आयोजन