गाजीपुर22दिसम्बर24*ख्यातिलब्ध व हिंदी के मूर्धन्य साहित्यकार डाॅ.जितेन्द्रनाथ पाठक का शोक सभा
गाजीपुर विवेकानन्द काॅलोनी में ख्यातिलब्ध व हिंदी के मूर्धन्य साहित्यकार डाॅ.जितेन्द्रनाथ पाठक के निधन पर शोक सभा आयोजित की गयी ।
वक्ताओं ने कहा कि 23 सितम्बर 1932 को गाजीपुर जनपद के सैदपुर में जन्में पाठक जी अंतिम समय तक हिन्दी की अनवरत सेवा करते हुए लिखते पढ़ते रहे।उनकी कई दर्जन पुस्तकें प्रकाशित हैं।उनके निधन से हिन्दी साहित्य जगत की अपूरणीय क्षति हुई है।कई पुरस्कारों व सम्मानों से पुरस्कृत व सम्मानित पाठक जी को साहित्य चेतना समाज ने उन्हें वर्ष 2005 में ‘गाजीपुर गौरव’ सम्मान’ से विभूषित कर स्वयं गौरवान्वित हुई थी।शोक सभा मे दो मिनट का मौन रखा गया। बैठक में प्रमुख रूप से प्रभाकर त्रिपाठी,आनन्द प्रकाश अग्रवाल,हीरा राम गुप्त,डाॅ.रविनन्दन वर्मा,संजीव गुप्त,राजीव कुमार मिश्र,हर्षित श्रीवास्तव,शशिकांत राय,अमरनाथ तिवारी ‘अमर’ आदि उपस्थित थे।
More Stories
लखनऊ 23 अक्टूबर 26*24 अक्टूबर को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर आयोजित होगा विशेष मतदाता पंजीकरण कैम्प*
चित्रकूट 23 अक्टूबर 26*चित्रकूट से कौशांबी-प्रयागराज तक धड़ल्ले से चल रहा अवैध ओवरलोडिंग का खेल:
लखनऊ 23 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें