October 11, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

रीवा6जुलाई26*पहाड़ा न सुनाने पर ट्यूशन टीचर ने 6वीं की छात्रा को पति से पिटवाया, दोनों के खिलाफ FIR दर्ज*

*10 का पहाड़ा न बता पाने पर डंडे से पिटाई, छात्रा को आई चोटें, सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी दंपत्ति पर किया मामला दर्ज*

रीवा। रीवा में ट्यूशन पढ़ने गई 6वीं कक्षा की छात्रा के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पहाड़ा न सुना पाने पर ट्यूशन टीचर ने अपनी छात्रा को अपने पति से डंडे से पिटवा दिया।

*क्या है पूरा मामला*
पीड़ित छात्रा ट्यूशन पढ़ने मैडम के घर गई थी। पुलिस के अनुसार ट्यूशन टीचर ने छात्रा से 10 का पहाड़ा पूछा, लेकिन वह नहीं बता पाई। पहाड़ा न सुना पाने पर मैडम ने अपने पति से छात्रा की पिटाई करवा दी। डंडे से पिटाई की वजह से छात्रा को काफी चोटें आई हैं।

*घर वालों ने की शिकायत*
छात्रा ने घर जाकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन छात्रा को लेकर सिटी कोतवाली थाने पहुंचे।

*पुलिस कार्रवाई*
शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी ट्यूशन टीचर और उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी गोलू चौबे निवासी पांडेन टोला एवं उसकी पत्नी के खिलाफ अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Taza Khabar