*गुढ़ ब्रेकिंग*
रीवा18जुलाई26*सोलर प्लांट से एक वर्ष पूर्व कॉपर वायर चोरी कर बेचने वाले चोरों के गिरोह का हुआ खुलासा, गुढ़ पुलिस ने किया आठ आरोपियों को गिरफ्तार*
*2 कुंटल से ज्यादा कॉपर वायर चोरी कर खरीदने वाला कबाड़ी भी हुआ गिरफ्तार, सभी पहुंचे सलाखों के पीछे*
गुढ़। श्रीमान् पुलिस महानिरीक्षक गौरव राजपूत, पुलिस उपमहानिरीक्षक हेमन्त सिंह, पुलिस अधीक्षक महोदय रीवा डा. गुरकरन सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व DSP(मुख्या.) श्रीमती हिमाली पाठक के कुशल मार्गदर्शन में उप निरी. पुष्पेंद्र यादव जब से गुढ़ में थाना प्रभारी के रूप में पदभार संभाला तब से लगातार क्षेत्र कार्यवाही जारी है। जहां बीते 1 वर्ष से बदवार सोलर प्लांट से चोरी हुए 2 कुंटल से भी ज्यादा चोरी हुए कापर वायर की शिकायत सोलर प्लांट के ठेकेदार के द्वारा किया गया था। जिस पर गुढ़ पुलिस ने मामला पंजीबद करते हुए आरोपियों की तलाश जारी कर दी थी लेकिन आरोपी इतने शातिर थे कि उन्होंने चोरी कर चोरी किए गए कॉपर वायर को बेचकर रीवा जिले से बाहर हो भाग गए। और गुढ़ पुलिस लगातार उनके संबंधित रिश्तेदारों और घरों पर दबिश देती रही। लेकिन आरोपी कभी हाथ नहीं आए। बीते दिनों नवागत थाना प्रभारी पुष्पेंद्र यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी फिर से क्षेत्र में चोरी की नीयत से घूम रहे हैं जैसे ही मुखबिर से सूचना मिली थाना प्रभारी ने अपने हमराह स्टाफ के साथ रात के अंधेरे में दबिश देने पहुंचे और जहां आरोपी एक-एक करके गिरफ्तार हो गए। जहां थाने में उनसे पूछताछ करने पर उन्होंने चोरी का माल एक कबाड़ी को बेचने को बताया जिस पर पुलिस ने चोरी के बायर को खरीदने वाले कबाड़ी को भी गिरफ्तार मि लिया और चोरी करके बेचे गए कॉपर वायर को अपनी जप्त में लिया और सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय के समस्त प्रस्तुत कर सभी को सलाखों के पीछे भेज दिया गया।

More Stories
बांदा 18 जुलाई 26*राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने जनगणना कार्य में लगे शिक्षक शिक्षिकाओं के मानदेय भुगतान की मांग की*
बांदा 18 जुलाई 26*किसान के बेटे ने बांदा का नाम किया रोशन*
बांदा 18 जुलाई 26 दरोगा पर रिश्वत मांगने,अधिवक्ता से मारपीट और जातिसूचक गालियां देने का आरोप,