रीवा22दिसम्बर24*पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल दो दिवसीय प्रवास पर आएंगे रीवा*
पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल दो दिवसीय प्रवास पर 22 दिसम्बर को रेवांचल एक्सप्रेस द्वारा प्रात: 8 बजे रीवा पहुंचेंगे।प्रभारी मंत्री का प्रात: 8.15 बजे से प्रात:11.35 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा।प्रात: 11.40 बजे कालेज चौराहा स्थित रावेन्द्र मिश्रा के निवास पहुंचेंगे तथा दोपहर 12.25 बजे अनंतपुर में राजेश पाण्डेय के निवास पर स्वर्गीय केशव पाण्डेय को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। प्रभारी मंत्री अपरान्ह एक बजे माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय परिसर स्थित बलदेव सभागार में विन्ध्य की उड़ान एवं विन्ध्य विस्तार सम्मान 2024 कार्यक्रम में शामिल होंगे।दोपहर 2 बजे विन्ध्या रिट्रीट में जिले के विधायकों व नवनिर्वाचित मण्डल अध्यक्षों से भेंट करेंगे।प्रभारी मंत्री शाम 5 बजे राजनिवास सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों से भेंट करेंगे तथा रात्रि विश्राम करेंगे। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री 23 दिसम्बर को प्रात: 10.30 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय सभागार में जिला योजना समिति की बैठक में शामिल होंगे।तदुपरांत अपरान्ह 1.30 बजे एयरपोर्ट रीवा से वायुयान द्वारा भोपाल रवाना हो जाएंगे।
More Stories
गुवाहाटी 26 अक्टूबर 26*अंधाधुंध फायरिंग में एक महिला सहित 5 लोगों की मौत हो गई तथा कई लोग घायल
बाँदा 26 अक्टूबर 2026*दिसंबर माह में बंद रहेंगे सैकड़ो परिषदीय विद्यालय*
बांदा26अक्टूबर 26*बबेरू के प्राचार्य डॉ. बृजेश गुप्ता ‘मेवादेव’ को दिल्ली में मिला लीडरशिप अवार्ड 2026*